Top Story
जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन सिख समाज द्वारा 29-Mar-2020

करोना वायरस जैसी विश्वव्यापी बीमारी के फैलाव को रोकने केंद्र सरकार द्वारा किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान मजबूर, पीड़ित, गरीब लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम ने राज्य सरकार के साथ सहयोग कर रायपुर, दुर्ग एवम् राजनांदगांव में शाकाहारी, स्वच्छ,एवम् पौष्टिक भोजन मुफ्त में उपलब्ध कराने का सामाजिक जिम्मा उठाया है | छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम सिर्फ मानव सेवा को ही अपना सर्वोपरि लक्ष्य मानता है | एवम् हर धर्म हर संप्रदाय हर जरूरत मंद व्यक्ति हेतु निशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रहा है | छत्तीसगढ़ सिक्स फोरम के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि यह सेवा आगामी कई हफ्तों तक जारी रहेगी | इस हेतु असीमित साधनों की आवश्यकता होगी | जिसके लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम लोगों के सहयोग से से निरंतर जारी रखेगा |

छत्तीसगढ़ से फोरम के सदस्य अमरजीत सिंह भाटिया ने इस हेतु अपने नवनिर्मित होटल फ़ूड लायब्रेरी में शुद्ध शाकाहारी, गरमा गरम, पौष्टिक भोजन बनाने की व्यवस्था की है, जहां दिन में दो बार हजारों लोगों के लिए इसे जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाता है | जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने में कंवलजीत सिंह खुराना विशेष सहयोग दे रहे है |



RELATED NEWS
Leave a Comment.