State News
छग राज्य निर्माण के बाद से प्रदेश के किसानों ने 15 वर्ष भाजपा को सत्ता नेतृत्व का अवसर दिया,उन्ही किसानों से धोखा करती रही भाजपा - कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी 21-Dec-2018

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता सचिदानंद उपासने के किसानो पर दिये गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अपने घोषणा पत्र जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया और सत्ता प्राप्ति के पश्चात अपने वायदों से मुकर गयी, किसानों को तड़पता बिलखता छोड़ दुर्दशा की ओर ढकेल दिया, कृषि कर्ज़ से आहत किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया। अहंकार मे भाजपाइयों ने कभी भी आंसू पोछने का प्रयास नही किया वही दूसरी ओर भाजपा सत्ता के नशे में तिहार, उत्सव मनाते रहे और आज छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके कर्मों की सजा दी है - प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि,भाजपा स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने तथा किसानों की आय में 50 प्रतिशत वृद्धि की बात कर वोट पा लिया मगर आज साढ़े चार वर्ष बीतने के बाद उनका यह वादा भी जुमला साबित हुआ। भाजपा किसानों को सिर्फ और सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम समझती रही वो आज किसान हितचिंतक होने का ढोंग कर रहे है। कृषि ऋण को माफ करने ऐतिहासिक फैसला है। भाजपा का किसानों के प्रति घड़ियाली आंसू प्रदेश की जनता बखूबी समझती है,आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें फिर से इस दिखावे की राजनीति का मजा चखायेगी।

  CG 24 News - Singhotra

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.