Top Story
रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में जुर्म हुआ दर्ज* 22-Apr-2020
*मीडिया बिग ब्रेकिंग* प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की लिखित शिकायत पर थाना सिविल लाइन में निजी राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत द्वारा भ्रामक समाचार चलाये जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई - शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन रायपुर में अर्नब गोस्वामी के खिलाफ 153 ए, 295 ए, 505 (2) आईपीसी की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है | उल्लेखनीय है कि रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल में राहुल गांधी - सोनिया गांधी के खिलाफ भ्रामक समाचार चलाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के विभिन्न थानों में जुर्म दर्ज करने की मांग से संबंधित लिखित शिकायत की गई थी | यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस तरह की शिकायतें पूरे भारत में कांग्रेसियों द्वारा करवाई गई हैं | जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में सबसे पहले मामला दर्ज हुआ है | CG 24 News


RELATED NEWS
Leave a Comment.