Top Story
  • दिग्विजय सिंह रायपुर में - किसके बारे में क्या कहा ?

    असल में 15 साल तक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सरकार भाजपा की रही - पूरी भाजपा सत्ता भोगी हो गयी थी । राजनीति नही कर रहे थे ये व्यापार कर रहें थे - जमीनों को हड़पना,कालाबजारी करना , चांवल वाले बाबा चावल को लेकर ही भ्र्ष्टाचार कर रहे थे । ---- देखिये मैं रामदेव को न संत मानता न साधू मानता वो एक व्यवसायी है । ---- छत्तीसगढ़ के सभी मतदाता भाइयों-बहनों के प्रति आभार,अंततः उन्होंने सहिं निर्णय लिया,लगातार कांग्रेस 1 प्रतिशत से ऊपर नीचे हो रही थी और इस बार बहुत ही निर्णायक ढंग से उन्होंने अपना मत दिया है अब पार्टी और सरकार की जवाबदारी है जो घोषणा पत्र में वादें किये है उन्हें निभाये। साथ ही लाखों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार है अब यहां के नेताओं को उनका भी ख्याल रखना पड़ेगा जो झूठे मुकदमे दायर हो गए हैं उन्हें भी समाप्त किया जाना चाहिए । CG 24 News 

  • मोदी सरकार बताएं कि वह क्या कारण था? कौन सी ऐसी नई बात सामने आई है? आज प्रचार के अंतिम दिन सीबीआई द्वारा क्यों छापे डाले गए? - शैलेश नितिन त्रिवेदी
    प्रजातंत्र को निरंतर चोट पहुंचाने में लगी है भाजपा सरकार जींद उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन जानबूझकर कर सीबीआई के छापे मोदी सरकार ने पांच बरसों में सीबीआई सहित संस्था को पहुंचाया धक्का  नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर भारत के प्रजातंत्र को निरंतर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा इस गलतफहमी में ना रहे कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का नेतृत्व इस तरीके की हरकतों से और एजेंसीज के दुरुपयोग से बौखलायेगा। मोदी सरकार द्वारा दुर्भावना बदले की नीयत से किए जा रहे जो कार्य हैं उनका कांग्रेस मजबूती से जवाब देगी। छत्तीसगढ़ में बदले की राजनीति - राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति भाजपा की सरकार ने की और उसका हश्र यह हुआ कि मिशन 65 प्लस की बात करने वाले आज 15 सीटों पर सिमट कर रह गए। लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में भी भाजपा का पूरे देश में यही हाल होने वाला है जो छत्तीसगढ़ में हुआ है। इसमें कोई शक नहीं कि पिछले पांच साल में भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने देश की हर लोकतांत्रिक संस्था को बड़ा धक्का पहुंचाया है और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बोला। यह भी निर्विवाद है कि पिछले पांच साल में संविधान के सेकुलर ढांचे पर सबसे बड़ा आघात हुआ है। इस सवाल पर देशभर के मतदाताओं में समझ और चेतना बनी हुयी है। मई 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का छत्तीसगढ़ और पूरे देश में सूपड़ा साफ होना तय है और इसी बौखलाहट में भाजपा सरकार लगातार निम्न स्तरीय आचरण कर रही है।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सिर्फ जींद उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा को इस रैली को संबोधित करने से रोकने के लिए उनके घर पर सीबीआई के छापे डाले गए। मोदी सरकार लगातार सीबीआई और आईबी को अपने विरोधियों के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। छापे मारे गए और जानबूझकर उस दिन मारे गए जिस दिन उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त होना था।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हरियाणा में जींद उपचुनाव के लिए आज एक रैली आयोजित की गई थी प्रचार के अंतिम दिन और इस रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और जींद उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला संबोधित करने वाले हैं।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सीबीआई का उपयोग राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जाना बेहद आपत्तिजनक है।  *मोदी सरकार बताएं कि वह क्या कारण था? कौन सी ऐसी नई बात सामने आई है? आज प्रचार के अंतिम दिन सीबीआई द्वारा क्यों छापे डाले गए ?* मोदी सरकार लगातार सीबीआई को विवादास्पद बनाने में और सीबीआई का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों से करने में लगी हुई है। राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने, अपमानित करने और परेशान करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल गलत, आपत्तिजनक और अलोकतांत्रिक कार्यवाही हैं। सीबीआई की विश्वसनीयता यदि देश में समाप्त हुई है तो इसके लिए केवल और केवल मोदी सरकार द्वारा लगातार सीबीआई का दुरुपयोग किया जाना जिम्मेदार है। सीबीआई में डायरेक्टर और स्पेशल डायरेक्टर के साथ जो कुछ भी हुआ वह घटनाक्रम सबके सामने हैं। सीबीआई के अगले डायरेक्टर की नियुक्ति भी विवाद में है। सुप्रीम कोर्ट के एक के बाद एक जज, वर्तमान अंतरिम डायरेक्टर का अदालत के सामने जो मामला है, उससे अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, उससे अलग हट रहे हैं।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि देश में कोई भी संस्था और कोई भी संगठन कानून के दायरे में रहकर उनको जो काम करना चाहिए वह नहीं कर पा रहा है और जो काम नहीं करना चाहिए वही कर रहा है। मोदी सरकार की नीयत और सोच खराब है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं मोदी सरकार की ऐसी कोशिशें बढ़ती जा रही है। CG 24 News -
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों से की मुलाकात -

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बात-चीत की और उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया। श्री बघेल ने बच्चों के साहस और सूझबूझ की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं दी। इन बच्चों को कल राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
           मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बच्चों से हाथ मिलाकर उनसे परिचय प्राप्त किया और साहस और वीरता भरे कार्यों की जानकारी ली। सरगुजा की कांति कंवर ने बताया कि उनके घर की बाड़ी में हाथियों के झुंड ने मक्के की फसल बर्बाद कर दी। हाथियों के डर से घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए लेकिन छोटी बहन सोनिया घर के अंदर रह गयी थी। घर का कोई भी सदस्य घर के अंदर जाकर उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। ऐसी स्थिति में भी कांति कंवर ने निर्भयतापूर्वक हाथियों के बीच से होते हुए छोटी बहन को घर से बाहर निकाल लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन बच्चों ने हेलीकॉप्टर से सैर भी की। मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर की सैर कैसी रही पूछने पर बच्चों ने बताया कि हेलीकाप्टर की सैर में बहुत आनंद आया। भिलाई से गुजरते वक्त मुख्यमंत्री का आवास और नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और मंत्रालय सहित अनेक स्थान भी देखा है। 
           उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद द्वारा चार बच्चों का राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इनमें महासमुंद जिले के ग्राम खल्लारी के श्री  सोमनाथ वैष्णव और पूनम यादव, सरगुजा जिले के ग्राम मोहनपुर की कांति कंवर, रायगढ़ जिले के ग्राम सरिया के प्रशांत बारीक शामिल है। इस अवसर पर वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों के पालकगण और अध्यापक, छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की संयुक्त सचिव और राज्य वीरता पुरस्कार कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती इंदिरा जैन, सह संयोजक  राजेन्द्र निगम, सदस्यगण  सुनील चंदसोरिया, कृष्ण कुमार निगम और सुभाष बुंदेलेे भी उपस्थित थे। CG 24 News

  • रमन बतायें किसान हित में केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखना टकराव कैसे हो गया? - सुशील आनंद शुक्ला
    धान के कटोरे से धान नहीं खरीदा जायेगा तो कहां से खरीदेगी मोदी सरकार ? धान खरीदी का सेन्ट्रल पुल का कोटा नहीं बढ़ा कर मोदी सरकार राज्य के किसानों के साथ अन्याय कर रही - कांग्रेस रमन बतायें किसान हित में केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखना टकराव कैसे हो गया? रायपुर/22 जनवरी 2019। धान खरीदी के लिए सेंट्रल पुल का कोटा, 24 लाख टन से बढ़ा कर, 32 लाख टन किये जाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किये गये प्रस्ताव को अस्वीकार करके केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ अन्याय किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में हुयी भाजपा की करारी हार के कारण मोदी सरकार का यह राज्य की जनता से बदले की कार्यवाही है। छत्तीसगढ़ की प्रमुख उपज धान है। अन्य फसलों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन अधिक होता है, अतः छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सेन्ट्रल पुल का कोटा बढ़ाने का राज्य सरकार का प्रस्ताव न्याय संगत और तर्क संगत है। भाजपा और उसकी केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानो से विधानसभा चुनाव की हार का बदला ले रही है। धान के कटोरे से धान नहीं खरीदा जायेगा तो कहां से धान खरीदेगी मोदी सरकार? केंद्र के द्वारा कोटा नही बढ़ाए जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा धान की खरीदी 2500 रु. प्रतिक्विंटल में जारी रखने के निर्णय को साहसिक और राज्य के हित में लिया गया फैसला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार किसानों से किये गए वायदे के अनुसार पूरे धान की खरीदी बढ़ी कीमत पर खरीदेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह फैसला कांग्रेस सरकार की अपने घोषणा पत्र को लागू करने की प्रतिबद्धता का जीताजागता सबूत है। छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती को भली भाँति समझ रही है। आने वाले लोकसभा के चुनावो मे भाजपा और मोदी के इस किसान विरोधी फैसले का पूरा हिसाब होगा। भारतीय जनता पार्टी आदतन किसान विरोधी है। राज्य में जब उसकी सरकार थी तब किसानो से वायदा कर धान पर बोनस नही दिया। धान का समर्थन मूल्य 2100 करने का वायदा कर मुकर गई। कांग्रेस अपने वायदे के अनुसार किसानो का कर्जा माफ कर रही 2500 रु. प्रतिक्विंटल मे धान खरीद रही तब उसमे भी भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं को पीड़ा हो रही है और अपनी केंद्र सरकार के माध्यम से इसमे अडंगेबाजी करवा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को केन्द्र से अनावश्यक टकराव बताये जाने का विरोध करते हुये कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य के हित में केन्द्र से मांग करना कहां से टकराव हो गया और यदि केन्द्र मांग नहीं मान रहा तो राज्य के किसानों के हित में स्वयं धान खरीदना कहां से गलत है? रमन सिंह क्या चाहते केन्द्र मना कर दे तो छत्तीसगढ़ धान नहीं खरीदे?
  • इनकी नियुक्ति हुई रद्द - राज्य शासन के नए आदेशानुसार
    अभिनीत सिंह - महासमुंद अदीब वहाब- सूरजपुर अजय सेना - सुकमा अक्षत शुक्ला - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अजय रात्रे - सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अमन सहगल - बेमेतरा अमित अशोक सिंह - आवास एवं पर्यावरण अमित चरण सिंह - बलौदा बाजार अनास रहमान सी - बस्तर अंकित गोयल - वित्त एवं योजनाएं अंशुल अग्रवाल - धमतरी आशुतोष कुमार मिश्रा - खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अयाज अहमद सिद्दीकी - कोरबा आयुष - रायगढ़ भूपिंदर जीत - वाणिज्य एवं उद्योग विभाग चाहत सुरेंद्र शाह - नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग चिंतन राज - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग धरणीकांध कोगंटि- बीजापुर दिव्या रामास्वामी - पर्यटन एवं ग्रामोद्योग डॉ भार्गव देशपांडे- श्रम विभाग हिमांशु अग्रवाल - स्वास्थ्य विभाग कुमार देवाशीष- जशपुर मृत्युंजय शर्मा - मुख्यमंत्री सचिवालय पलाश पांडे - कोंडागांव पियूष मिश्रा - वन विभाग पियूष प्रकाश - तकनीकी शिक्षा विभाग प्रशांत एस चिन्नापनावर - कांकेर प्रेरणा वाडिकर - मेडिकल महिला एवं बाल विकास विभाग प्रियंका सेठी - राजनांदगांव आर रमेश रेड्डी - नारायणपुर राहुल टिक्कू - जांजगीर चांपा राजू सागी- गरियाबंद रवि कुमार - सरगुजा रोहित वाधवा- ऊर्जा विभाग संकल्प अभिषेक - कवर्धा सत्यराज - स्कूल शिक्षा विभाग सौम्य चक्रबर्ती - दंतेवाड़ा अनंत प्रकाश कल्याणी -समाज कल्याण विभाग स्नेहा प्रिया -रायपुर सौम्या कमर वैल्यू - मुख्यमंत्री सचिवालय सुपर्ण वर्मा - दुर्ग.
  • डॉ रमन का बड़ा बयान....मेरे 15 साल के कार्यकाल की कोई भी जांच कर ले...कोई विषय पर कुछ नही निकलेगा...कोई चिंता की जरूरत नही है
    डॉ रमन का बड़ा बयान - सभी एसआईटी का गठन राजनीतिक द्वेषवश किया जा रहा है - पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह एकात्म परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे - इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा एसआईटी गठन प्रक्रिया पर आपत्ति उठाई - उनका कहना है कि सभी तरह की शिकायतों की जांच पहले से ही चल रही है - नई सरकार को इंतजार करना चाहिए था - सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा -- मेरे 15 साल के कार्यकाल की कोई भी जांच कर ले कुछ नही निकलेगा...कोई चिंता की जरूरत नही है - CG 24 News
  • मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय - क्या हैं वो महत्वपूर्ण फैसले
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक के बाद कृृषि, जल संसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री रवींद्र चौबे एवं खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री मोहम्मद अकबर एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी।     प्रदेश में किसानों से 75 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 71 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के लिये 10 दिन का समय शेष है। 31 जनवरी 2019 तक लगभग 88 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का निर्णय लिया गया है।     केंद्रीय पूल में चावल की मात्रा 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 32 लाख मीट्रिक टन करने केंद्र को दोबारा पत्र लिखा जाएगा। केंद्रीय पूल में 24 लाख मीट्रिक टन धान का लक्ष्य था। केंद्र एवं राज्य पूल में चावल भेजने के बाद बचत 6.85 लाख मीट्रिक टन धान का उपयोग नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश के उद्योगों एवं स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिये शासकीय विभागों में जेम (Government e Marketing Portal) के स्थान पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सी.एस.आई.डी.सी) से सामग्री खरीदी का निर्णय लिया गया। इसके लिये छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, (सीएसआईडीसी) द्वारा छह माह के भीतर आॅनलाईन सामग्री क्रय करने के लिये नया पोर्टल बनाया जाएगा।*     पांचवी अनुसूचित क्षेत्र सरगुजा एवं बस्तर संभाग के साथ-साथ कोरबा जिले में तृृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की जिला कैडर में भर्ती की अवधि को दो वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
  • दिल्ली नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - अपरिहार्य कारणों से जाना किया स्थगित -
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दो दिवसीय दिल्ली दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। सीएम भूपेश के इस दिल्ली प्रवास में महत्वपूर्ण मसलों पर विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाक़ात तय थी। सीएम भूपेश बघेल के दौरे के निरस्त होने की वजह को सार्वजनिक नही किया गया है। अपरिहार्य कारण बताते हुए दौरे निरस्ती की सूचना सीएम सचिवालय ने छत्तीसगढ सदन में भेजी है। CG 24 News
  • 75 विधानसभा के कार्यकर्ता चिंता न करें, उनकी हितों के लिए बृजमोहन लड़ेगा -  भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बृजमोहन अग्रवाल
    रायपुर दक्षिण विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पार्टी के झंडे की आन, बान,शान के लिए काम करता है। रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भी इस धर्म का पालन किया है और जनता से आशीर्वाद दिलाकर मेरे माथे विजय तिलक लगाया है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन से जुटेगा।
     यह कार्यकर्ता सम्मेलन ब्रह्मपुरी स्थित पुजारी पार्क में संपन्न हुआ। इस आयोजन में भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
    बृजमोहन अग्रवाल से पहले भाजपा के विभिन्न नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
    बृजमोहन ने कहा कि हम प्रदेश में चुनाव हारे हैं। हमारी सरकार चली गई। परंतु हमारे कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी है। आज भी पूरे जोश खरोश के साथ वह चुनावी रण में उतरने के लिए तैयार है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरा दमखम लोकसभा चुनाव में नजर आ जाएगा।  उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमारा कारवां लुट गया है। मैं कहता हूं कि रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण विधानसभा जीतकर अपने क्षेत्र को लूटने से बचा लिया है। साथ ही कहा कि हम पराजित क्यों हुए इस बात की भी चिंता करनी होगी। जब तक हम अपनी कमियों को नहीं ढूंढ लेंगे आगे की जीत आसान नहीं होगी।
    प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी, नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा,कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, ओद्योगिक विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष छगन मूंदड़ा,मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी,आरडीए के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पर्यटन मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता,लोकेश कावड़िया,डॉ सुखनंदन सोनकर, महिला मोर्चा की महामंत्री मीनल चौबे,जिला भाजपा कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल,विजय अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह, जोन अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर,बाबू भाई पिथालिया, मनोज वर्मा, खेमराज वैद्य,विवेक वर्धन, सचिन मेघानी,प्रशांत सिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर, विनय ओझा, मुकेश पंजवानी आदि मौजूद थे।
    ●12 साल विपक्ष में किया है काम...
    बृजमोहन ने कहा कि विपक्ष में 12 साल काम करने का अनुभव मेरे पास है। उस वक्त भी रायपुर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उस दौर में दिग्विजय सरकार की चूले हिला कर रख दी थी। आज भी लोकहित के लिए सरकार से टकराना पड़े तो टकराएंगे और राजधानी रायपुर के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
     
    ● 75 विधानसभा के कार्यकर्ता चिंता न करें, उनकी हितों के लिए बृजमोहन लड़ेगा।
     रायपुर दक्षिण सहित प्रदेश की 15 सीटों पर हमने विजयश्री प्राप्त की है। बांकी जगह हम कुछ कमियों के कारण हारे है। पर वहां के भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी परिश्रम की पराकाष्ठा की है। राजधानी हम जीते है पराजित 75 विधानसभा के कार्यकर्ता चिंता न करें, अन्याय अगर होगा तो उनकी हितों के लिए बृजमोहन लड़ेगा।
    ● संघर्ष के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता
     बृजमोहन ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जनता ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। यह हमारे संघर्ष का दौर है। हमें जनता के अधिकारों के लिए सड़क तक की लड़ाई लड़नी पड़ सकती है।इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन,घेराव करना पड़े तो करेंगे।गिरफ्तारियां देनी पड़े तो देंगे पर सरकार को जनता का अहित करने का मौका नही देंगे।
    ●लाखे नगर मंडल हुआ पुरस्कृत
    विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 6809 मतों से लाखे नगर भाजपा मंडल ने लीड दिलाई है। इस लीड पर पार्टी ने 1 लाख रुपये का पुरस्कार इस मंडल को दिया है। इसी प्रकार सबसे ज्यादा लीड दिलाने वाले कुशालपुर वार्ड संगठनकेको 50 हज़ार तथा बूथ नंबर 23 अरविंद दीक्षित वार्ड संगठन को 25 हज़ार नगद राशि का पुरस्कार प्रदान किया गया है। CG 24 News 
  • पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कर्जमाफी पर दुष्प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं को दिखाया आईना - कांग्रेस
    ऋण माफी पर दुष्प्रचार करने वाले भाजपाई ननकी राम से सीख लें - कांग्रेस जो भाजपा ने 15 सालों में नहीं किया भूपेश बघेल ने एक माह में कर दिया भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकी कंवर द्वारा की गयी स्वीकारोक्ति की कांग्रेस सरकार ने उनके भी 80 हजार का ऋण माफ किया है पर कांग्रेस ने कहा है कि ननकी राम कंवर ने कर्जमाफी पर दुष्प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं को आईना दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपने वायदे के अनुसार राज्य के किसानों का अल्पकालिक कृषि ऋण माफ कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों का न सिर्फ सीधा फायदा हुआ है, पिछले कुछ सालों से कर्ज के बोझ के कारण परेशानी झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। ऋण माफी के साथ धान की खरीदी 2500 रू. प्रतिक्विंटल करने के कारण राज्य में खेती करना अब फायदे का सौदा हो गया है। देश में पहली बार किसी राज्य में धान की खरीदी 2500 रू. प्रतिक्विंटल में की जा रही है। इसके साथ ही 5 डिसमिल से कम जमीनों की खरीदी बिक्री पर जो भाजपा सरकार ने रोक लगा रखा था, उसे भी कांग्रेस सरकार ने हटा कर किसानों और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत दी है। लोग अब अपनी आवश्यकतानुसार अपनी जमीनों की खरीदी बिक्री कर सकेंगे। ऋण माफी, धान की कीमत बढ़ने और छोटे जमीनों की खरीदी बिक्री शुरू होने से राज्य की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है इसके कारण प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ऊंचाई पर जायेगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि ऋण माफी और धान की खरीदी पर राजनैतिक बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं को अपने ही दल के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर से सीख लेकर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसलों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करनी चाहिये जो उनकी सरकार ने पंद्रह सालों में नहीं किया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसे एक महिने में करके दिखा दिया। CG 24 News
  •  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद में जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिमा का अनावरण करके नया संदेश दिया
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद पहुंचे - जहां उन्होंने चंद्रनाहू शिक्षण समिति स्कूल मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल कौशिक की प्रतिमा का अनावरण कर मिसाल कायम की - स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल कौशिक जनता पार्टी के नेता रहे हैं और जनता पार्टी के शासन के दौरान केंद्र में सूचना प्रसारण मंत्री रह चुके हैं - ऐसे में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता पार्टी के नेता की प्रतिमा का अनावरण कर और उनके नाम से महासमुंद के 100 बिस्तर अस्पताल का नामकरण करने की घोषणा करके एक मिसाल कायम की है - जिससे प्रदेश में एक अच्छा संदेश जाएगा - अन्य पार्टियों को भी भपेश बघेल से सबक लेकर राजनीति के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए - इस अवसर पर उन्होंने अपने 1 माह के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी - उन्होंने महासमुंद के विधायक विनोद चंद्राकर की मांग पर महासमुंद के 100 बिस्तर अस्पताल का नाम स्व.पुरुषोत्तम लाल कौशिक के नाम से करने की घोषणा की - पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, घोषणा पत्र में जो लिखा है सब उसी अनुसार पूरा होगा - ब्यूरो रिपोर्ट CG 24 News महासमुंद
  •   कांग्रेस पार्टी आर्थिक तौर से गरीबों के आरक्षण व उत्थान की समर्थक -  सामान्य वर्ग के आरक्षण पर कांग्रेस का बयान --  नौकरियां कहां है? आज देश में ना रोजगार है ना रोटी --
    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सामान्य वर्ग के गरीबों को नौकरियों में आरक्षण दीजिये लेकिन ये बेरोजगार नौजवान युवा यह भी पूछ रहे हैं कि नौकरियाँ कहाँ हैं? “आज देश में ना रोजगार है, ना रोटी“ कांग्रेस पार्टी हमेशा ही आर्थिक तौर से गरीबों के आरक्षण व उत्थान की समर्थक व पक्षधर रही है। दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के संवैधानिक आरक्षण से कोई छेड़छाड़ ना हो तथा समाज के सभी गरीब लोग, वो चाहे किसी भी जाति या समुदाय से हों, उन्हें भी शिक्षा तथा रोजगार का मौका मिले, यह कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मानना है और हम इस दिशा में उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन भी करेंगे, उसके पक्षधर भी रहेंगे। वास्तविकता ये भी है कि चार साल आठ महीने बीत जाने के बाद व संसद के सत्र के आखिरी दिन जब 2019 के चुनाव में सौ दिन से कम बचे हैं, तब ही मोदी सरकार को आर्थिक तौर पर देश के गरीबों की याद आई, ऐसा क्यों? यह अपने आप में कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मोदी सरकार की नीयत पर प्रश्न खड़ा करता है। चार साल आठ महीने में प्रधानमंत्री मोदी जी ने लगातार देश के गरीबों, देश के किसानों, देश के दुकानदारों, देश के मध्यम वर्ग के लोगों, देश के छोटे-छोटे उद्यमियों पर कभी नोटबंदी और कभी गब्बर सिंह टैक्स से लगातार प्रहार किया है। अकेले नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स यानि जीएसटी ने 2 करोड़ से अधिक रोजगार खा लिए और देश की अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। आज देश में ना रोजगार है, ना रोटी। बेरोजगारी की दर 7.3 प्रतिशत पर है, जो पिछले 23 महीने में सबसे ऊंचे पायदान पर है। अकेले 2018 में ही एक आंकलन के मुताबिक एक करोड़ दस लाख लोगों की नौकरियां चली गई। 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का वायदा कर सत्ता में आए मोदी जी, जिन्हें चार साल आठ महीने में साढ़े नौ (9.5) करोड़ रोजगार दे देने चाहिए थे, वो नौ लाख रोजगार भी पैदा नहीं कर पाए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रोजगार और रोटी को लगातार छीना है। संसद में स्वयं सरकार ने माना है कि भारत सरकार में भी 24 लाख पद आज तक खाली हैं, जिन्हें मोदी सरकार ने भरा नहीं है। रोजगार में आरक्षण तो दीजिए, हम उसके पक्षधर हैं पर युवा ये सवाल भी पूछता है कि रोजगार कब देंगे? हम गरीबों को मौके, आरक्षण व रोजगार देने के प्रति कटिबद्ध हैं, पर देश के युवा मोदी जी से मूलभूत सवाल पूछ रहे हैं कि रोजगार मिलेंगे कब? 10 करोड़ रोजगार दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष की दर से पैदा होंगे कब? 24 लाख भारत सरकार के खाली पद भरेंगे कब? 2018 में जाने वाली एक करोड़ दस लाख नौकरियां, उनकी भरपाई होगी कब? नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स से गए 2 करोड़ रोजगार का नुकसान भरेंगे कब? बगैर नौकरियों के, नौकरियों में आरक्षण कहीं जुमला बनकर ना रह जाए, इस बात के लिए भी आगाह करना हम अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। गरीबों के हक में उठाए गए हर कदम का हम समर्थन करेंगे, पर देश के युवाओं की ओर से ये सवाल अवश्य पूछेंगे, रोजगार में आरक्षण तो दीजिए, पर रोजगार कब देंगे, मूलभूत सवाल ये है? प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक निर्णय सामने आया है, गरीबों को आरक्षण देने का और मैं याद दिलाऊं, 2010-11 में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आर्थिक तौर से गरीबों के लिए आयोग का गठन किया था। उसकी रिपोर्ट जो आई थी उसमें भी 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था। उस रिपोर्ट के आधार पर जाते-जाते जब 100 दिन मोदी जी की सरकार के बचे हैं तो उन्होंने ये निर्णय लिया है। हालांकि देश के युवाओं को रोजगार के अभाव में उनकी मंशा पर शंका है, परंतु हम आज भी ये कहेंगे कि हम सकारात्मक तरीके से गरीबों के लिए मौके, आरक्षण, रोजगार और शिक्षा के पक्षधर हैं और हर ऐसे कदम का समर्थन करेंगे। उसके कानूनी और संवैधानिक पहलू की जांच करना सरकार की जिम्मेदारी है, ये जवाब सरकार को देना चाहिए। कांग्रेस ने बड़े सीधे तौर से, स्पष्ट तौर, साफगोई से, ईमानदारी से कहा कि हमारा भाजपा से राजनीतिक विरोध हो सकता है, उनको हमसे व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है, परंतु देश के गरीबों के उत्थान और प्रगति को लेकर हम अपने हर राजनीतिक विरोधी के भी साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं। ये कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी का और कांग्रेस पार्टी का अटूट निर्णय है। जब देश के गरीबों की मदद की बात आएगी, देश के उन गरीबों को जिनको मौका नहीं मिलता है, उनके लिए शिक्षा और रोजगार की बात आएगी, तो हम हमारे घोर से घोर विरोधी के साथ भी खड़े होकर गरीब के साथ खड़े होंगे। ये हमारा निर्णय है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ये मानना है कि आर्थिक तौर से जो गरीब लोग हैं, उनके बेटे और बेटियों को शिक्षा और रोजगार में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। ये मूलभूत प्रश्न है। आर्थिक तौर से गरीब व्यक्ति, उसकी जाति, धर्म, समुदाय, क्षेत्र कोई भी हो और वो देश के किसी भी हिस्से से आता हो, हमारा ये मानना है कि उसके बेटे और बेटी को भी मौका मिलना चाहिए और इसलिए बगैर आलोचना के, बगैर किसी मीन-मेख के हम हर उस कदम का समर्थन करेंगे, सहयोग करेंगे, क्योंकि हमारी ये कटिबद्धता है कि देश में जो आर्थिक तौर से गरीब हैं, उनको भी समाज के संसाधनों में हिस्सा मिले। आर्थिक तौर से जो गरीब व्यक्ति है, उसके बेटे और बेटी को शिक्षा और रोजगार के अंदर अधिकार मिले, इसके बारे में हर कदम का हम सहयोग करेंगे। चार साल आठ महीने के बाद जब सरकार के सौ दिन बचे हैं, तब मोदी जी ये यकायक लेकर आए हैं। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि फिर भी कांग्रेस का ये मानना है कि नौकरियों में आरक्षण दीजिए, परंतु युवा ये भी पूछ रहे हैं कि नौकरियाँ कहाँ हैं? ये भी एक महत्वपूर्ण, मूलभूत जुड़ा हुआ प्रश्न है, जिसका जवाब प्रधानमंत्री जी को सादर अनुरोध है कि देना चाहिए। CG 24 News