State News
मुख्यमंत्री बघेल राजनांदगांव में 137.20 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 22-Nov-2019

राजनांदगांव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव में जिले की जनता को 137 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी।  बघेल स्थानीय स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में 54 करोड़ 27 लाख 29 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 82 करोड़ 74 लाख 60 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के तहत 18 लाख रूपए लागत की सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री 3 बघेल ने समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लखोली एवं चिखली में 272 नग आवास (स्वीकृत राशि 11 करोड़ 53 लाख रूपए), प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लखोली, चिखली, ढाबा, नंदई,पेण्ड्री और रेवाडीह में 259 आवास निर्माण (स्वीकृत राशि 11 करोड़ 42 लाख रूपए), नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 1 से 51 तक नाली, पीसीसी, इंटर लॉकिंग निर्माण (स्वीकृत राशि 9 करोड़ रूपए), दिग्विजय महाविद्यालय में पूर्व से निर्मित ऑडिटोरियम के प्रतिध्वनि ईको सुधार कार्य (स्वीकृत राशि 42 लाख रूपए), पौनी पसारी योजना के तहत कौरिनभाठा तालाब के पास चबूतरा निर्माण (स्वीकृत राशि 26 लाख 88 हजार रूपए),  राजनांदगांव के संगम चौक के पास चबूतरा निर्माण (स्वीकृत राशि 26 लाख 88 हजार रूपए), हल्दी बड़े पुल के पास चबूतरा निर्माण (स्वीकृत राशि 26 लाख 88 हजार रूपए) तथा शंकरपुर पानी टंकी के पास चबूतरा निर्माण (स्वीकृत राशि 26 लाख 88 हजार रूपए) का शिलान्यास किया।
    मुख्यमंत्री  बघेल समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरागढ़ में 3 स्टॉफ क्वाटर भवन स्वीकृत राशि 84 लाख रूपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में तीन स्टॉफ क्वाटर भवन स्वीकृत राशि 84 लाख रूपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में 3 स्टॉफ क्वाटर भवन स्वीकृत राशि 62 लाख रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुनी में 3 स्टॉफ क्वाटर भवन स्वीकृत राशि 62 लाख रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामाटोला में 3 स्टॉफ क्वाटर भवन स्वीकृत राशि 62 लाख रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांधाबाजार में 3 स्टॉफ क्वाटर भवन स्वीकृत राशि 62 लाख रूपए, जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में 4 स्टॉफ क्वाटर स्वीकृत राशि एक करोड़ 68 लाख रूपए, जिला चिकित्सालय में स्टॉफ क्वाटर स्वीकृत राशि एक करोड़ 24 लाख रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बकरकट्टा में स्टॉफ क्वाटर स्वीकृत राशि 62 लाख रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बकरकट्टा में वेटिंग रूम स्वीकृत राशि 13 लाख 7 हजार रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोटाटोला स्वीकृत राशि 13 लाख 7 हजार रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनगटा स्वीकृत राशि 75 लाख रूपए तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरिया में स्टाफ क्वाटर स्वीकृत राशि 17 लाख 80 हजार रूपए का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री तेन्दूभाठा से मचगांव तक सड़क निर्माण कुम्हरवाड़ा स्वीकृत राशि एक करोड़ 77 हजार रूपए, थुवाडबरी से भर्रीटोला ब तक सड़क निर्माण स्वीकृत राशि एक करोड़ 25 लाख 63 हजार रूपए, विचारपुर से किड़काड़ी सड़क निर्माण स्वीकृत राशि एक करोड़ 75 लाख 11 हजार रूपए का भी भूमिपूजन किया। श्री बघेल माथलडबरी बैंक प्रोटेक्शन कार्य स्वीकृत राशि 2 करोड़ 42 लाख रूपए, मासूल व्यपवर्तन लाईनिंग कार्य स्वीकृत राशि 2 करोड़ 65 लाख रूपए, बोरी जलाशय लाईनिंग स्वीकृत राशि 2 करोड़ 34 लाख रूपए, तोरनकट्टा रेवन्यू एनीकट स्वीकृत राशि 2 करोड़ 41 लाख रूपए, खुर्सीपार जलाशय मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य स्वीकृत राशि 2 करोड़ 76 लाख 22 हजार रूपए, डोम्हाटोला पाईपलाईन स्वीकृत राशि 28 लाख 29 हजार रूपए, टेका व्यपवर्तन मरम्मत कार्य स्वीकृत राशि 90 लाख 12 हजार रूपए, चिद्दो एनीकट स्वीकृत राशि 90 लाख 66 हजार रूपए, मनेरी जलाशय मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य स्वीकृत राशि 2 करोड़ 26 लाख रूपए, कुम्ही-कोयलीकछार एनीकट पर रपटा निर्माण स्वीकृत राशि 2 करोड़ 40 लाख रूपए, नलजल योजना बरछाटोला स्वीकृत राशि 33 लाख 62 हजार रूपए, नलजल योजना हेदलकोड़ों स्वीकृत राशि 38 लाख 96 हजार रूपए, नलजल योजना कांपा स्वीकृत राशि 32 लाख 59 हजार रूपए, कन्हारडबरी से मुसरा डोंगरगढ़ मार्ग निर्माण स्वीकृत राशि 4 करोड़ 51 लाख रूपए, राजनांदगांव में अग्निशमन एवं आपातकाल सेवाओं के अंतर्गत फायर स्टेशन व गेरेज का निर्माण स्वीकृत राशि एक करोड़ 33 लाख 95 हजार रूपए, भोथीपारखुर्द राजनांदगांव में मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 50 लाख रूपए, किरगी से बुद्धुभरदा मार्ग निर्माण स्वीकृत राशि 4 करोड़ 7 लाख 76 हजार रूपए, विकासखंड डोंगरगांव के हरदीटेका में हाई स्कूल भवन निर्माण स्वीकृत राशि 66 लाख 95 हजार रूपए तथा विकासखंड छुरिया में महरूम से पतोरा सड़क निर्माण लंबाई 3 किलो मीटर स्वीकृत राशि 3 करोड़ 74 लाख 33 हजार रूपए का भूमिपूजन किया।
    मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में खैरागढ़ मोंगरा मार्ग पर पिपरिया नाले में उच्च स्तरीय पुल लागत 10 करोड़ 19 लाख 50 हजार रूपए तथा राजनांदगांव के गोकुल नगर  बॉयो गैस प्लांट (लागत राशि 30 लाख रूपए) का लोकार्पण किया गया। श्री बघेल ने एकीकृत सुविधा केन्द्र नवागांव लागत 3 करोड़ 76  लाख रूपए, मिनी स्टेडियम मुढि़या लागत 31 लाख 61 हजार रूपए, मिनी स्टेडियम बिरेझर लागत 31 लाख 61 हजार, अटल समरसता भवन कुमर्दा लागत 19 लाख 39 हजार रूपए, शिक्षक आवास गृह 5 - शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मार्री मोहला लागत 42 लाख 35 हजार रूपए, महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्ष लागत 22 लाख 89 हजार रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या छुईखदान में तीन अतिरिक्त कक्ष लागत 22 लाख 89 हजार रूपए, बकरकट्टा से कुम्ही मार्ग पर पुलिया निर्माण लागत 39 लाख रूपए, विकासखंड स्तरीय बहुउद्देशीय कृषक सेवा केन्द्र भवन डोंगरगांव लागत 45 लाख 54 हजार रूपए, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन भेजराटोला लागत 27 हजार 73 हजार रूपए, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन मंडला लागत 27 लाख 23 हजार रूपए, मुतेड़ा डायवर्सन की नहरों की रिमॉडलिंग लागत 23 करोड़ 65 लाख रूपए, नलजल योजना ठेलकाडीह लागत 49 लाख 96 हजार रूपए, नलजल योजना चारभांठा 37 लाख 58 हजार रूपए, नलजल योजना गर्रापार लागत 21 लाख 83 हजार रूपए, नलजल योजना मुढ़ीपार 45 लाख 56 हजार रूपए, नलजल योजना भंडारपुर लागत 24 लाख 66 हजार रूपए, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव भवन निर्माण एक करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए, लाईवलीहुड कॉलेज सोमनी में 50 सीटर बालक छात्रावास भवन लागत एक करोड़ 31 लाख 32 हजार रूपए, लाईवलीहुड कॉलेज सोमनी में 50 सीटर बालिका छात्रावास एवं अधीक्षिका सह चौकीदार भवन लागत एक करोड़ 77 लाख रूपए, आवासीय महाविद्यालय राजनांदगांव में आवास निर्माण लागत 84 लाख 92 हजार रूपए, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन परमालकसा लागत 95 लाख 35 हजार रूपए, हाई स्कूल भवन खैरा ब लागत 62 लाख 83 हजार रूपए, आईटीआई छात्रावास भवन डोंगरगांव लागत एक करोड़ 40 लाख 52 हजार रूपए, तहसील कार्यालय भवन डोंगरगांव लागत 58 लाख 23 हजार रूपए, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन छुरिया लागत एक करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए तथा तहसील भवन निर्माण छुरिया लागत 58 लाख 23 हजार रूपए का लोकार्पण किया।



RELATED NEWS
Leave a Comment.