State News
मोबाइल फोन का वितरण फिलहाल स्थगित रखने के निर्देश - ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को सरकार का पूरा संरक्षण - भूपेश बघेल मुख्यमंत्री 19-Dec-2018

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलों में सरकारी मोबाइल फोन का वितरण फिलहाल स्थगित रखने के निर्देश दिए और कहा कि इस सम्बंध में शासन स्तर पर बाद में उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी अधिकारी पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करें। ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को सरकार पूरा संरक्षण देगी। श्री बघेल ने संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों से कहा-जनहित के किसी भी मुद््दे पर अधिकारी मुझसे निःसंकोच चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री द्वय  टी.एससिंहदेव और  ताम्रध्वज साहू ने जिलों में किसानों को कृषि उपजों का उचित मूल्य दिलाने के लिए खाद्य प्रसंस्करणउद्योगों की जरूरत पर बल दिया  इस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्री टी.एससिंहदेव ने कहा कि स्कूल-कॉलेज आने जाने वाली बालिकाओं की सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय करने चाहिए। यह विषय हमारे जन घोषणा पत्र में भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने पुलिसअधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में फसलों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मुंगेली जिले के संदर्भ में जलाशयों में पानी की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को नामांतरणबंटवारा और सीमांकन के मामलों कातत्परता से निराकरण करवाने के भी निर्देश दिए।

CG 24 News - Singhotra



RELATED NEWS
Leave a Comment.