Entertainment News
कौन हैं वो टीवी एक्ट्रेस और राजकुमारी? जो आज बनने वाली हैं मंत्री सतपाल महाराज की बहू 14-Oct-2019

अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। वो सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लेंगी। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में होंगी। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंच चुके हैं। मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।



RELATED NEWS
Leave a Comment.