Top Story
सुनिए दमन सिंह जी क्या कह रहे हैं - कांग्रेस 02-Nov-2019

सुनिये दमन सिंह जी क्या कह रहे हैं? : कांग्रेस रायपुर/02 नवंबर 2019। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अपने कार्यकाल में तरह तरह के दमन के बाद दमन सिंह के नाम से विख्यात हो चुके रमन सिंह को अब वो सब याद आ रहा है जिस पर वे 15 वर्षों में नियंत्रण नहीं कर पाए। उन्होंने कहा है कि रमन सिंह के कार्यकाल में सामाजिक कार्यकर्ताओं से लेकर पत्रकार और अधिकारियों से लेकर विपक्षी दल के नेता सभी प्रताड़ना के शिकार हुए। उन्होंने दमन के वे सारे तरीके अपनाए जो लोकतंत्र में मान्य नहीं होते । रमन सिंह जी की सरकार में अधिकारी तक एक दूसरे को फोन करने में डरते थे और अक्सर व्हाट्सऐप, सिग्नल जैसे ऐप का उपयोग करते थे। सोमारू नाग और संतोष यादव जैसे पत्रकार रमन सिंह सरकार में फोन टैपिंग के आधार पर ही गिरफ्तार किए गये थे। नंदिनी सुंदर से लेकर मालिनी सुब्रमण्यम जैसे लोगों को कैसे प्रताड़ित किया गया यह किसी से छिपा नहीं है। माकपा के प्रदेश सचिव संजय पराते से लेकर कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को किस तरह झूठे मामलों में फंसाने की कोशिशें हुईं यह जनता ने देखा है। रमन सिंह जी के सरकार में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शासकीय अधिकारी और विपक्षी नेता, कोई फोन टेपिंग से नहीं बचा पाया था। अब तो व्हाट्सएप जासूसी पर नया खुलासा हो गया है। भाजपा की सरकारों में 1400 लोग के फोन टेप किये गये। रमन सिंह का नाम ही दमन सिंह हो गया था। राज्य सरकार पर डॉ. रमन सिंह की सरकार में जो दमन चक्र चलता था लोग रमन सिंह को दमन सिंह कहने लगे थे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह को जनहित में काम कर रही भूपेश बघेल सरकार पर झूठे आरोप मढ़ने से पहले अपने गरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए, झीरम का हत्या कांड रमन सिंह जी की सरकार में हुआ। कांग्रेस भवन बिलासपुर के अंदर घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज रमन सिंह जी के सरकार में हुआ। होम टिंपिग और पत्रकारिता जगत के जिस प्रकार से रमन सिंह जी ने अपने मुख्यमंत्रीत्व के काल में निशाने में लिया था आज भी छत्तीसगढ़ पूरा याद करता है। इसी कारण रमन सिंह जी को सत्ता से हटना पड़ा और कांग्रेस को तीन चौथाई से जनता ने बहुमत से चुना है। डॉ. रमन सिंह जी के ऐसे झूठे निराधार आरोपो से न हकीकत बदलने वाली है और न ही राज्य की राजनैतिक परिस्थिति बदलेगी। धान खरीदी में बहानेबाजी के रमन सिंह जी के आरोपों को खारिज करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार ने रमन सिंह जी के सरकार को 2 वर्ष तक छूट दी गयी थी। धान खरीदी में बोनस देने के बावजूद सेंट्रल पूल में मोदी सरकार ने चावल खरीदी की थी। लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही सेंट्रल पूल में चावल की खरीदी बंद कर दी गयी है। यह सीधे-सीधे केन्द्र की मोदी सरकार का छत्तीसगढ़ विरोधी कदम है और भाजपा के किसान विरोधी चरित्र का जीता-जागता सबूत है। डॉ. रमन सिंह जी कितने भी बहाना बना लें, भाजपा के किसान विरोधी रवैय्ये का वो बचाव नही कर सकते। छत्तीसगढ़ की जनता के बीच और किसानों के बीच भाजपा के चरित्र उजागर हो गया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.