Top Story
राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ विविधताओं से भरा समृद्धशाली प्रदेश है। यहां सभी क्षेत्रों में विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि हमारे पूर्वजों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपने देखे थे, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और देश की प्रगति में सहभागी बनें।
RELATED NEWS
-
देश के लिए वोट दो और टैक्स दो : पीएम मोदी 15-Apr-2024
Leave a Comment.