Sports News
रांची टेस्ट: टीम इंडिया ने रचा इतिहास...साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार किया क्लीन स्वीप 22-Oct-2019

नई दिल्ली। भारत ने दिवाली से पहले देशवासियों को महाजीत का तोहफा दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की सेना ने दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। मंगलवार को रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रनों से रौंद दिया।

 

खेल के चौथे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए महज 2 विकेट की दरकार थी और भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी पारी को समेटने में ज्यादा वक्त नहीं लिया। टीम इंडिया ने महज 12 गेंदों में साउथ अफ्रीकी पारी के बचे हुए 2 विकेट ले लिये। शाहबाद नदीम ने दिन के अपने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर डी ब्रुइन को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद उन्होंने लुंगी एन्गिडी को अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ साउथ अफ्रीकी पारी को समेट दिया।

टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम, पुणे टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका को रांची में भी चारों खाने चित कर दिया। बता दें टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर 32 में से 26वां टेस्ट जीता है। टीम इंडिया साल 2012 से अपने घर पर टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.