Top Story
श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष में आज विशाल शोभा यात्रा - स्टेशन रोड से टाटीबंध गुरुद्वारा जाएगा नगर कीर्तन 21-Nov-2018
सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 549 वें प्रकाश पर्व - जन्मदिन - के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल नगर कीर्तन का आयोजन सिख समाज द्वारा किया गया है | यह नगर कीर्तन दोपहर 2 बजे स्टेशन रोड गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा टाटीबंध पहुंचेगा| यह पहली बार है कि नगर कीर्तन टाटीबंध गुरुद्वारा जाएगा | स्टेशन रोड गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर नगर कीर्तन तेलगानी नाका चौक, अग्रसेन चौक, आरडी तिवारी स्कूल से विवेकानंद आश्रम होते हुए मुख्य मार्ग से टाटीबंध गुरुद्वारा शाम 7:00 बजे तक पहुंचेगा| हम आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती देव जी का जन्म हुआ था, उसी उपलक्ष में यह नगर कीर्तन प्रतिवर्ष निकाला जाता है | जिसमें श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में ढोल नंगाड़े, बैंड पार्टी के साथ समाज के युवक, युवतियां, बच्चे,बूढ़े शब्द गायन करते इसमें शामिल होते हैं | पूरा शहर शब्द कीर्तन की धुन से धर्म मय हो जाता है | 23 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती - प्रकाश पर्व - राजधानी के खालसा स्कूल में धूमधाम से मनाई जाएगी | सुखबीर सिंघोत्रा *CG 24 News Channel* 9301094242
More Photo
  • श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष में आज विशाल शोभा यात्रा - नगर कीर्तन
More Video
RELATED NEWS
Leave a Comment.