Top Story
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी में की जोर आजमाईश 12-Jan-2020

रायपुर : युवा महोत्सव: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी में की जोर आजमाईश

 

रायपुर, 12 जनवरी 2020

 

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी प्रतियोगिता में जोर आजमाईश की इस जोर आजमाईश में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़े

रस्साकसी के अलावा गोंटा, भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी, दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेलों में भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। 

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बांटी और पिट्ठुल खेला

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.