Rajdhani
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया ऑनलाईन भूमिपूजन एवं शिलान्यास 29-Jun-2020

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के फेज-2 का किया ऑनलाईन भूमिपूजन एवं शिलान्यास 

जिंदल समूह ने रायगढ़ क्षेत्र में औद्योगीकरण के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में किया सराहनीय कार्य: श्री भूपेश बघेल
लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से अस्पताल में विकसित की जाएंगी नई चिकित्सा सुविधाएं, जोड़े जाएंगे 85 बिस्तर
जेएसपीएल रायगढ़वासियों की स्वास्थ्य सेवा के
लिए प्रतिबद्ध: श्री नवीन जिन्दल

मुख्यमंत्री श्री बघेल को  नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष
के लिए भेंट  किया 2 करोड़ रूपए का चेक

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी रायगढ़ के फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केन्द्र के फेज-2 के विस्तार कार्यो का अपने रायपुर निवास कार्यालय से ऑनलाईन भूमिपूजन और शिलान्यास किया। लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से इस अस्पताल में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी और 85 अतिरिक्त बिस्तर जोड़े जाएंगे। इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन  नवीन जिन्दल मुख्यमंत्री निवास में और रायगढ़ के कार्यक्रम स्थल पर जिंदल परिवार के सदस्य और अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने  नवीन जिंदल सहित जिंदल समूह के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।  नवीन जिंदल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 2 करोड़ रूपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। श्री बघेल ने इस सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.