State News
CG BREAKING : गैस सिलेंडर ब्लास्ट.. महिला और दो बच्चों समेत 3 की मौत 01-Jun-2020

रायगढ: जिले के सारंगढ नगर के समीप ग्राम पंचायत चँदाई में एक दर्दनाक घटना घटित होने की खबर है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर के फटने से उसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौके में ही मृत्यु हो गई है।वही हादसे में मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल है। जिनका नाम लता साहू उम्र 25 वर्ष और उसके दो बच्चे टिकेश साहू उम्र 6 वर्ष तथा झलप साहू उम्र 5 वर्ष है।। घर वाले के कथनानुसार घटना सुबह 7,30 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय मृतक महिला का पति पति सुखराम साहू कही गया हुआ था। जबकि मृतक लता साहू का जेठ घटना के समय घर पर ही था। जिसने पुलिस को सबसे पहले घटना की सूचना दी,और बताया कि सुबह चाय बनाते समय यह घटना घटी है। जानकारी मिलने के तुरन्त बाद ही सारंगढ पुलिस ने मौके में पहुँच कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.