State News
बलरामपुर : धान के अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी...जिले मे अब तक 2395.6 क्विटंल धान जब्त 22-Nov-2019

बलरामपुर : शासन के निर्देशानुसार राज्य में 01 दिसम्बर 2019 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान कोचिये एवं बिचौलिये सक्रिय हो जाते हैं और धान के अवैध परिहवन एवं संग्रहण का प्रयास करते हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विभिन्न निगरानी दल अवैध धान के परिवहन संग्रहण पर लगातार कार्यवाही कर रहें हैं। निगरानी दलों ने 21 नवम्बर 2019 को विभिन्न स्थानों में मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही करते हुए 327 बोरी धान जब्त किया। राजस्व अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों की संयुक्त टीम लगातार जिले में धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन से संबंधित प्रयासों पर लगातार नजर बनाये हुये हैं। वाड्रफनगर के बसंतपुर में रामअवतार गुप्ता के घर से 90 बोरी पुराना धान एवं राजकुमार गुप्ता के घर से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया है।  कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने सभी अधिकारियों चेकपोस्टों के सतत् निरीक्षण की एवं सूचना प्राप्ति पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। धान ?खरीदी की प्रक्रिया किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है, इसे सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से लें।



RELATED NEWS
Leave a Comment.