Top Story
भाजपा महिला मोर्चा कि शहर जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा - क्यों ? 05-Dec-2019
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलेंद्री परगनिहा ने नगर निगम रायपुर के पार्षद चुनाव में टिकट वितरण व्यवस्था से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया | शैलेंद्री परगनिहा का कहना है कि पत्नी, बहू, भाभी जैसी घरेलू महिलाओं को टिकट देने से महिला कार्यकर्ताओं में बहुत नाराजगी है | महिला कार्यकर्ताओं की जायज मांगों के कारण उन्होंने भाजपा कार्यालय में नारेबाजी कर भाजपा संगठन का गलत टिकट वितरण की तरफ ध्यान आकर्षित करवाया परंतु कोई जवाब न मिलने पर कार्यकर्ता बहनों के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया | सैकड़ों महिलाओं ने महिला मोर्चा की शहर जिला अध्यक्ष शैलेंद्री परगनिहा के साथ भाजपा संगठन को अपनी नाराजगी से अवगत कराया | अब देखने वाली बात यह है कि 15 सालों बाद सत्ता से दूर हुई भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का यह विरोध नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को कितनी सीटें उपलब्ध करवाता है ? CG 24 News


RELATED NEWS
Leave a Comment.