National News
पीएम मोदी, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी 12-Dec-2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को उम्र के 80वें साल में प्रवेश करने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया शरद पवार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

pm modi sharad pawar maharshtra

 

वहीं ठाकरे ने पवार को एक संदेश में दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें महा विकास अघाड़ी सरकार का पथ प्रदर्शक प्रकाश’ बताया। वहीं शीर्ष कांग्रेसी नेता जैसे पार्टी के राज्य अध्यक्ष व मंत्री बालासाहेब थोरात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मुंबई के पूर्व पार्टी अध्यक्ष संजय निरूपम और अन्य नेताओं ने भी पवार को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

sharad pawar uddhav thackrey

राकांपा ने पवार के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मुंबई में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे किसानों के कल्याण, शिक्षा और अन्य पहलों को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत वाईबी चव्हाण सेंटर के बाहर लेजिम नृत्य, ढोल-नगाड़ों के बीच फूलों और गुलालों की बारिश के साथ हुई।



RELATED NEWS
Leave a Comment.