Top Story
प्याज़ के बढ़ती हुई दाम के विरोध मे लगातार महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया 16-Nov-2019
रायपुर 15 नवंबर 2019 प्याज के बढ़ती हुई दाम के विरोध मे महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया गया था. फूलों देवी नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज एवं लहसुन के बढ़ती हुई दामों मे कमी लाने के लिये कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाये । बढ़ती मंहगाई के कारण उपभोक्ता बहुत परेशान है। आमदनी बढ़ती नहिं लेकिन लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है । प्याज एवं लहसुन जैसे आवश्यक वस्तु के दाम आसमान छू रहे है जिसके कारण मध्यम एवं निम्न वर्ग के लोगों को अतिरिक्त खर्च को वाहन करने मे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनता को मंहगाई से राहत नहिं मिल पा रहा है। केन्द्र सरकार के विफलताओ के कारण ही आज मंहगाई आसमान छू रही है। लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा मंहगाई को रोकने के लिए कोई भी आवश्यक कदम नहीं उठाया गया है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.