Top Story
महापौर आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी रायपुर से सामान्य महिला बनेगी महापौर 07-Jan-2025

महापौर आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी

रायपुर से सामान्य महिला बनेगी महापौर

 

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई ,
 प्रदेश के 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण का लॉटरी से किया गया। रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इस प्रक्रिया में महापौर पदों के लिए आरक्षण का वर्गीकरण किया गया। इस बार रायपुर, कोरबा और बीरगांव से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। 

 रायपुर में प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए सभी 14 नगर निगमों में महापौर का आरक्षण लॉटरी से किया गया। इस लाटरी में प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले मेयर के चुनाव के लिए पर्ची निकाली गई। जिसमें 10 में से 5 नगर निगम में महिला के लिए मेयर की सीट आरक्षित है।

कहां से किस वर्ग का कौन लड़ेगा चुनाव ? देखें लिस्ट-

1. रायपुर- सामान्य महिला

2. बीरगांव-सामान्य महिला

3. दुर्ग- ओबीसी महिला

4. भिलाई-OBC

5. भिलाई चरौदा-OBC

6. बिलासपुर-OBC

7. कोरबा-सामान्य महिला

8. धमतरी-समान्य

9. रायगढ़ – SC

10. अम्बिकापुर ST

11. रिसाली-SC महिला

12. चिरमिरी- सामान्य

13. जगदलपुर-सामान्य

14. राजनांदगांव -सामान्य

14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला आरक्षित

SC वर्ग में 1 महिला सीट आरक्षित

OBC में 1 महिला सीट हुई आरक्षित

सामान्य में तीन महिला सीट आरक्षित

50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से तय हुए आरक्षण..

SC के लिए दो सीट हुई है आरक्षित

ST के लिए एक सीट हुई आरक्षित

OBC के लिए चार नगर निगम आरक्षित

सामान्य के लिए 7 सीट



RELATED NEWS
Leave a Comment.