Crime News
रायपुर : चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार...मुख्य आरोपी फरार 05-Dec-2019

रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते जीई रोड में अन्तर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल के पास चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमुख आरोपी की खोजबीन जारी है। बुधवार को पुरानी रंजिश की वजह से विनय रक्सेल, ओम दुबे और रजत निषाद ने सौरभ दास गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में सौरभ को सीने के पास गंभीर चोटें आई है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर ओम दुबे व रजत निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी विनय रक्सेल फरार बताया जा रहा है। 



RELATED NEWS
Leave a Comment.