State News
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...1 जवान शहीद 07-Nov-2019

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षाबल (सीआरपीफ) के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। अर्धसैनिक बल ने यह जानकारी दी। मुठभेड़ तड़के लगभग 3.50 बजे हुई जब सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के साथ राज्य पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी।

naxali

 

उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कांता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Naxal Attack

इस दौरान कुछ नक्सली भी मारे गए हैं, लेकिन उनकी संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई थी। फिलहाल सुरक्षाबल इस पूरे इलाके में कॉम्बिंग कर रहे हैं।



RELATED NEWS
Leave a Comment.