State News
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्ञानी- ज्ञाता समाज सेवक हो सकते है मगर उन्होंने देशहित में ऐसा कोई कार्य नही किया - घनश्याम राजू तिवारी 30-Dec-2018
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा सरकारी प्रपत्रो में दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र लगाने के निर्णय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा रद्द किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि, महान भारत देश के बलिदानी पुरूषो की महत्ता से खिलवाड़ करने वाली आरएसएस, भाजपा पर करारा तमाचा है। तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के महान सपूतो का सम्मान करना हमारा पहला कर्तव्य है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्ञानी- ज्ञाता समाज सेवक हो सकते है मगर उन्होंने देशहित में ऐसा कोई कार्य नही किया जिसे प्रेरणादायीं समझ जाये। भाजपा अपने पित्र संस्थापक को जबरन महान बताने में लगे रहे, छत्तीसगढ़ के लिहाज से उनका कोई योगदान नही रहा है, अच्छा होता कि छत्तीसगढ़ के महान सपूत गुंडाधुर, शहीद वीरनारायण सिंह, पंडित सुंदरलाल शर्मा, समाज सेवी बिन्नी बाई जैसी अनेक विभूतियां है उनका छायाचित्र लगाते तो प्रदेश में अच्छा संदेश जाता।
 


RELATED NEWS
Leave a Comment.