Top Story
भाजपा की सरकार चली गई है : कांग्रेस 18-Mar-2020
रायपुर/18 मार्च 2020। भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे चलो सरकार खोजते हैं अभियान को पूरी तरीके से फर्जी निरूपित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि ‘‘भाजपा की सरकार चली गई है भाजपा सरकार ना खोजे अभी।’’ भाजपा के 15 साल के कुशासन में जब झीरम जैसी घटना हुई जहां कांग्रेस नेताओं की पूरी पीढ़ी की शहादत हुई उस समय भाजपा की सरकार कहां थी? जिस समय बिलासपुर कांग्रेस भवन के भीतर घुसकर रघुपति राघव राजा राम गा रहे कांग्रेसजनों पर बेदर्दी से लाठियों से हमला किया गया उस समय भाजपा की सरकार कहां थी? जब किसान आत्महत्या कर रहे थे किसानों से 5 साल ₹300 बोनस देने का वादा पूरा नहीं किया गया, ₹2100 धान का समर्थन मूल्य देने का वादा पूरा नहीं किया गया, एक-एक दाना धान की खरीद का वादा नहीं निभाया गया उस समय भाजपा की सरकार कहां थी? गर्भाशय कांड, अंखफोड़वा कांड, झलियामार में आदिवासी नाबालिक छात्राओं से अनाचार के समय भाजपा सरकार कहां थी? एड़समेटा, पेद्दागेलूर, सारकेगुड़ा नसंहार और फर्जी प्रकरण दर्ज किये जाने के समय भाजपा सरकार कहां थी? प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार के 15 साल तक चले जनविरोधी कारनामों के कारण भाजपा की सरकार चली गई है इसलिये भाजपा सरकार ना खोजे अभी। झीरम कांड करवाने वाली भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी अभी। बिलासपुर कांग्रेस भवन में घुसकर लाठीचार्ज करवाने वाली सरकार भी नहीं मिलेगी अभी। किसानों से वादाखिलाफी करके किसानों से धोखाधड़ी करके किसानों को उनके हक की बोनस की राशि नहीं देने वाली भाजपा सरकार अब छत्तीसगढ़ में भी नहीं है। छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार है सुपोषण के लिए काम करने वाली सरकार है। किसानों को ₹2500 धान का दाम देने वाली सरकार है, हाट बाजार क्लीनिक चलाने वाली सरकार है, तेंदूपत्ता तोड़ने का ₹4000 प्रति मानक बोरा देने वाली सरकार है, छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति को समझने वाली और छत्तीसगढ़ और हर छत्तीसगढ़िया के मान सम्मान और स्वाभिमान का ख्याल रखने वाली भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.