Entertainment News
दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन 18-Dec-2019
पुणे। बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार की देर शाम यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। श्रीराम लागू अधिक उम्र होने के कारण कई तरह के रोगों से पीड़ित थे। उन्होंने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली।उनके निधन से हिंदी फिल्म जगत स्तब्ध है। अभिनेता अशोक सर्राफ व राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने गहरा दुख प्रकट किया है।डॉ. श्रीराम लागू स्वयं ईएनटी सर्जन थे। उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में बुर्जुग किरदारों को जीवंत किया। वह मराठी रंगमंच पर भी दशकों सक्रिय रहे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.