National News
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य आज से शुरू...लोगों ने बढ़ चढ़कर दिया दान 26-May-2020
अयोध्या। कोरोना संकट की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के बीच अयोध्या से एक अच्छी खबर आ रही है। सोमवार से यहां राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इससे पहले कल राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कल 28 साल बाद रामलला के दर्शन किए। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य आज से शुरू होने के बारें में सभी को जानकारी दी। नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अब यहां मशीनें आती रहेंगी मंदिर का निर्माण कार्य चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि आज रामलला को टेंट से बाहर निकालकर अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार मैंने रामलला के दर्शन किये हैं। ये पल मेरे बेहद ही भाव विभोर करने वाला था। आज बहुत ही पवित्र दिन है। जहां राम लला विराजमान है उनके दर्शन के लिए हम लोग आए हैं। बहुत ही अच्छे से दर्शन हुए और सभी लोगों से बातचीत भी हुई। जल्द ही मंदिर निर्माण कार्य पूरा होगा जहां रामलला प्रकट हुए हैं वहां पर सभी लोगों को आना चाहिए, दर्शन करना चाहिए। मंदिर निर्माण कार्य पर उन्होंने कहा कि जो शिला है वह तैयार हो चुकी है। जल्द ही मन्दिर निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.