Top Story
दीपावली के पावन पर्व पर रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने शुभकामना स्वरूप अपने विधानसभा क्षेत्र में बांटे मिट्टी के दीयें 26-Oct-2019
रायपुर26 अक्टूबर 2019- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नीतियों से प्रभावित होकर उनकी ओर से छत्तीसगढ़ की जनता को दीपावली त्यौहार की दी गई बधाई,रायपुर पश्चिम विधानसभा के आश्रम चौक,महोबाबाज़ार,खमतराई,रामनगर,भारत माता चौक,गोल चौक डंगनिया,ठक्कर बापा वार्ड,हीरापुर सहित विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया मिट्टी के दीयें का वितरण दीपावली के पावन अवसर पर आज रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी द्वारा अपने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी के दीयें वितरित किया गया। श्री उपाध्याय जी द्वारा अपने विधानसभा में दीपावली के अवसर पर शुभकामना स्वरूप माता लक्ष्मी की फ़ोटो और मिट्टी के दीयें बांटकर क्षेत्र की जनता को त्यौहार की शुभकामना की दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने बताया 15 वर्ष पश्चात छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनने से प्रदेश की जनता में एक नया उमंग और उत्साह हैं, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी की नीतियों से प्रदेश के सभी वर्गों में खुशहाली की एक नई लहर जागृत हुई हैं। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं साथ मिलकर विकास उपाध्याय जी ने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी के दीयें और माता लक्ष्मी की फ़ोटो देकर दीपावली की बधाई देते हुए क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया। दिया वितरण करने का यह कार्यक्रम रायपुर पश्चिम विधानसभा के आश्रम चौक,खमतराई,ठक्कर बापा वार्ड,डंगनिया बाज़ार,महोबाबाज़ार,रामनगर,भारत माता चौक,हीरापुर चौक में किया गया जहाँ जनता ने अपने बीच अपने जनप्रतिनिधि को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। आज के इस कार्यक्रम में विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के साथ दाऊलाल साहू,अशोक ठाकुर,देवकुमार साहू,रवि थॉमस,योगेश तिवारी,अमित शर्मा,लीलाधर साहू,राजीव श्रीवास,सूरज साहू,सोनू साहू व अन्य उपस्थित थे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.