Top Story
ITBP 41 वीं वाहिनी हड़ेली कैम्प में आज 2 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया 23-Jul-2018

कोण्डागाँव : ITBP 41 वीं वाहिनी हड़ेली कैम्प में आज 2 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, गुलाब राम यादव उम्र 54 वर्ष निवासी कडेनार पंचायत जनताना सरकार सदस्य और बिज्जू राम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी हड़ेली पंचायत जनमिलिशिया सदस्य है । जिसमें से गुलाब राम यादव पर हत्या जैसे गंभीर अपराध नामजद हैं। सरकार की पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए ITBP के कमांडेंट सुरिन्दर खत्री व कोण्डागाँव जिला के SP अभिषेक पल्लव के समक्ष अपनी भरमार बन्दूक के साथ आत्मसमर्पण किया। बता दें कि दिसंबर 2017 में दूरस्थ हड़ेली कैम्प की स्थापना हुई थी तब से लेकर आज तक यहाँ 5 माओवादी ने ITBP के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। ‌लगातार क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सिविक एक्शन चलाये जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण ज्यादा से ज्यादा सरकार से जुड़ रहे हैं।

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.