Entertainment News
कैसे ग्लोबल MBA करियर पर डाल सकता है प्रभाव: Actress Ridhi Arora ने साझा किया अभिनय से कॉरपोरेट और शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश का सफर
ग्लोबल MBA आज के समय में करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक महत्वपूर्ण जरिया माना जाता है। यह न केवल व्यक्तियों को लीडरशिप स्किल्स और ग्लोबल दृष्टिकोण प्रदान करता है, बल्कि उन्हें विविध उद्योगों में सफलतापूर्वक काम करने के लिए तैयार करता है। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जो डिजिटलयुग मीडिया द्वारा आयोजित की गई थी, प्रसिद्ध अभिनेत्री और कॉरपोरेट प्रोफेशनल रिद्धि अरोड़ा ( Actress Ridhi Arora ) ने अपने इस प्रेरणादायक सफर की कहानी साझा की।
रिद्धि अरोड़ा, जो अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में टीवी शो शेक इट अप (डिज्नी) और हेलो प्रतिभा (ज़ी टीवी) में की थी, ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई, जिनमें हिचकी प्रमुख है। अभिनय की दुनिया में सफलता के बावजूद, रिद्धि ने अपने करियर को और आगे ले जाने के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र का रुख किया। उन्होंने इस दौरान कई बड़ी कंपनियों में काम करके अनुभव प्राप्त किया। लेकिन रिद्धि का सपना यहीं तक सीमित नहीं था। उन्होंने ग्लोबल MBA करने का लक्ष्य तय किया और अब उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल, इनसीड और आईएसबी जैसे विश्व प्रसिद्ध बिजनेस स्कूलों में प्रवेश पाया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिद्धि ने कहा, “ग्लोबल MBA केवल एक शैक्षणिक डिग्री नहीं है, यह आपके सोचने के तरीके को बदलने और आपको एक बेहतर लीडर बनाने का माध्यम है। यह यात्रा व्यक्तिगत और पेशेवर विकास दोनों के लिए अनमोल होती है।” उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह एक अभिनेत्री से कॉरपोरेट प्रोफेशनल बनने का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को आत्मविश्वास के साथ पार किया।
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें अभिनेत्री आयात शेख, अभिनेता-निर्माता लक्ष्मण सिंह राजपूत और फिल्म निर्देशक सागर जोशी व अमित कुमार अंशु प्रमुख थे। इन सभी ने रिद्धि की मेहनत और उनकी नई शुरुआत की सराहना की। डिजिटलयुग मीडिया ने इस कार्यक्रम में ग्लोबल MBA के महत्व पर भी जोर दिया और बताया कि यह कैसे विभिन्न पृष्ठभूमि से आए व्यक्तियों को एक नया आयाम देता है।
रिद्धि अरोड़ा की कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर आप में अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा हो, तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती। उनका यह सफर अभिनय, कॉरपोरेट और अब ग्लोबल MBA की यात्रा में एक नई प्रेरणा जोड़ता है।
Leave a Comment.