Crime News
पिता कर रहा था माँ की पिटाई...गुस्से में बेटे ने पिता का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या 14-Oct-2019

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 15 वर्षीय एक लड़के अपने पिता का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है लड़के का पिता उसकी मां की बुरी तरह से पिटाई कर रहा था। ऐसा देख किशोर को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह मां की बेबसी देख आग बबूला हो गया और एक पत्थर से पिता का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी किशोर ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। घटना कोलकाता से महज 20 किमी की दूरी पर 24 परगना जिले के राजरहाट की है। शनिवार की रात को किशोर अपने घर के आंगन में सो रहा था, तभी उसे अपने माता पिता में झगड़ा होने की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर लड़का जब कमरे में जाकर देखा तो पिता उसकी मां की पिटाई कर रहा था। मां की पिटाई का बदला लेने के उद्देश्य से किशोर कुल्हाड़ी लेकर आया और पिता के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना घातक था वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद अरोपी किशोर ने एक बड़ा पत्थर उठाकर उसका सिर कुलच दिया। घटना से किशोर के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। रात किसी तरह से बीती तो करीब 3.20 बजे तड़के ही युवक थाने पहुंच गया और अपने पिता की हत्या का जुर्म कुबूल लिया। लड़का जब थाने पहुंचा तो उसके हाथ ओर कपड़ों में खून लगा था। घटना के बाद से किशोर की मां लापता है। पुलिस ने बताया कि किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिल की तलाश की जा रही है। पुलिस लड़के को घटना स्थल पर लेकर गई तो देखा कि उसकी पिता खून से लथपथ पड़ा है और मौके पर कुल्हाड़ी व पत्थर भी पड़ा है। 



RELATED NEWS
Leave a Comment.