Top Story
नवजोत सिंह सिद्धू के चौके छक्के भाजपा के खिलाफ : रायपुर में पत्रकारों के समक्ष
रायपुर ब्रेकिंग
कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्दू पहुंचे राजीव भवन और सत्तारुद्ध भारतीय जनता पार्टी पर चौके छक्के मारते हुए कहा की गौरव महसूस कर रहा हूँ
डंके की चोट पे कहता हूं, मोदी सरकार अमीरो की सरकार है। इनकी नियत अमीरो को फलदाई करने की है। आंकड़े खुद ब खुद बताते है। किसी भी सरकार की पूंजी लोगो का विश्वास होता है और विश्वास मिट्टी के बर्तन जैसा होता है, एक बार टूटने से जुड़ता नही है।
मोदी जी ने कहा था ब्लैक मनी लेकर आऊंगा और गरीबो को बाटूंगा। आज ये बात आम आदमी के लिए जहर बन गई है।
आज कहा है ब्लैक मनी बताये, आप ने कहा सर्कुलेशन रोक देंगे लेकिन वो बढ़ गया, आतंकवाद रोकने की बात कही थी लेकिन वो बढ़ गया। भारत में 80% बिज़नेस कैश में चलता है। जो किसान अपने खेत के किये लेबर लगाता है क्या वो चोर है।
मोदी जी 36 करोड़ लोग इस देश में कम कमाते है तो क्या वो चोर है।
1000 का नोट बद कर 2000 के शुरू कर दिया, ये कैसा डेमोटाइजेशन है
अमित शाह एक कॉर्पोरेट बैंक में डायरेक्टर है, वहाँ 735 करोड़ रुपये जमा हो गए, वो कहा से आया। 5 दिन में डेमोटाइजेशन में कैसे जमा हो गया।
जयंती भाई कैबिनेट मंत्री के बैंक में पैसा जमा हुआ, इन्होंने ब्लैक मनी को पर्पल कर दिया। अमीर का चिराग जलने दो, गरीब की जलने दो।
भारत का रुपये गिर रहा है, इन्फ्लेशन बढ़ रहा है जिसका सीधा असर गरीब पर पड़ता है।
राजन जी ने कहा 17 लोग है जो डिफॉल्टर्स है उनको पकड़ लो देश बदल जाएगा। पर आज तक कुछ नही हुआ।
मोदी जी बताए अदानी से क्या नाता है। क्या ये अंदर की बात है। मोदी जी ने जिस ब्लैक मनी की बात की वो गरीबो के पैसे थे, अमीरो का क्या हुआ।
जब डीजल की कीमत 200 गुना बढ़ी तो किसान के धान की कीमत क्यो नही बढ़ी।
अमीरो को इंसेंटिव और गरीबो को सब्सिडी।
कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है ?
More Photo
More Video
RELATED NEWS
-
-
-
-
*छत्तीसगढ़ में एक साथ तीन तीन शंकराचार्य* 28-May-2023
-
-
-
-
-
*शराब घोटाले की तर्ज पर हुआ गोठान घोटाला- भाजपा* 22-May-2023
-
Leave a Comment.