Rajdhani
  • बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन...सीएम साय होंगे शामिल

     रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज  रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

    उनकी नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा सहित सरकार के अन्य कई मंत्री,विधायकगण एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथों में मोर्चा सम्हालें हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।तत्पश्चात रैली के रूप में वहां से जय स्तंभ चौक,तत्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक फिर घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान की पूजा अर्चना कर, वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता रायपुर लोकसभा में प्रचंड जीत दिलाने के लिए आतुर है।

  • भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है, फिर से सांसद बनना चाहते हैं : गृहमंत्री अमित शाह

    खैरागढ़/राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव नजदीक है। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज राजनांदगांव खैरागढ़ के दौरे पर पहुंचे जहां फतेह मैदान की जनसभा में उन्होंने माता बम्लेश्वरी, माता महामाया के जयकारे के साथ भाषण की शुरुआत की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    सभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि पीएम मोदी संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। भाजपा आरक्षण को कुछ नहीं होने देगी। भाजपा आरक्षण खत्म करने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिसके बारे में किसी ने सोंचा नही ऐसे बड़े फैसले नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिए। धारा 370 हटाई अयोध्या में राम मंदिर बनाया। किसानों के खातों में 6 हजार रुपये डालने का किया।

    गृहमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को जिसने लूटने का काम किया वो भूपेश बघेल अभी राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी है, उन्हे सबक सीखाना अब जनता के हाथ में है। आप लोग 26 अप्रैल को संतोष पांडेय को जो वोट देंगे वो नरेंद्र मोदी के खाते में काऊंट होगा।

    भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है : अमित शाह

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महादेव एप के जरिए पूरा देश भूपेश बघेल को जाना है। राज्य की जनता ने उनको करारी हार दी है। भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है, फिर से सांसद बनना चाहते हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने कई नक्सलियों को ढेर किया  है। 10 साल के अंदर नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त किया है, छत्तीसगढ़ में 3 साल में नक्सलवाद को खत्म कर के दिखाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा महतारी वंदना योजना में महिलाओं को 2 महीने में 2 किश्त मिल चुका है।

    खैरागढ़/राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव नजदीक है। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज राजनांदगांव खैरागढ़ के दौरे पर पहुंचे जहां फतेह मैदान की जनसभा में उन्होंने माता बम्लेश्वरी, माता महामाया के जयकारे के साथ भाषण की शुरुआत की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    सभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि पीएम मोदी संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। भाजपा आरक्षण को कुछ नहीं होने देगी। भाजपा आरक्षण खत्म करने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिसके बारे में किसी ने सोंचा नही ऐसे बड़े फैसले नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिए। धारा 370 हटाई अयोध्या में राम मंदिर बनाया। किसानों के खातों में 6 हजार रुपये डालने का किया।

    गृहमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को जिसने लूटने का काम किया वो भूपेश बघेल अभी राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी है, उन्हे सबक सीखाना अब जनता के हाथ में है। आप लोग 26 अप्रैल को संतोष पांडेय को जो वोट देंगे वो नरेंद्र मोदी के खाते में काऊंट होगा।

    भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है : अमित शाह

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महादेव एप के जरिए पूरा देश भूपेश बघेल को जाना है। राज्य की जनता ने उनको करारी हार दी है। भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है, फिर से सांसद बनना चाहते हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने कई नक्सलियों को ढेर किया  है। 10 साल के अंदर नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त किया है, छत्तीसगढ़ में 3 साल में नक्सलवाद को खत्म कर के दिखाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा महतारी वंदना योजना में महिलाओं को 2 महीने में 2 किश्त मिल चुका है।

  • चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी कब, 16 या 17 अप्रैल को...आइए जानें शुभ मुहूर्त और पूजाविधि…!!

    रायपुर :- चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों के पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है। वहीं नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि दोनों दिन कन्या पूजन और हवन इत्यादि के कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं। बता दें कि आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है और नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना के साथ नवरात्रि का समापन होता है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन का मुहूर्त और पूजाविधि के बारे में।

    अष्टमी तिथि- चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि का आरंभ 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 16 अप्रैल को महा-अष्टमी मनाई जाएगी और इस दिन कन्या पूजन का कार्य शुभ रहेगा।

     

     नवमी तिथि- चैत्र नवरात्रि की महानवमी 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर आरंभ होगी और 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 17 अप्रैल को महानवमी मनाई जाएगी। यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इसे दिन को रामनवमी भी कहते हैं।

     

     अष्टमी-नवमी तिथि में कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त-
    अष्टमी तिथि को सुबह 11.55 एएम से दोपहर 12.47 पीएम तक अभिजीत मुहूर्त में कन्या पूजन कर सकते हैं। वहीं महानवमी के दिन कन्या पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

     

    कन्या पूजन की विधि-
    कन्या पूजन के एक दिन पहले सभी कन्याओं को आमंत्रित करें। जब कन्याएं और बटुक( छोटे लड़के) के घर आ जाएं, तो उनका जल से पैरे धोएं और उनके चरण स्पर्श करें। अब उन्हें स्वच्छ आसन पर बिठाएं। फिर कन्याओं और लड़कों की कलाईयों पर मौली बांधें और उनका तिलक करें। इसके बाद उन्हें भोजन खिलाएं। कन्या पूजन के लिए हलवा और पूड़ी का प्रसाद तैयार करें। बच्चों को प्यार से भोजन खिलाएं और अंत में उन्हें गिफ्ट्स दें और उनके पैर छुएं।

    कन्या पूजन से जुड़ी खास बातें-
    कन्या पूजन के दिन 9 से अधिक कन्याओं को आमंत्रित करना शुभ होता है। 2 साल की कन्या को कौमारी कहा जाता है। मान्यता है कि इनके पूजन से घर की दरिद्रता दूर होती है और सभी बाधाओं से छुटकारा मिलता है। 3 साल की कन्या को त्रिमूर्ति का रूप माना जाता है। कहते हैं कि 3 साल की कन्या की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि घर में सुख-शांति के लिए 4 साल की कन्या का पूजन करना बेहद शुभ होता है। 5 साल की कन्या को रोहिणी कहा जाता है, इनकी पूजा करने से सभी रोग-दोषों से छुटकारा मिलता है।

    6 साल की कन्या को कालिका का रूप माना जाता है। मान्यता है कि इनका पूजन करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। 7 साल की कन्या को चंडिका का कहा जाता है। मान्यता है कि चंडिका का पूजन करने से घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। 8 साल की कन्या को शांभवी कहा जाता है। कहा जाता है कि 8 साल की कन्या का पूजन करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। 9 साल की कन्या को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। मान्यता है कि 9 साल की कन्या का पूजन से शत्रुओं पर विजयी मिलती है। 10 साल की कन्या को सुभद्रा होती हैं। मान्यता है कि 10 साल की कन्या का पूजन करने से सभी मनोकानाएं पूरी होती हैं।

  • निर्माणाधीन बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद कर महिला ने की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

    रायपुर :- पति-पत्नी के झगड़े होना आम बात है। छोटी-मोटी लड़ाई अक्सर होती रहती है। लेकिन कई बार हर रोज के झगड़े इतने विवादित हो जाते हैं कि, पति या पत्नी में से एक व्यक्ति खुद को तबाह कर लेता है। ऐसा ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां बच्चे की पिटाई को लेकर पत्नी पत्नी के बीच विवाद होने लगा, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, महिला ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। मामले की पड़ताल करने के बाद टिकरापारा थाने की पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। घटना 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ नगर की है।

    पुलिस के मुताबिक, सीमा निषाद के खुदकुशी करने के मामले में महिला के पति मुकेश निषाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार छह अप्रैल को किसी बात को लेकर सीमा ने अपने बच्चे की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज होकर मुकेश ने अपनी पत्नीको डांट लगाई और गाल पर तमाचा जड़ दिया। जिससे नाराज सीमा ने अपने पति को खुदकुशी कर लेने की धमकी दी। पत्नी की धमकी से नाराज होकर मुकेश ने अपनी पत्नी को फिर से तमाचा जड़ दिया और मायका छोड़ने की बात कही। मायका छोड़े जाने पर लोकलाज के भय से महिला ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल सीमा की घटना के दूसरे दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

  • Lok Sabha Elections 2024: BSP ने छत्तीसगढ़ में जारी की तीन प्रत्याशियों की लिस्ट...देखें किसे कहां से बनाया प्रत्याशी

     रायपुर : लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टियां अपनी प्रत्याशियों का एलान कर प्रचार प्रसार में जुटे हुए है, इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने छत्तीसगढ़ में अपनी तीन लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें सरगुजा से संजय इक्का, बिलासपुर से अश्वनी रजक और रायगढ़ से इन्नोसेंट कुजूर को प्रत्याशी बनाया है.

    आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

  • हमारा यह संकल्‍प पत्र संविधान की तरह पवित्र- विष्णुदेव साय

    रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्‍प पत्र पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा, भाजपा का संकल्‍प भारतीय लोकतांत्रिक के भरोसे, विश्‍वास बहाली के साथ भारत के भविष्‍य का सुनहरा रोडमैप है। हमारा यह संकल्‍प पत्र संविधान की तरह पवित्र है। बड़े ही पावन अवसर पर आज प्रधानमंत्री ने इसे जारी किया है।

    2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने संकल्‍प जारी किया था जो पार्टी का विजन डाक्‍यूमेंट था। जिस पर लोगों को विश्‍वास नहीं होता था कि ये संकल्‍प पत्र में जो है वो कभी पूरा भी हो सकता है, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों लोकसभा चुनाव में संकल्‍प पत्र में देश की जनता से किए वादे को अक्षरश: क्रियान्वित किया।

    सीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 2024 के संकल्‍प पत्र में 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्‍मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये की मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री आवास के तहत तीन करोड़ लोगों को मकान साथ ही 2029 तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। देश में अब 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

  • सीएम विष्णु देव साय की प्रेस वार्ता आज...जारी कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के लिए प्रांतीय घोषणा पत्र

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव आज दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वे भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बताया गया है कि पार्टी ने राष्ट्रीय के अलावा प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र भी जारी करने की चुनावी रणनीति बनाई है।

  • ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

     रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने गणेश प्रसाद जायसवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। इस संबंध में दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र भी भेज दिया है।

    दीपक बैज को भेजे पत्र ने उन्होंने लिखा, अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पार्टी के द्वारा लिये गये स्टैण्ड व पार्टी के बड़े नेताओ के द्वारा हिन्दू धर्म पर दिये गये बयानो, टिप्पणियों से खुद को आहत महसूस कर रहा हूँ। चूंकि मैं पार्टी के लिए अपने धर्म के प्रति आस्था नही छोड सकता इसलिए पार्टी छोड़ रहा हॅू। पार्टी में मिले मान सम्मान के लिये सभी वरिष्ठ पार्टी जनो का धन्यवाद देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता एवं पद से इसतीफा दे रहा हूँ।

  • लोकसभा चुनाव से पहले बिना नंबर की एक्टिवा में मिले लाखों रुपए...वाहन चेकिंग में बरामद हुई रकम

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 13 लाख रूपए नगदी रकम जप्त किया गया है। पुलिस ने धारा 102 के तहत जब्ती कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पिरदा चौक के पास रिंग रोड नं. 03 में वाहनों की चेकिंग की जा रही। इस दौरान एक्टीवा बिना नंबर को चेक करने पर वाहन डिक्की में लाखों रूपए नगदी रकम रखा होना पाया गया।

    उससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम विग 24 वर्ष निवासी गीतांजली नगर कालोनी मकान नंबर 74 थाना खम्हारडीह निवासी रायपुर का होना बताया। लाखों रूपए नकदी लेकर जा रहा था। रकम के संबंध में पूछताछ एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था। पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।

  • कवासी लखमा के मोदी मरेगा और महंत के प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने वाले बयान पर क्या राहुल गांधी की रजामंदी थी ?- भाजपा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राहुल गांधी से तीखे सवाल करते हुए कहा कि क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टॉस्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने श्री मोदी जी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे उससे प्रथम द्ष्टया यही प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेताओं को पीएम मोदी को गाली देने के लिए कहा गया था। कांग्रेस के इंडी दल के नेता भी राहुल की भाषा में पीएम मोदी को बार-बार अपमानित कर रहे हैं, जो एक सभ्य राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आता है। 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। राहुल गांधी बताएं क्या इस बयान पर आपकी रजामंदी थी। क्या कांग्रेसी अपनी हार से इतना मानसिक संतुलन खो चुके हैं कि लखमा पुलिस वालों को भी धनुष तीर मारने के लिए कहते हैं। क्या यही है आपके कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान है, जहां से सिर्फ नफरत बांटा जाता है। कांग्रेस अब वामपंथी विचाराधारा को अपना चुकी है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राजनांदगांव में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने का बयान दिया है। इस बयान को लेकर उपजे जनाक्रोश के चलते भूपेश बघेल ने महंत के बयान के अर्थ के मायने बताकर उसे सही ठहराने लगे। जबकि महंत के इस बयान को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लेने के बजाए पीएम मोदी को गाली देने की मौन स्वीकृति दे दी है। 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पीएम मोदी के सिर फोड़ने वाले बयान के बाद हाल ही में चरणदास महंत ने फिर मोदी की गारंटी को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को डिफाल्टर तक कह दिया। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ की जनता यह समझ रही है कि प्रधानमंत्री को बार-बार अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने ही कहा है। इसलिए कांग्रेस के नेता अशोभनीय बातें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में कह रहे हैं। राहुल गांधी को शायद यह नहीं दिखाता है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के प्रति नाराजगी कैसे इनके खुद के नेताओं में हैं। कांग्रेस के नेता ही अपने ही संगठन और भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी आंख मूंदकर सिर्फ प्रधानमंत्री पीएम मोदी को गाली देने और दिलावने के काम में व्यस्त हैं। राहुल गांधी जी अपने भारत जोड़ों और न्याय यात्रा में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी ही करते रहे हैं। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो और न्याय यात्रा के जरिए देश में नफरत का जहर घोलने का काम किया। राहुल गांधी ने तो मोदी के ओबीसी नहीं होने के अलावा तमाम अभद्र टिप्पणी की थी, आज भी राहुल जी पीएम मोदी को गाली देने और अपमानित करने मिशन को कांग्रेसी नेताओं के जरिए यहां छत्तीसगढ़ में जारी रखा है। 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी आज अपनी न्याय यात्रा में देश में नफरत फैलाने के बाद अब अपने चुनाव प्रचार में भी पीएम मोदी को लेकर दुष्प्रचार करने में लगे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी आज फिर अपने झूठे न्याय पत्र के जरिए केंद्र की सत्ता में काबिज होना चाहते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस के झूठ के पुलिंदे न्याय पत्र पर भरोसा नहीं करने वाली है। क्योंकि जनता समझ चुकी है कि पहले कांग्रेस झूठे वादे कर वोट लेती है फिर सत्ता पर काबिज होकर जनता को ठगने और झांसा देती है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश की सरकार में अनगिनत घोटाले और भ्रष्टाचार को कांग्रेसियों ने अंजाम दिया है। कांग्रेस ने शराबबंदी सहित कई वादों को पूरा नहीं कर पाई। कहा-कांग्रेस सरकार की लूट तंत्र से आजिज आकर छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास भाजपा को जीताने और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने काम किया है। विष्णुदेव साय की सरकार में 3 महीने में ही मोदी के गारंटी वाली अधिकांश वादों पूरे हो गए हैं। इसके चलते आज छत्तीसगढ़ में मोदी के गांरटी की लहर है। ऐसे में प्रदेश में सभी 11 की 11 लोकसभा की सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।

  • छत्तीसगढ़ High Court में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती...इस दिन होगा एग्जाम

    रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक चार परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

    इस वेबसाईट पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक 06/2023 के माध्यम से आवेदन पत्र मंगाये गए थे। इस पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित थी।

  •  जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह

    जगदलपुर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी महेश कश्‍यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित किया।

    देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

    https://twitter.com/BJP4CGState/status/1779054424175837306

    राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

    राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

    उन्‍होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।

    राजनाथ सिंह ने कहा, आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारों के साथ भी घोटाला कर दिया।

    कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस चुनाव के बाद छत्‍तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर लुप्‍त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।

    इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह बस्‍तर के बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दंतेवाड़ा के गीदम और बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

    वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस्तर में ही चुनावी सभा करेंगे। राहुल दोपहर में जगदलपुर हवाई अड्डे आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से बस्तर जाएंगे। जहां वह नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में सभा करेंगे।