National News
  • सपा नेता आजम खान को आया हार्ट अटैक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

    दिल्ली। सपा नेता आजम खान को हार्ट अटैक आया है। उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आजम खान जब रामपुर में थे, तो उन्हें सीने में जलन, दर और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी।  

    मंगलवार को आजम खान दिल्ली आए हुए थे इस दौरान उन्हें दिल्ली गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आजम खान को बताया कि उन्हें हर्ट अटैक आया था ।  जाँच में उनके दिल की एक नस में ब्लॉकेज मिला है ।  बाद में डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के बाद उनके हॉर्ट में एक स्टंट डाला था । डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • हिंदी दिवस : 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास

    Hindi Diwas 2022: देश में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस एक बार नहीं बल्कि साल में दो बार मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 में देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इसके बाद हिंदी का महत्व बढ़ाने और इसे हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए 1953 से हर साल देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इसके अलावा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

    क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस
    14 सितंबर को हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है। यह वजह भी है कि इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी को विशेष दर्जा दिलवाने में गोविंद दस, हजारीप्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर और मैथिलीशरण गुप्त का अहम योगदान रहा है। वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने एक हिंदी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कहा था। बता दें, गांधी जी हिंदी को जनमानस की भाषा कहते थे। उनका हिंदी से खास लगाव था।

    फारसी शब्द हिंद से बनी हिन्दी

    हिंदी का नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। फारसी बोलने वाले तुर्क जिन्होंने गंगा के मैदान और पंजाब पर आक्रमण किया, 11वीं शताब्दी की शुरुआत में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को ‘हिंदी’ नाम दिया था। यह भाषा भारत की आधिकारिक भाषा है और संयुक्त अरब अमीरात में एक मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक भाषा है।

    जानिए हिंदी दिवस का इतिहास
    देवनागरी लिपि में लिखी गई एक इंडो-आर्यन भाषा हिंदी को वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी और घोषित किया गया था। यह भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।

    भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 से शुरू होकर हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया। और हिंदी साहित्य को मनाने के लिए देश भर में कई अन्य सांस्कृतिक उत्सव मनाए जाते हैं।

    हिंदी दिवस के अलावा, 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है, जो 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। यह पहली बार 2006 में पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था।

    जानें क्या है महत्व
    हिंदी साहित्य का सम्मान करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस दिन देश भर में कई सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस पर, मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों,राष्ट्रीय बैंकों और नागरिकों को हिंदी भाषा में उनके योगदान के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार जैसे पुरस्कार प्राप्त होते हैं।

    सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू), विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, राष्ट्रीय बैंकों और व्यक्तियों को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

  • भारत में जल्द खत्म होंगे टोल प्लाजा, हाईवे पर लंबी कतारों से मिलेगी राहत, सरकार लाएगी ये नया सिस्टम

    नई दिल्ली: भारत में जल्द ही टोल प्लाजा खत्म होने वाला है। इससे लोगों को टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी। दरअसल टोल प्लाजा को ऑटो नंबर पहचान प्रणाली से बदल दिया जाएगा। इस प्रणाली से आपके अकाउंट से ऑटोमैटिक पैसे कट जाएंगे।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र टोल प्लाजा को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली से बदलने के लिए पायलट परियोजनाओं का संचालन कर रहा है, जो वाहन मालिकों के बैंक अकाउंट से शुल्क में कटौती को सक्षम करेगा।

    मंत्री ने कहा कि फास्टैग की शुरुआत के बाद राज्य के स्वामित्व वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टोल इनकम में सालाना 15 हजार करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। अब हम ऑटोमोबाइल नंबर प्लेट टेक्नोलॉजी लॉन्च करने जा रहे हैं। जिससे कोई टोल प्लाजा नहीं होगा।

    बता दें कि 2018-19 के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों के लिए औसत प्रतीक्षा समय 8 मिनट था। 2020-21 और 2021-22 के दौरान फास्टैग आने से गाड़ियों के लिए एवरेज वेटिंग टाइम घटकर 47 सेंकड हो गया है। फिर भी पीक आवर्स के दौरान टोल प्लाजा में कुछ देरी होती है।

    इस टेक्नोलॉजी के तहत आपको अपनी कार में एक जीपीएस डिवाइस लगाना होगा। आप जैसे ही टोल वाले हाइवे पर गाड़ी लाएंगे टोल की कैलकुलेशन शुरू हो जाएगी। आपने जितनी दूरी का सफर उस सड़क पर शुरू किया है। उसके हिसाब से पैसे काट लिए जाएंगे। ये रकम सीधे आपके बैंक खाते से कटेगी। आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी भी सरकार को देनी होगी। साथ ही आपको अपना वाहन रजिस्टर कराना होगा। इस सिस्टम से स्थानीय लोगों को टोल पर मिलने वाली छूट बंद हो जाएगी।

    अगर जीपीएस आधारित टोल सिस्टम लागू होता है। लोगों को फिक्स्ड चार्ज नहीं देना होगा बल्कि जितनी दूर उन्होंने ट्रेवल किया है उन्हें उतना ही पैसा देना होगा। इससे टोल प्लाजा के पास जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

  • गोवा कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल

    पणजीः महाराष्ट्र के बाद गोवा में राजनीतिक भगदड़ मच गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। आज शाम मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।एक ओर aभारत जोड़ो यात्रा कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक पार्टी तोड़ रहे हैं। गोवा में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 11 में 8 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ये 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो का नाम भी शामिल है।

    विधायकों के नाम
    1. दिगंबर कामत
    2. मायकल लोबो
    3. दिलायला लोबो
    4. केदार नाइक
    5. राजेश फलदेशाई
    6. संकल्प अमनोकर
    7. एलेक्जियो सिक्वेरा
    8. रुडॉल्फ फर्नान्डिस
     



    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े आठों विधायकों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा कांग्रेस के पास सिर्फ 3 विधायक बचेंगे। कांग्रेस के बागी विधायकों पर दलबदल कानून लागू नहीं होगा। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

    गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए इसी साल फरवरी में चुनाव हुए थे। गोवा में भाजपा गठबंधन के पास 25 विधायक और कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं। इनमें से कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में जाने के बाद सरकार के पास विधायकों की संख्या 33 और कांग्रेस के पास 3 विधायक बचेंगे।

  • बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूटने से 6 लोगों की मौत

    अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां आज बुधवार को उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूट गई और इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, इस घटना के बाद चारों तरफ-चीख पुकार मची हुई है।

  • खाई में गिरी मिनीबस, हादसे में 11 लोगों की मौत...25 से ज्यादा घायल

    पुंछः जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मृतक के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

    मिनीबस पुंछ जिले के ही सौजियां से मंडी जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही सेना ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरु किए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    मुआवजे का एलान
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतक के परिवार के सदस्यों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि "दुर्घटना में कुछ लोगों की आकस्मिक मौत हो गई है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और सभी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना है। मृतक के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।"

    हादसे पर संवेदना
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि "पुंछ के सावजियान में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

    मंडी के तहसीलदार शहजाद लतीफ ने बताया कि "पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।"

  • आज का पंचांग, 14 September 2022: आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त, जानिए आज का पूरा पंचांग

    14 सितंबर 2022- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 September 2022)

    तिथि
    चतुर्थी – 10:25 ए एम तक, पञ्चमी 

    आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
    सूर्योदय का समय : 06:05 ए एम
    सूर्यास्त का समय : 06:28 पी एम
    चंद्रोदय का समय: 09:00 पी एम
    चंद्रास्त का समय : 09:47 ए एम 

    नक्षत्र :
    अश्विनी – 06:58 ए एम तक

    आज का करण :
    बालव – 10:25 ए एम तक
    कौलव – 10:37 पी एम तक

    आज का योग
    ध्रुव – 06:18 ए एम तक

    आज का वार : बुधवार

    आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

    हिन्दु लूनर दिनांक
    शक सम्वत:
    1944 शुभकृत्

    विक्रम सम्वत:
    2079 राक्षस

    गुजराती सम्वत:
    2078 प्रमादी

    चन्द्रमास:
    आश्विन – पूर्णिमान्त
    भाद्रपद – अमान्त

    आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
    आज अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. विजय मुहूर्त 02:20 पी एम से 03:10 पी एम तक रहेगा.

    आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
    दुर्मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:41 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 12:16 पी एम से 01:49 पी एम रहेगा. गुलिक काल 10:44 ए एम से 12:16 पी एम तक रहेगा, वहीं यमगण्ड 07:38 ए एम से 09:11 ए एम तक रहेगा.

  • Aaj Ka Rashifal 14 September 2022: बुधवार को कैसी रहेगी आपकी राशि...पढ़ें राशिफल

    Horoscope Today 14 September 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 14 सितंबर 2022, बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए विशेष है. आज का दिन राशिफल की दृष्टि से कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने जा रहा है, आज का दिन गणेश जी को समर्पित है. आइए जानते हैं कि इस दिन गणपति की कृपा किन राशियों पर बरसने जा रही है.

    मेष राशि- आज दिन समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा. आपको आज आपने किसी पहले किए गए निवेश के लिए पछताना पड़ सकता है. आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपकी कोई बात उनको बुरी लग सकती है. यदि कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो उनसे आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी.

    वृषभ राशि- आज दिन  सामान्य रहने वाला है. आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत तो होगा, लेकिन फिर भी आप प्रसन्न नहीं रहेंगे, क्योंकि आपको मन्नमुताबिक लाभ ना मिलने से आप थोड़ा उदास हो सकते हैं  आपको आज मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने का मौका मिलेगा.

    मिथुन राशि- आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर बातचीत करेंगे, जिसमें आपको उनकी बात भी अवश्य सुननी होगी. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप खुला खर्च करेंगे, लेकिन आपके यह आदत बाद में आपके लिए परेशानी बन सकती हैं.

    कर्क राशि- आज दिन अच्छा लाभ लेकर आएगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो की आज पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज महिला मित्रो से सावधान रहें. आपको आज किसी पारिवारिक संपत्ति के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी.

    सिंह राशि- आज दिन नरम गरम रहेगा. आज आप अपने परिवार में चल रही कलह के कारण परेशान रहेंगे,  जिसमें आपको दोनों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा. आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तुओं के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें. कार्य क्षेत्र में आज कोई आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें.

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा. आज आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप व्यवसाय में अपने कामों को कल पर नहीं टालेंगे व अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करेंगे. आपके किसी कानूनी कार्य में आज आपको जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. माता-पिता से आज आप अपने मन की किसी समस्या पर बातचीत कर सकते हैं.

    तुला राशि- आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको आज किसी नये काम में हाथ आजमाना बेहतर रहेगा. माता पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है. आपको किसी दूसरे की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है. विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं.

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. यदि आप आज पास व दूर की यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप वाहन सावधानी से चलाएं. आप  यदि किसी अपने मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा, जिसके लिए उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी होगी.

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपकी आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. आपको आज धन शेयर बाजार व सट्टेबाजी में लगाना अच्छा रहेगा. परिवार का कोई सदस्य आज घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है.

    मकर राशि- आज दिन खुशियां लेकर आएगा. आपकी किसी मांगी हुई मन्नत के पूरा होने से आप परेशान रहेंगे व परिवार में भी धार्मिक आयोजन हो सकता है. आज आपको किसी कार्य में निवेश दिल खोलकर करना होगा, तो वह आपको भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. परिवार के लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व आपकी दी गई सलाह पर चलकर  कैरियर में अच्छा मुकाम पा सकते है.

    कुंभ राशि- आज दिन मिलाजुला रहेगा. आज आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा व अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आप उनसे निजात पा सकते हैं, जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें पहले कुछ अच्छे कामों को करके अपना नाम करना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई पद मिल पाएगा.

    मीन राशि- आज का दिन परेशानी भरा रहेगा. आज आप अपने कुछ कामों के पूरा ना होने से होने के कारण परेशान रहेंगे और परिवार के सदस्यों से भी आज आप रूखा व्यवहार करेंगे. विद्यार्थियों को आज कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है, इसलिए उन्हें इधर-उधर के कामों को छोड़कर अत्यधिक मेहनत करनी होगी.

  • जेपी नड्डा और डी पुरंदेश्वरी एक मंच पर : अचानक प्रभार मुक्ति कैसे ? - मंत्री कवासी लखमा
    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 तारीख को रायपुर आए रायपुर में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी उनके साथ भाषण दे रही थी - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीटिंग हुई, राष्ट्रीय अध्यक्ष को पता भी नहीं और डी पुरंदेश्वरी को प्रभार से हटा दिया गया - प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर उंगली उठाते हुए आरोप लगाया कि यह संगठन से चलने वाली पार्टी नहीं है यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर चलने वाली पार्टी है | मंत्री कवासी लखमा ने इशारों इशारों में बता दिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस दिन प्रदेश प्रभारी के साथ एक बड़े मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं , मीटिंग ले रहे होते हैं और उसी दौरान डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया जाता है यह कैसे हो गया इसका मतलब साफ है की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जानकारी के बगैर निर्णय लिए जाते हैं |
  • अब 750 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर...जानिए पूरी डिटेल्स

    नई दिल्ली: देशभर में गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सरकारी तेल कंपनी इंडेन ने आम जनता के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की है। इसके तहत आप सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर खरीद सकते है। इंडेन की इस सुविधा के तहत आपको सिर्फ 750 रुपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। इस सिलेंडर को आप कहीं भी ले जा सकते हैं।

    दरअसल इंडेन की ओर से ग्राहकों के लिए कंपाजिट सिलेंडर की सुविधा शुरू की गई है। इस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको सिर्फ 750 रुपये खर्च करना होगा। खास बात यह है कि इसे आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह स्थानान्तरित कर सकते है।

    बता दें कि इस सिलेंडर का वजन सामान्य सिलेंडर के मुकाबले कम होता है। दिल्ली में 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1053 रुपये है। ऐसे में सरकारी कंपनी इंडेन की तरफ से 750 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। यानी करीब 300 रुपये सस्ता सिलेंडर दिया जा रहा है।

    कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते है। इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इस वजह से इस सिलेंडरों के दाम कम होते है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते है। फिलहाल यह सिलेंडर 25 से अधिक शहरों में मिल रहा है। कंपनी जल्द ही इसे सभी शहरों में उपलब्ध कराएगी।

  • राज्य के पूर्व मंत्री के ठिकानों पर DVAC का छापा: 7 विधायक हिरासत में

    चेन्नई: तमिलनाडु के कोयंबटूर में आज DVAC यानी सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के ठिकानों पर छापेमारी की है। डीवीएसी चेन्नई, कोयंबटूर सहित 26 स्थानों पर पूर्व राज्य मंत्री एसपी वेलुमणि से जुड़े आरोपों के संबंध में तलाशी ले रहा है। पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपनी करीबी सहयोगी कंपनियों को अनुचित तरीके से निविदाएं देने में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया था। मंत्री पर इस एक्शन के खिलाफ उनके घर के बार एआईएडीएमके के कार्यकर्ता मौजूद हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा छापेमारी के खिलाफ कोयंबटूर में राज्य के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर एआईएडीएमके (AIADMK) के 7 विधायकों और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

  • सुप्रीम कोर्ट में आज से होगी EWS आरक्षण मामले में सुनवाई

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आज ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के मामले में सुनवाई करेगी। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण संबंधी मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस यूयू ललित की अगुवाई वाली पांच सदस्‍यीय पीठ करेगी।

    उच्चतम न्यायालय इस ईडब्ल्यूएस व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज से सुनवाई शुरू करेगा। इस प्रावधान का विरोध करने वालों की दलील है कि यह संवैधानिक नजरिये से गलत है। आर्थिक आधार पर ऊंची जातियों को आरक्षण देने के प्रावधान को उन्‍होंने मजाक बताया है। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने इस पर सख्‍त आपत्ति जताई है।

    गौरतलब है कि जनवरी, 2019 में संसद में संविधान में 103वें संशोधन को पारित किया गया था। इस संशोधन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में खंड (6) सम्मिलित करके नौकरियों और शिक्षा में आर्थिक आरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है।