Top Story
एजाज ढेबर रायपुर के मेयर निर्वाचित - प्रमोद दुबे बने सभापति - 06-Jan-2020
रायपुर, 6 जनवरी Lavinderpal - रायपुर नगर निगम के महापौर पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के एजाज ढेबर निर्वाचित घोषित किए गए। एजाज ने भाजपा के मृत्युंजय दुबे को 12 वोटों से हराया -* मौजूदा महापौर प्रमोद दुबे सभापति बने हैं - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड के पार्षद एजाज ढेबर को मेयर प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। सभी पार्षदों ने उनका समर्थन किया। इसके बाद सभी कांग्रेस पार्षद निगम मुख्यालय भवन पहुंचे और एजाज ढेबर ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। एजाज के प्रस्तावक के रूप में मेयर के दावेदार रहे ज्ञानेश शर्मा ने हस्ताक्षर किए और चार बार के पार्षद श्रीकुमार मेनन ने समर्थन किया। इस मौके पर रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद थे। भाजपा में मेयर के प्रत्याशी को लेकर उहापोह की स्थिति रही। भाजपा ने मृत्युंजय दुबे को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया कांग्रेस के 34 पार्षद हैं और सभी 7 निर्दलियों ने उन्हें समर्थन दिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 41 हो गई है। जबकि भाजपा पार्षदों की संख्या 29 ही रही | कांग्रेस प्रत्याशी एजाज ढेबर को 41 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 29 मत हासिल हुए। इस मौके पर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.