Rajdhani
किसानों ने अफीम की खेती नहीं की है...बर्ताव सुधारे सरकार : डॉ.रमन सिंह 09-Dec-2019

रायपुर। धान खरीदी पर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों से ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे उन्होंने अफीम की खेती कर ली हो। मुख्यमंत्री अन्य राज्यों में जाकर केंद्र में जाकर सुझाव दे रहे हैं लेकिन अपने प्रदेश पर उनका नियंत्रण नहीं है। धान खरीदी में अधिकारियों के माध्यम से रुकावट डाली जा रही। किसान संघर्ष कर रहा है। प्रतिदिन धान की सीमा तय करना प्रतिदिन प्रति सोसाइटी तय कर दिया गया है। किसानों का एक एक दाना धान खरीदने का आश्वासन दिया था लेकिन कर नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान को लग रहा है जैसे उसने धान नहीं अफीम की खेती कर ली। उपार्जन केंद्र में रोजाना एंट्री नहीं हो रही है। वादा खिलाफी पर किसानों ने तहसीलदार को बंधक बना लिया था। प्रदेश में किसानों को काफी पीड़ा और तकलीफ हो रही है। किसानों को बार बार परेशान ना किया जाए। सरकार कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए काम करे। प्रदेश में पुलिस का एक ही काम रह गया है फर्जी एफआईआर दर्ज करना। दो दिन में अनाचार की चार घटनाएं हो गई लेकिन कांग्रेस से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।



RELATED NEWS
Leave a Comment.