Rajdhani
रायपुर : शादीशुदा महिला ने खुद को किया आग के हवाले...हालत गंभीर 13-Dec-2019

रायपुर। रायपुर के माना बस्ती में शादी शुदा महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। महिला का 90% प्रतिशत शरीर जल चुका है। मौके पर पहुँची माना पुलिस ने महिला को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का नाम किरण दुबे उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है। महिला के 2 बच्चे भी है। महिला के भाई का कहना है कि ससुराल से मानसिक प्रताड़ना के कारण महिला ने खुद को जलाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.