Sports News
39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी...दिग्गजों ने यूं दी जन्मदिन की बधाई 07-Jul-2020
नई दिल्ली। देश के चहेते क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार लम्हे दिए हैं। हालांकि वह पिछले करीब एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन उनके फैंस के लिए अब भी वह फेवरिट हैं। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह व माता श्रीमती देवकी देवी है। उन्होंने बचपन में काफी संघर्ष किया। उनका परिवार एक कमरे के मकान में रहता था। शायद बचपन के संघर्ष से ही उनके अंदर जीत का जज्बा और धैर्य मिला। जिसकी बदौलत वो आज भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.