State News
  • गोबर से पेंट का निर्माण, मुख्यमंत्री ने किया गौठान समिति के अध्यक्ष को सम्मानित
    गोबर से 5009 लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण
    गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के बाद गोबर पेंट से लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा
     
    गोबर से पेंट का निर्माण, मुख्यमंत्री ने किया गौठान समिति के अध्यक्ष को सम्मानित

    उत्तर बस्तर कांकेर 16 जनवरी 2023ः-

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के अंतर्गत चारामा विकासखण्ड के ग्राम सराधुनवागांव के गौठान में गोबर की खरीदी की जा रही है तथा उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा इस गौठान में नवाचार करते हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस रविवार को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में गौठान समिति के अध्यक्ष सरजू राम नरेटी को सम्मानित किया।
              उल्लेखनीय है कि सराधुनवागांव के गौठान में गोबर से 5009 लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा चुका है, जिसका विक्रय किया जा रहा है। वर्तमान में इस गौठान में 2696 लीटर प्राकृतिक पेंट उपलब्ध है। गौठान में अब तक 05 लाख 01 हजार 514 रूपये की 2507.57 क्विंटल की गोबर खरीदी की गई है, जिससे 06 लाख 72 हजार 250 रूपये के 672.25 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है। इसमें से 05 लाख 16 हजार 850 रूपये के 516.85 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्मानित गौठान समिति के अध्यक्ष सरजूराम नरेटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने गौठान के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबलता के लिए दूरगामी निर्णय लिया, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के बाद गोबर पेंट से लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है तथा आने वाले दिनों में और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।

  • झुमका जल महोत्सव 2023

    कोरिया जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती को प्रदर्शित करने जिला प्रसाशन द्वारा झुमका जल महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज़ 17 जनवरी को होगा। महोत्सव का समापन 18 जनवरी को होगा। महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभागीय प्रदर्शनी के द्वारा जिले की उपलब्धियों से लोग अवगत होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकीय एवं संस्कृति विभाग मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। 
    जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री लंगेह ने आज कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया तथा सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    महोत्सव में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां-
    दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 17 जनवरी को महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर 1रू00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2ः50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुश्री आरु साहू द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति, 3ः40 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 5ः00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार  सुनील मानिकपुरी द्वारा तथा 6ः00 बजे ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णाश्री राउत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं छतीसगढ़ी कलाकार  अनुज शर्मा द्वारा शाम  7ः00 बजे तथा बॉलीवुड कलाकार श्री विनोद राठौर की शाम 8ः00 बजे मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।
    झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन 18 जनवरी को दोपहर 1ः00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2ः00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 4ः00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार  संजय सुरीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5ः30 बजे सूफी कलाकार  नासिर निन्दर द्वारा तथा 6ः45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6ः55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर श्री सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार  सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।

  • छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी से अब पर्यटकों को मिलेगा प्रकृति का प्यार

    छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर  विजय दयाराम गौर-लाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से गति मिलेगी क्यूंकि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गौर-लाटा के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की है।

    छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी के रूप में है विख्यात गौर-लाटा
    1225 मीटर ऊंची गौर-लाटा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी है और भौगोलिक संरचना के अनुसार पाट प्रदेश से संबंधित है। इस चोटी से छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित बड़े वन क्षेत्र की अद्भुत खूबसूरती नजर आती है। इस पहाड़ी पर कई गुफाएं और प्राकृतिक जलस्रोत भी हैं। फिलहाल ये स्थान स्थानीय लोगों के पर्यटन के लिए पहली पसंद है, लेकिन अब पर्यटन स्थल क्षेत्र घोषित होने से यह क्षेत्र बेहतर रूप में ऊभर कर सामने आएगा।

    स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा चोटी है गौर-लाटा
    जिले के सामरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौर-लाटा की पहाड़ी फिलहाल स्थानीय पर्वतारोहियों की पसंदीदा जगह है और ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है । यहां अक्सर प्रशासनिक टीम और स्थानीय ग्रुप्स क्षेत्र को विकसित करने का संदेश लेकर गौर-लाटा की चढ़ाई करते हैं। हालांकि कठिन रास्तों के कारण पर्यटकों की अभी भी यहां से दूरी बनी हुई है। इस कठिनाई को आसान बनाने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों  द्वारा पहले से ही प्रयास किया जाता रहा है और अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गौर-लाटा को बलरामपुर के गौरव के रूप में विकसित हो सकेगा  जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ ही पर्यटको को भी प्रकृति का प्यार मिल सकेगा।

  • सुरीली आवाज के जादूगर बॉलीवुड सिंगर शान के गानों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

    तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बॉलीवुड के कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

     

    बालीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल, जमकर झूमे दर्शक
    सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड सिंगर शान रहे। मंच पर आते ही शान ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। शान ने सभी को नए साल की बधाई देते हुए बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ’चार कदम चल दो न साथ मेरे’ के साथ अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाना शुरू कर बालीवुड के गानों को गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों की प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए सिंगर शान ने भी घंटों तक लगातार अपने गीतों का जादू चलाया।

    जीरो ग्रेविटी डांस एवं सौरभ और बैभव बैंड ने बांधा शमां
    आयोजन के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता डांस ग्रुप ने राजस्थानी पारंपरिक घूमर नृत्य से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद जीरो ग्रेविटी डांस ग्रुप ने शिव तांडव पर अपने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में बालीवुड में अपनी जगह बनाने वाले सरगुजा संभाग के मशहूर युवा कलाकार सौरभ और वैभव बैंड ने ’हर हर शंभू’ गाने से शुरुआत कर अलग-अलग बॉलीवुड गानों से श्रोताओं का मन मोह लिया और दर्शकों ने भी पूरी आत्मीयता  से इन सभी कलाकारों का तालियों की आवाज के साथ उनके परफार्मेंस का सम्मान किया।
    इस दौरान कार्यक्रम के अंत तक संसदीय सचिव  चिंतामणि महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक  बृहस्पत सिंह, कलेक्टर  विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील समेत जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG Crime: जज बनने का सपना रह गया अधूरा, ब्रिज के अंधकार ने छीन ली वकील की जिंदगी! जानिए

    दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवा वकील सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वकील आयुष मिश्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि आयुष नेहरू नगर ब्रिज से होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान ब्रिज की लाइटें खराब होने से वहां अंधेरा था, जिसके चलते उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आयुष काफी देर तक वहीं अंधेरे में तड़पता रहा। जब तक परिजन वहां पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।

    सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आयुष मिश्रा पेशे से वकील था। देर रात वह भिलाई टाउनशिप की तरफ से (बाइक सीजी 09 ए 0497) अपने घर कोहका जा रहा था। इसी दौरान नेहरू नगर ओवर ब्रिज के ऊपर वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

    आयुष को काफी गहरी चोटें आई और वह बेहोश हो गया। उसने किसी तरह अपने घर में फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी। ब्रिज के ऊपर की लाइट खराब होने से वहां इतना अंधेरा था कि किसी ने भी आयुष को घायल हालत में नहीं देखा और जब तक पुलिस और घर वाले वहां पहुंचे आयुष की मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सुपेला पुलिस का कहना है कि आयुष को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा और वहां से भाग गया। जबकि आयुष के परिजनों का कहना है कि ये दुर्घटना विभागीय लापरवाही के चलते हुई है। ब्रिज के ऊपर की लाइट काफी समय से खराब है। ट्रैफिक, निगम या अन्य जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके साथ उस ब्रिज में तकनीकी खामी भी है। इससे वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

    जज बनने की तैयारी कर रहा था आयुष
    आयुष के चाचा राकेश मिश्रा ने बताया कि आयुष ने लॉ किया था। वह जज बनने की तैयारी कर रहा था, उनका पूरा फोकस पढ़ाई पर ही रहता था। आयुष सिविक सेंटर में लगे एक्सपो को देखने गया था, जहाँ से लौटने के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में पंच-सरपंच सम्मेलन व कृषक संगोष्ठी का हुआ समापन

    तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आज पंच-सरपंच सम्मेलन के साथ ही कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सरगुजा विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. शामिल हुए।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक ने कहा कि रासायनिक खाद का उपयोग करने से हमारे जीवन में विपरित प्रभाव पड़ता है, इसके उपयोग से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रासायनिक खाद से मानव शरीर को हो रहे नुकसान पर गम्भीरता से विचार करते हुए प्रदेश के गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम किया है। विधायक श्री सिह ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि नरवा विकास अंतर्गत नरवा उपचार का कार्य किया जा रहा है, जिससे जमीन के अंदर नमी बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी के बाद अब प्रदेश में गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जा रहा है, मुख्यमंत्री लगातार ग्राम पंचायतों को अधिकार दे रहे हैं।
    कृषक संगोष्ठी में मोटे अनाज एवं लघु धान्य फसलों, मिलट मिशन पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उप संचालक कृषि श्री राम द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं व किसान समृद्धि योजना, शाकम्भरी योजना, कृषि यंत्र सेवा केंद्र, जैविक खेती की जानकारी दी गई। इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन, राज्य योजना के संबंध में जानकारी तथा जल एवं मृदा संरक्षण के संबंध में फसलों के महत्व को बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जाबर के वैज्ञानिक श्री सोनपाकर द्वारा मधुमक्खी पालन के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं पंचायत विभाग में संचालित समस्त योजनाओं सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मत्वाकांक्षी योजना नरवा, घुरुवा, गरुवा, बाड़ी के संबंध में जानकारी दी गई।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर श्री श्याम सिंह पैंकरा, कृषि, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी सहित जिले के पंच-सरपंच व कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • पूर्व विधायक का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, सियासी गलियारों में शोक की लहर

    गरियाबंद जिले के राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर ।

    बता दे 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से थे विधायक। राजनीति जीवन  उनका रहा उपलब्धियों भरा रहा वे विधायक के साथ कि महत्वपूर्ण पदों पर रहे।पुनीत राम साहूराजिम क्षेत्र के बासीन खपरिपरा के निवासी थे।

  • सुकून से पेड़ पर बैठा था तेंदुआ... नीचे लोग बैचैन...

    गरियाबंद तेंदुआ का नाम सुनते ही लोगों में सिहरन दौड़ जाती है। तेंदुए आमतौर पर रात के वक्त  सक्रिय रहते है, दिन में विरले ही नजर आते हैं। लेकिन गरियाबंद जिले के ग्राम रसेला में रविवार सुबह एक तेंदुआ सड़क के किनारे पेड़ के ऊपर सुकून की नींद लेता नजर आया। यह घटना परसूली वन परिक्षेत्र के ग्राम रसेला के समीप कूड़ेरादादर छिंदपारा की है।

    तेंदुआ तो बड़े मजे से आराम फरमा रहा था, लेकिन.. जैसे ही ये बात लोगों को पता चली, मानो जैसे आफत आ गई हो। गांव के पास ही तेंदुए की खबर सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दहशत व जिज्ञासा के बीच लोगो की भीड़ जमा हो गई।  हालांकि जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया तेंदुए के हरकत पर वन नज़र रखी जा रही है। वन विभाग ने शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

  • *जिस कानून का रमन विरोध कर रहे मुख्यमंत्री रहते 9 बार लागू किया था - कांग्रेस
    *जिस कानून का रमन विरोध कर रहे मुख्यमंत्री रहते 9 बार लागू किया था* *भाजपा झूठ, भ्रम फैला कर प्रदेश की फिजा खराब कर रही* *भाजपा डर रही रासुका लगा तो उसका दंगा फैलाने का एजेंडा फैल हो जायेगा* रायपुर/ 15 जनवरी 2023।  पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुद्दा विहीन भारतीय जनता पार्टी अपने राजनैतिक वजूद को बचाने के लिये तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार की छवि खराब करने के लिये एक बार फिर से झूठ और गलत बयानी का सहास ले रही है। राज्य में कानून व्यवस्था को बनाये रखने तथा राज्य के सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने के लिये राज्य सरकार समय समय पर विभिन्न उपाय करती है। इसके कानूनी शक्तियो विधि सम्मत उपायो का प्रयोग किया जाता है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा कुछ नया संशोधन नहीं कर दिया गया है जिसे लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाया जा रहा है। ऐसे नोटिफिकेशन हर तीन महिनों में जारी किये जाते रहे है। उसी क्रम में कांग्रेस शासनकाल में भी नोटिफिकेशन जारी किये गये है। राज्य सरकार 3 जनवरी 2023 को एक अधिसूचना प्रकाशित करवाया। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कानून को लागू करने के संबंध में इसमें कहा गया कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक मेल मिलाप को संकट में डालने के लिये लोक व्यवस्था के बनाये रखने पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जायेगा। ऐसी ही अधिसूचना रमन सरकार के समय भी प्रकाशित कराया गया था। सिर्फ तीसरे कार्यकाल में 9 बार लागू किया था। 3 अक्टूबर 2015 से दिसंबर 2015 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2016 1 अप्रेल 2016 से 30 जून 2016 1 जुलाई 2016 से 30 सितंबर 2016 1 अक्टूबर 2016 से 31 दिसंबर 2016 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 1 अप्रेल 2017 से 30 जून 2017 1 जुलाई 2017 से 30 सितंबर 2017 1 अक्टूबर 2017 से 31 दिसंबर 2017 जो अधिसूचना जो कानून आपके समय लागू किया गया वह लोक कल्याण कारी था। कांग्रेस के समय लागू किया गया तो दमन कारी हो गया। रमन और भाजपा इस प्रकार झूठ बोलकर प्रदेश में विशेषकर आदिवासी समाज में भ्रम फैला रहे है। पहले अपने शासनकाल में 98 प्रतिशत चर्च बने, धर्मातरण करवाया अब रासुका मामले में झूठ बोल रहे है। धर्मातंरण पर विवाद भाजपा की साजिश है। भाजपा डर रही है कि रासुका लगाने से उसके दंगा भड़काने के एजेंडे पर अवरोध लगेगा। रमन सिंह, अरूण साव को भ्रम फैलाने एवं झूठ बोलने के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगे। क्या उस समय रमन सिंह ने यह कानून संघ के इशारे पर लागू किया था? सांप्रदायिकता विरोधी कानून किसी एक धर्म संप्रदाय, जाति के विरोध में नहीं है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किसी भी संप्रदाय का व्यक्ति यदि सांप्रदायिकता फैलाता है दंगे जैसी समाज विरोधी गतिविधि में शामिल होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। भाजपा को क्यों परेशानी हो रही है। भाजपा के विरोध से साफ हो रहा है कि इस कानून के इस्तेमाल से उसका सांप्रदायिकता फैलाने का नापाक षड़यंत्र बाधित होगा। कानून अपराधियों के लिये होता है कानून का पालन करने वालों को कानून के कठोर प्रावधानों से करने की जरूरत नहीं होनी चाहिये। वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि सत्ता और कमीशन की मलाई जाने के साथ ही लगता है यादास्ता ने भी रमन सिंह का साथ छोड़ दिया है। मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे नियमित संख पुष्पी का सेवन को जिसमें उनकी यादाश्त बनी रहे। आठ बार खुद ही अधिसूचना जारी करवाये थे अब हारी अधिसूचना का विरोध कर रहे। भाजपा का हर कार्यकर्ता अपराधी दंगाई नही होता। लेकिन हर अपराधी और दंगाई भाजपाई ही क्यों निकलता है? सांप्रदायिकता फैलाने पर रासुका लगाये जाने को अपातकाल बताये जाने के पहले अपने केंद्र सरकार के असहिष्णु चरित्र के बारे में आत्म मंथन करना चाहिये। जहां पर असहमति को दमन किया जाता है सरकार के खिलाफ बोलने वालों को प्रताड़ित किया जाता है संवैधानिक संस्थाओं की स्वात्यता समाप्त कर दी गयी है। समाचार माध्यम, न्यायालय प्रजातांत्रिक संस्थाओं को स्वतंत्रतापूर्वक काम नहीं करने दिया जा रहा छत्तीसगढ़ में भाजपाई सांप्रदायिकता फैलाने पर कड़ी कानून कार्यवाही की घोषणा पर तिलमिला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण और सांप्रदायिकता पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है। वह नही चाहती इस समस्या का कोई ठोस निदान हो। सुप्रीम कोर्ट धर्मांतरण पर चिंतित है वह देश में धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनने की वकालत कर रही है। ऐसे में मोदी सरकार इस मामले पहल कर शीघ्र कानून बनाना चाहिये। अलग-अलग राज्य धर्मांतरण के मामले में कानून बना रहे है। लेकिन जब यह समस्या पूरे देश की है तब एक राष्ट्र एक कानून के सिद्धांत का पालन धर्मांतरण में भी होना चाहिये। पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, अजय गंगवानी उपस्थित थे।
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

    कांकेर ।  जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम रतेसरा के पास हादसा हुआ। शनिवार को  चारामा से कांकेर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर चारामा पुलिस पहुंची। मृत युवक का सिर बुरी तरह से फट गया था और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

    फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सूचना भिजवा दी है और युवक की शिनाख्त के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • सुदूर वनांचल क्षेत्र में पुल-पुलिया निर्माण से कनेक्ट होंगे गांव : मोहम्मद अकबर

    कवर्धा । केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर वहां के विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 75 लाख 76 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर 1 करोड़ 37 लाख 36 हजार की लागत से हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम खमरिया में 11 लाख 48 हजार की लागत से शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन, ग्राम पंचायत बरेंडा में 14 लाख 42 हजार की लागत से पंचायत भवन, ग्राम पंचायत रेंगाखार कला में 6 लाख 50 हजार की लागत और ग्राम सरई पतेरा में 6 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।



    मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल–पुलिया और रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर हाई लेवल पुलिया निर्माण होने से गावों के बीच की दूरी कम होगी। वनांचलवासियो की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। बरसात के दिनों में नदी में ज्यादा पानी आ जाने के कारण धमनीडीह, सरई पतेरा के निवासियों को रेंगाखार जंगल जाने के लिए 5 किलो मीटर दूरी तय करना पड़ता था। विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पुल के निर्माण होने से सहूलियत मिलेगी। साथ ही इसके निर्माण होने से सुविधाओं का विस्तार होगा। पंचायत भवन के निर्माण के कार्यों में तेजी आएगी। गांव के कार्यों के लिए भवन उपलब्ध होगा। साथ ही प्राथमिक शाला भवन निर्माण से गांव का विकास होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी



    मंत्री अकबर सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं और ग्रामवासियों से मिलकर वहां की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं इसके साथ ही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं। इस दौरान मंत्री अकबर ने ग्रामवासियों से रूबरू हुए और उनसे चर्चा कर वहां की मांग, शिकायत और समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि उनकी मांग पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन और विभिन्न भवनों का शिलान्यास किया गया है। इसके निर्माण होने के बाद उनके आवागमन की समस्या दूर होगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आवेदन भी लिए। इस अवसर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य भगवान सिंह पटेल, नीलकंठ चंद्रवंशी,बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, सदस्य जनपद पंचायत रेंगाखार श्रीमती इंद्रोबाई लेखराम पंचेश्वर, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • CRIME NEWS : अपनी हवस बुझाने के लिए चार दरिंदों ने 14 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को दिया अंजाम, और फिर

    जगदलपुर। jagdalpur news जगदलपुर में 4 युवकों ने एक 14 साल की नाबालिग का गैंग रेप किया है। दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले के बारे में मीडिया से कुछ कहने बचती नजर आ रही है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को नाबालिग का गैंग रेप हुआ है। रेप की वारदात को अंजाम देने वाले युवक बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, सारे युवक कुछ समय से जगदलपुर में ही किसी कारण से रह रहे थे। इनमें से एक युवक की जगदलपुर की ही रहने वाली नाबालिग लड़की से पहले से ही दोस्ती थी।

    12 जनवरी को युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। फिर शहर में ही किसी ठिकाने पर उसे नशीली दवा पिलाई। जिसके बाद अपने अन्य तीन और दोस्तों को वहीं बुला लिया। सभी ने नाबालिग का गैंग रेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी नाबालिग को वहीं छोड़कर भाग निकले।

    जिसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई इस दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मामले की शिकायत बोधघाट पुलिस से की। पुलिस फौरन युवकों की तलाश में जुट गई थी। उसी दिन तीन लोगों को पकड़ लिया गया था। चौथा मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अब तक इस मामले का खुलासा नहीं किया है।