National News
निर्भया के गुनहगारों के लिए तैयार हैं यूपी के दो जल्लाद...अब होगा इंसाफ 12-Dec-2019

नई दिल्ली। निर्भया के गुनहगारों का इंसाफ़ कभी भी हो सकता है।तिहाड़ जेल प्रशासन ने यूपी के जेल महकमे के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्लादों के बारे में जानकारी मांगी है। इससे इस बात की संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं। यूपी की ओर से लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के बारे में उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।डीजी जेल आनंद कुमार ने इस बाबत स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने जल्लाद की मांग की है। हालांकि फांसी किसे दी जानी है, इसके बारे में नहीं बताया है। यूपी में फिलहाल मेरठ और लखनऊ में दो जल्लाद हैं, जिनके बारे में सूचना भेज दे दी गई है। तिहाड़ प्रशासन अगर दोनों जल्लादों की मांग करता है, तो यूपी प्रशासन दोनो को उपलब्ध करा देगा।फिलहाल मेरठ के जल्लाद को तिहाड़ भेजने के लिए मंजूरी दी गई है। जरूरत पड़ने पर लखनऊ के जल्लाद को भी भेजा जा सकता है। इन जल्लादों को बतौर रिटेनर रखा जाता है। इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये महीना दिया जाता है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.