State News
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्ञानी- ज्ञाता समाज सेवक हो सकते है मगर उन्होंने देशहित में ऐसा कोई कार्य नही किया - घनश्याम राजू तिवारी
    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा सरकारी प्रपत्रो में दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र लगाने के निर्णय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा रद्द किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि, महान भारत देश के बलिदानी पुरूषो की महत्ता से खिलवाड़ करने वाली आरएसएस, भाजपा पर करारा तमाचा है। तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के महान सपूतो का सम्मान करना हमारा पहला कर्तव्य है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्ञानी- ज्ञाता समाज सेवक हो सकते है मगर उन्होंने देशहित में ऐसा कोई कार्य नही किया जिसे प्रेरणादायीं समझ जाये। भाजपा अपने पित्र संस्थापक को जबरन महान बताने में लगे रहे, छत्तीसगढ़ के लिहाज से उनका कोई योगदान नही रहा है, अच्छा होता कि छत्तीसगढ़ के महान सपूत गुंडाधुर, शहीद वीरनारायण सिंह, पंडित सुंदरलाल शर्मा, समाज सेवी बिन्नी बाई जैसी अनेक विभूतियां है उनका छायाचित्र लगाते तो प्रदेश में अच्छा संदेश जाता।
     
  • आदिवासी इलाकों में सिंचाई में 0 प्रतिशत तत्परता वाली रमन सरकार ने मधुशाला खोलने में 100 प्रतिशत तत्परता दिखाई क्यों ? -  प्रदेश कांग्रेस कमेटी

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 1 मार्च 2017 में भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बड़े दंभ के साथ कहा था कि करेंगे शराबबंदी, चाहे हार जायें, बांटेंगे नहीं शराब और कहा था कि सरकार शराबबंदी की ओर कदम बढ़ा चुकी है। लेकिन 2010-11 में भी शराब बिक्री से राजस्व में 1128 करोड़ था जो चुनावपूर्व साल में 237 देशी, 436 विदेशी शराब दुकानों के बंद किये जाने के बावजूद 2011-12 में बढ़कर 1624.35 करोड़ हो गया अर्थात 33 प्रतिशत शराब बिक्री से हुयी। छत्तीसगढ़ में 40,000 करोड़ की शराब बिक्री में से 30 प्रतिशत व्यवस्थापन में मिलता रहा, जिसे 50 प्रतिशत करने के लिये शराब की सरकारी बिक्री का ढोंग रचा गया। आदिवासी इलाकों में सिंचाई में 0 प्रतिशत तत्परता वाली रमन सरकार ने मधुशाला खोलने में सरकारी शराब अड्डे खोलने में गजब की 100 प्रतिशत तत्परता दिखाई। शराबियों को, शराब तस्करों और शराब कोचियों से संरक्षण देने में भी उसी तत्परता से पूरी भाजपा सरकार लगी रही। 2010-11 में 1128 करोड़ के राजस्व वाले आवकारी विभाग का राजस्व 2011-12 एक साल में 469.35 करोड़ बढ़ गया कैसे और क्यों ?

  • गली कूचे में शराब माफियाओं और उनके गुर्गो से आतंक फैलाने वाली भाजपा के लोग कांग्रेस को शिक्षा देने का काम न करें - शैलेश नितिन त्रिवेदी,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी थी और छत्तीसगढ़ में कानून का राज्य समाप्त हो गया था। भाजपा के जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार नेताओं ने कानून अपने हाथ में ले लिया था। यह सब शराब कोचियों को संरक्षण देने के लिये किया गया - रमन सरकार में संसदीय सचिव ने भी शराबियों को संरक्षण दिया। इसके पहले धमधा में शराब कोचियों द्वारा मोटरसाईकल में परिवारजनों के साथ जा रही महिला के साथ सामूहिक अनाचार की शर्मनाक घटना घट चुकी। पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार शराब की तस्करी और कोचियागिरी को संरक्षण देने में लिप्त थी। शराब तस्करों, कोचियों और शराबियों को संरक्षण देने में पूरी भाजपा सरकार लगी हुयी थी। कोचियागिरी रोकने वाले थानेदार के साथ गाली गलौज की गयी। वैसे भी विरोध के स्वरों को दबाने, कुचलने के लिये गाली गलौज, मारपीट और प्रशासन तंत्र, पुलिस तंत्र का दुरूपयोग भाजपा की शासन में छत्तीसगढ़ में आम बात बन चुकी थी। तखतपुर में पुलिस के एक अधिकारी को शराबखोरी में बाधा बनने की कीमत चुकानी पड़ी। तखतपुर में रमन सरकार के संसदीय सचिव को बचाने के लिये उन्हीं हथकंडों का इस्तेमाल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ होता रहा, जिन हथकंडों का इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेसियों के खिलाफ भाजपा सरकार के इशारों पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा किया जाता रहा। CG 24 News - Report By Lavinderpal 

  • लखेश्वर बघेल के समर्थक सड़कों पर क्यों ? - क्या मांग है इन आदिवासियों की ?
    जगदलपुर ब्रेकिंग- सर्व आदिवासी समाज ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन, चक्काजाम। बस्तर के कांग्रेसी विधायक लखेश्वर बघेल को मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने से है नाराज। आदिवासी समाज ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों की हितैषी है पर लखेश्वर को मंत्री न बनाकर उन्हें छला गया है -- जगदलपुर
  • राजधानी के फाफाडीह क्षेत्र के सत्संग भवन में तोड़फोड़ - आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने घेरा थाना
    रायपुर ब्रेकिंग रमण मंदिर वार्ड के सत्संग स्थल में तोड़फोड़।। चूनाभट्टी इलाके का मामला।। नशे में धुत्त युवक ने भगवान की मूर्ति और हारमोनियम समेत वाद्य यंत्रों को नुकसान पहुँचाया।। मोहल्लेवासियों ने किया पुलिस के हवाले।। युवक का नाम शेख सरवर।। बताया जाता है कि आरोपी आदतन अपराधी है और इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुका है -घटना की जानकारी मिलते ही विधायक कुलदीप जुनेजा अपने कार्यकर्ताओं के साथ गंज थाना पहुंचे उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफ आई आर करवाई तथा कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की - पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने भी इस गंज थाना पहुंचकर घटना की निंदा करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है - CG 24 News - Lavinderpal
  • बीजापुर : मिंजाई मशीन से किसान का हाथ कटा - जिला अस्पताल में भर्ती
    बीजापुर जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के मदखाम्परा गांव के एक किसान हूंगा हेमला का दुर्घटना में एक हाथ कट गया - जानकारी के अनुसार हूंगा हेमला के घर आधुनिक मशीनों से मिंजाई का कार्य चल रहा था, किसान हूंगा हेमला ने सहयोग करने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया उसका हाथ मशीन में फंस गया तत्काल उसे जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया जहां उपचार चल रहा है - सीजी 24 न्यूज के लिए बीजापुर से नरेंद्र पदम की रिपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ का किसान, मजदूर, नौजवान, महिलायें और व्यापारी चैन की सांस ले रहा है - शैलेश नितिन त्रिवेदी
    प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के किसान हितैषी बनने के स्वांग की असलियत सबको पता है। जब भाजपा सरकार में थी तब जनता को भूल गयी थी। जनता जनार्दन ने जब भाजपा को विधानसभा चुनावों में करारी हार देकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया तब भाजपा को जनता की और किसानों की याद आ रही है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की रमन सरकार के 15 वर्षो के कुशासन का हिसाब तो कर दिया है लेकिन अभी भाजपा की केन्द्र की मोदी सरकार के जुमलेबाजी और वायदा खिलाफी का हिसाब बकाया है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख का हिसाब, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे के बदले पकोड़ा तलने की सलाह का हिसाब, नोटबंदी की तकलीफों का हिसाब,  जीएसटी से व्यापार, उद्योग को पहुंचाये गये नुकसान का हिसाब अभी बचा हुआ है। छत्तीसगढ़ के मतदाता भाजपा की केन्द्र सरकार के द्वारा दी गयी तकलीफों का हिसाब आने वाले लोकसभा के चुनाव में करेगी। 
    CG 24 News - Lavinderpal
     
  • प्रदेश के डीजीपी से मिलना हुआ आसान डीजीपी डी एम अवस्थी ने निर्धारित किया समय
    हर दिन दोपहर में 1 से 3 बजे उनसे पुलिस मुख्यालय में आकर मिला जा सकता है और हर कोई अपनी समस्याएं रख सकता हैं.... पुलिस कर्मी और उनके परिवार शुक्रवार को उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या रख सकते हैं - डी एम अवस्थी- CG 24 News के लिये लविंदरपाल की रिपोर्ट
  • मीडिया में आए समाचार को तत्काल संज्ञान में  लिया भूपेश बघेल ने - रविवार की शासकीय छुट्टी के बावजूद कुछ ही घण्टों में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के साथ व्हील चेयर

    दिव्यांग बालक गोविन्द गोपाल के दोनों हाथ और पैर नहीं हैं, लेकिन उसका मनोबल काफी ऊंचा है और वह पढ़ लिखकर जीवन में कुछ बनना चाहता है। उसकी यह चाहत थी कि उसे व्हील चेयर मिल जाए, क्योंकि अभी उसके दादा जी उसे गोद में बैठाकर स्कूल ले जाते है। रायगढ़ जिले के ग्राम मुनुंद (विकासखंड धरमजयगढ़) निवासी एक दिव्यांग बच्चे की तकलीफ के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल रायगढ़ जिला प्रशासन को उस बच्चे की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने । जिला प्रशासन की ओर से समाज कल्याण विभाग के उप संचालक आर. के. साहू और धरमजयगढ़ के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. बी.एल. भगत इस बच्चे के गांव पहुंच गये। अधिकारियों ने वहां उसके घर जाकर उसे तुरंत दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र के साथ व्हील चेयर भी प्रदान कर दिया। अब नौ साल का यह दिव्यांग बालक गोविन्द गोपाल आसानी से स्कूल जा सकेगा और अपनी पढ़ाई कर सकेगा। इस नन्हें बालक के दोनों हाथ पैर नहीं होने के कारण उसे कृृत्रिम हाथ और पैर लगाए जाएंगे, जिसके लिए अधिकारियों ने आज उसके हाथ-पैरों का नाप भी लिया।

    CG 24 News

  • जगदलपुर के दलपत सागर में मिली एक लड़के की लाश
    जगदलपुर : दलपत सागर मे एक लडके की लाश बरामद हुई है। उस लडके के विषय मे अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नही हो पाई है।*
  • छग राज्य निर्माण के बाद से प्रदेश के किसानों ने 15 वर्ष भाजपा को सत्ता नेतृत्व का अवसर दिया,उन्ही किसानों से धोखा करती रही  भाजपा - कांग्रेस  प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता सचिदानंद उपासने के किसानो पर दिये गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अपने घोषणा पत्र जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया और सत्ता प्राप्ति के पश्चात अपने वायदों से मुकर गयी, किसानों को तड़पता बिलखता छोड़ दुर्दशा की ओर ढकेल दिया, कृषि कर्ज़ से आहत किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया। अहंकार मे भाजपाइयों ने कभी भी आंसू पोछने का प्रयास नही किया वही दूसरी ओर भाजपा सत्ता के नशे में तिहार, उत्सव मनाते रहे और आज छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके कर्मों की सजा दी है - प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि,भाजपा स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने तथा किसानों की आय में 50 प्रतिशत वृद्धि की बात कर वोट पा लिया मगर आज साढ़े चार वर्ष बीतने के बाद उनका यह वादा भी जुमला साबित हुआ। भाजपा किसानों को सिर्फ और सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम समझती रही वो आज किसान हितचिंतक होने का ढोंग कर रहे है। कृषि ऋण को माफ करने ऐतिहासिक फैसला है। भाजपा का किसानों के प्रति घड़ियाली आंसू प्रदेश की जनता बखूबी समझती है,आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें फिर से इस दिखावे की राजनीति का मजा चखायेगी।

      CG 24 News - Singhotra

     

  • कर्ज माफी का विरोध कर अजय चंद्राकर किसानों का विरोध कर रहे हैं - सुशील आनंद शुक्ला

    अजय चंद्राकर जैसे नेताओं के अहंकार, बदजुबानी के कारण ही भाजपा की दुर्गति हुई - किसानों की कर्ज माफी और धान की कीमत 2500 रू. होने पर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा - कांग्रेस भाजपा नेता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों के कर्ज माफी के निर्णय के सम्बंध में दिए गए बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के एक घण्टे के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया है। अजय चंद्राकर में हिम्मत है तो वे अपनी घोषणा के अनुसार विधायक पद से तत्काल इस्तीफा दें। अजय चंद्राकर जैसे नेताओं की बदज़ुबानी और अहंकार के कारण ही छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की इतनी दुर्गति हुई है। अब जनता ने तो भाजपा को सम्मानजनक विपक्ष कहलाने के लायक भी नही छोड़ा है, सदन के तिहत्तर फीसदी से भी अधिक हिस्से में कांग्रेस के विधायक बैठ कर राज्य के हितों के लिए काम करेंगे। भाजपा नेता अपने अहंकार और अशिष्ट आचरण में बदलाव नही करेंगे तो कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा बीते दिनों की पार्टी बन जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पंद्रह वर्षो के शासन काल में राज्य के किसानों के साथ-साथ प्रदेश के हर वर्ग के साथ वायदा खिलाफी की थी। किसानों को पूरे पांच साल बोनस का वायदा कर दो वर्ष का बोनस नही दिया था। धान का समर्थन मूल्य 2100 रु. प्रतिक्विंटल करने का वायदा कर भाजपा ने नही दिया। आज जब कांग्रेस ने अपनी घोषणा के अनुसार किसानों का कर्जा माफ कर दिया, धान की खरीदी 2500 रु. प्रतिक्विंटल में करना शुरू कर दिया है तब कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिये जा रहे निर्णयों से भाजपा नेताओं के पेट मे दर्द होना शुरू हो गया है। कर्ज माफी का विरोध कर अजय चंद्राकर किसानों का विरोध कर रहे हैं। वही राज्य है, वही संसाधन हैं कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छाशक्ति और खेती और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता है कि आज छत्तीसगढ़ के किसान ऋण मुक्त हो गये है और उनके धान की कीमत 2500 रु. हो गया है।CG 24 News - Singhotra