State News
भाजपा से 5 सवाल पूछे कांग्रेस ने 27-Feb-2020
ऐसी होती है वादा निभाने वाली सरकार : कांग्रेस भाजपा अब 5 बातों के लिये अपनी केन्द्र सरकार को कहकर दिखायें टोकन वाले किसानों का धान खरीदी की अंतिम तिथी निकलने के बाद भी खरीदने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले का पूरे प्रदेश में किसानों ने किया स्वागत रायपुर/27 फरवरी 2020। जिन किसानों के पास टोकन है और उनका धान नहीं खरीदा जा सका है ऐसे सभी मामलों की जांच कर बचे टोकन का धान खरीदने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि ऐसी होती है वादा निभाने वाली सरकार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले से साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ हर सुख-दुख में पूरी संवेदनशीलता के साथ कांग्रेस ही खड़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसान हित में लिये गये इस फैसले के बाद अभी तक घड़ियाली आंसू बहाने में लगी भाजपा को भी अब किसान हित में आगे आना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ हित में और किसान हित में अब भाजपा से भी है अपेक्षायें - ऽ भाजपा केन्द्र की मोदी सरकार से कहकर 2500 रू. धान का दाम देने पर छत्तीसगढ़ के किसानों का धान से बना चांवल सेंट्रल पूल में लेने पर लगाया गया प्रतिबंध हटावाये। ऽ छत्तीसगढ़ से सेंट्रल पूल में लिए जाने वाले चावल की मात्रा बढ़ाकर 32 लाख टन की जाये। ऽ छत्तीसगढ़ के किसानों के चांवल से इथेनाल बनाने की अनुमति देने में रोक भाजपा की केन्द्र सरकार हटाये ताकि छत्तीसगढ़ का गर्मी के धान से भी बना चांवल समर्थन मूल्य में खरीदा जा सके। ऽ भाजपा ने 2022 में जो किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया है उसे पूरा करने के लिए अपनी केंद्र सरकार को कहें। ऽ स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने के लिए भाजपा अपनी केंद्र सरकार को कहें, जिससे धान के 2500 और 1815 रुपए में खरीदी का जो अंतर है वो समाप्त हो जाये और धान खरीदी की सारी अड़चनें समाप्त हो। भाजपा का किसान विरोधी चरित्र फिर से हुआ उजागर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है भारतीय जनता पार्टी के बस में यह सब कुछ करना है ही नहीं भाजपा केवल किसानों को धोखा दे सकती है। किसानों को भड़काने और अफवाह फैलाने का काम कर सकती है और किसान हित के विरोध में काम करना तो भाजपा का चरित्र है। इसी का जीताजागता सबूत भाजपा ने आज फिर से दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों के धान के बकाया टोकन की खरीद किये जाने की घोषणा का स्वागत करने के बजाय विरोध जताकर भाजपा ने अपना किसान विरोधी चरित्र उजागर कर दिया है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.