Sports News
IPL नीलामी : पैट कमिंस बने सबसे महंगे खिलाड़ी...नहीं बिके जहीर खान 20-Dec-2019

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) सीजन के लिए कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। इस बार की नीलामी में कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा, जिसमें केवल 29 विदेशी होंगे। आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल और पैट कमिस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बीच कड़ी टक्कर चली जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में अपने साथ ले गई। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे। कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।पंजाब ने हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवेल के लिए खूब जद्दोजहद की। अंतत: मैक्सवेल को उनकी पुरानी टीम पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। मैक्सवेल दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए।



RELATED NEWS
Leave a Comment.