National News
  • पति ने पत्नी की हत्या के बाद किया SUICIDE, बेटे को भी किया घायल

    नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में पति ने घरेलू कलह में पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी कलाई काट कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान 13 साल का बेटा बचाव में आया तो उस पर भी वार कर दिया। बच्चों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चे समेत पति पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से पति को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति और पत्नी दोनों को डॉक्टरों ने मृत करार दिया।

    जानकारी के अनुसार नीरज (42) परिवार समेत वेस्ट गुरु अंगद नगर की गली नंबर-2 में रहते थे। पालम निवासी ज्योति (40) से उनकी शादी 2009 में हुई थी। दोनों के दो बेटे है जिनमें से एक की 12 साल का तो दूसरा 8 साल का है। नीरज एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले माता-पिता ने बिल्डर को एक फ्लोर देकर चार मंजिला मकान बनवाया। तीनों भाइयों के हिस्से में एक-एक फ्लोर आया। बिल्डर के कहने पर माता-पिता ने तीनों बहुओं के नाम पर उनके फ्लोर कर दिए। लेकिन डेढ़ साल से अनबन होने लगी थी। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती थी। कई बार विवाद थाने चला गया। ज्योति के नाम टॉप फ्लोर था, इसलिए वो मकान बेचकर दूसरी जगह जाना चाहती थी। नीरज यहां से नहीं जाना चाहता था। इससे क्लेश बढ़ गया और पत्नी तलाक मांगने लगी। मंगलवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ। अक्सर दोनों झगड़ते रहते थे, जिस वजह से आसपास के लोगों ने ज्यादा गौर नहीं किया। नीरज ने किचन के चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिए। 12 साल का बेटा बचाने आया तो उसके बाजू पर भी वार कर दिया। नीरज ने खुद की भी कलाई काट ली। दोनों बच्चे शोर मचाते हुए बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे आए। पड़ोसियों ने पुलिस कॉल की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे सीएम भूपेश बघेल

    कन्याकुमारी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। देश के बारह राज्यों से होते हुए 3500 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों में पूरी होगी। यात्रा के पहले दिन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।

  •  बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते शर्मसार : नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

    पंजाब: बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला घटना पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे से सामने आया है, यहां एक पिता पिछले दो महीने से नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती रेप कर रहा था। पिता से झगड़ा होने के कारण नाबालिग की मां अपने मायके चली गई थी। आरोपी पिता के साथ दो बेटे और बेटी रह रहे थे।

    बीते दो महीने से पिता कई बार शराब पीकर घर आता और नाबालिग बेटी के साथ रेप कर रहा था। नाबालिग ने कई बार अपने पिता को रोका भी लेकिन वो नहीं माना। पिता की इस हरकत से बुरी तहत आहत नाबालिग ने खुद से साथ हो रहे अत्याचार की पूरी कहानी अपने भाई को बताई, जिसे सुन लड़के ने पुलिस में अपने पिता के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ गलत करने पर शिकायत दर्ज कराई। लड़के की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। पिता के खिलाफ नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक: घंटों तक इर्द-गिर्द घूमता रहा एक शख्स

    मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान एक शख्स घंटों तक अमित शाह के इर्द-गिर्द घूमता रहा। बड़ी बात यह है कि इस शख्स ने खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताया और लंबे वक्त तक अमित शाह के आस पास ही मंडराता रहा। अमित शाह ने मुंबई के दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा गए और वहां भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की।

    पांच दिन की हिरासत में शख्स
    शख्स पर शक हुआ तो मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया और गिरिगांव कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस आज भी शख्स से पूछताछ करेगी और इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करेगी कि आरोपी की अमित शाह के आस पास टहलने की क्या मंशा थी। आरोपी का नाम हेमंत पवार है और वह धुले का रहने वाला है।

    मुंबई में शिंदे और फडणवीस से मिले थे अमित शाह
    मुंबई दौरे पर अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे। यह पहला मौका था, जब राज्य में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार बनने के बाद शाह मुंबई पहुंचे थे। दौरे पर अमित शाह ने पवई में नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्थापित एएम नाइक स्कूल का उद्घाटन भी किया था।

  • भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन, मुख्यमंत्री बघेल समेत चिदंबरम कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम के लिए निकले

    भारत जोड़ो यात्रा( bharat jodo yatra) के दूसरे दिन की शुरुआत हो गई है। पार्टी सांसद राहुल गांधी( rahul gandhi), वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM bhupesh baghel) अन्य पदाधिकारी कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम के लिए पदयात्रा शुरु कर दी है।

    तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक 3750 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा में करीब पांच महीने या 150 दिन लगेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए बड़ी तैयारी की है। भारत जोड़ो यात्रा( bharat jodo yatra) में शामिल होने वाले नेताओं को हिदायत दी गई है कि यात्रा के दौरान कोई भी होटल में न ठहरें। यात्रियों को ठहरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने विशेष तरह की व्यवस्था की है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन, इतिहास में दर्ज हुआ राजपथ

    नई दिल्ली। विजय चौक और इंडिया गेट को जोड़नेवाली सड़क, राजपथ का नाम आज से बदल जाएगा। करीब 3 किमी लंबा राजपथ को कर्तव्य पथ नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। राजपथ नए रंग-रूप और नाम के साथ अब कर्तव्य पथ के रूप में जाना जाएगा।

    अपने नए रूप में कर्तव्य पथ के आस-पास लाल ग्रेनाइट से करीब 15.5 किमी का वॉकवे बना है। बगल में करीब 19 एकड़ में नहर भी है। इस पर 16 पुल बनाए गए हैं। फूड स्टॉल के साथ दोनों तरफ बैठने का भी इंतजाम है। पूरे क्षेत्र के करीब 3.90 लाख वर्ग मीटर में फैली हरियाली भी दर्शनीय है। दिलचस्प यह कि वॉक वे व बेहतर पार्किंग स्थल विकसित करने के साथ पैदल यात्रियों के लिए नए अंडरपास बने हैं। शाम ढलने पर इसका नजारा बदला-बदला होगा। अंधेरा घिरने पर जिन अत्याधुनिक लाइट्स से यह जगमगाएगा, उसका अनुभव ही अलग होगा। शुक्रवार से यह हिस्सा आम लोगों के लिए आम होगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरी गई इस प्रतिमा का वजन 65 मीट्रिक टन है। बुधवार इसे उसी स्थान पर स्थापित की जा रही है, जहां बीते 23 जनवरी पराक्रम दिवस पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

  • सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: नैतिक शिक्षा को किसी धर्म से जोड़ना गलत

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय विद्यालयों में सुबह की सभा के दौरान संस्कृत श्लोक बोलने को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। एक पीआईएल की सुनवाई के दौरान बुधवार को कोर्ट ने कहा कि 'अगर कोई प्रार्थना नैतिक मूल्य पैदा करती है, तो इसे किसी धर्म विशेष से जोडक़र नहीं देखा जाना चाहिए। नास्तिक वकील ने केंद्र सरकार के दिसंबर, 2012 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें केंद्रीय विद्यालय में श्लोक गाने को अनिवार्य किए जाने की बात कही गई थी। '

    जस्टिस इंदिरा बनर्जी, सूर्यकांत और एमएम सूद्रेश की बेंच ने कहा कि 'इस तरह की प्रर्थना छात्रों में नैतिक मूल्यों को जन्म देती है। इसका अलग महत्त्व है। को जन्म देने किसी धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है। 2017 की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।' बता दें कि 2012 में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विद्यालयों में ‘असतो मा सद्गमय’ प्रार्थना को अनिवार्य कर दिया था। 2019 दो जजों की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की थी। तब कोर्ट ने कहा था कि 'याचिका संविधान के आर्टिकल 28 (1) के महत्त्व पर सवाल खड़ा कर रही है। आर्टिकल में कहा गया है कि कोई भी सरकारी निधि से चलने वाला विद्यालय धर्म विशेष की शिक्षा नहीं दे सकता। है कि केवीएस का आदेश इस आर्टिकल का उल्लंघन करता है।'

    कॉलिन गोंसालवीस याचिकाकर्ता की तरफ से कोर्ट में पेश हुए थे। कि यह एक विशेष समुदाय की प्रार्थना है। ने जिस सिद्धांत की बात की है वह भी महत्त्वपूर्ण है। समुदाय और नास्तिक पेरेंट्स और बच्चे भी इस प्रार्थना से सहमत नहीं हैं। इस याचिका में केवीएस को पार्टी नहीं बनाया गया था। ने अगली तारीख पर केवीएस को पार्टी बनाने को कहा है। बनर्जी इसी महीने के आखिरी में रिटायर हो रही हैं। कि मामला अगले महीने तक के लिए टाला जा रहा है। तुषार मेहता ने कहा था कि संस्कृत के वे श्लोक जो कि यूनिवर्सल ट्रूथ हैं, उनपर कोई आपत्ति नहीं कर सकता।

  • टीवी बंद करने पर आग बबूला हुई बहू ने दांतों से काट दी सास की तीन उंगली, मामला दर्ज

    ठाणे: एक महिला को टीवी बंद करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उसकी ही बहू ने हाथ की तीन उंगलियां चबा डाली। दरअसल, ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के वडवली खंड क्षेत्र की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले कुलकर्णी परिवार के घर यह घटना हुई है। 5 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे सास वृषाली कुलकर्णी ( 60) भजन पढ़ रही थी। उस दौरान उनकी बहू विजया कुलकर्णी (32) टीवी देख रही थी। सास को टीवी की आवाज से भजन पढ़ने में परेशानी हो रही थी तो उसने अपनी बहू विजया से टीवी की आवाज कम करने को कहा।

    सास के बार-बार टोकने से विजय को गुस्सा आ गया तो उसने टीवी की आवाज और तेज कर दी। बहू विजया की इस हरकत पर सास वृषाली ने टीवी बंद कर दी। सास के टीवी बंद करने पर बहू को और तेज गुस्सा आ गया और दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा।

    दोनों के बीच जुबानी जंग हुई और सास से बहू कहने लगी कि यह मेरा घर है, मैं इस घर में कुछ भी करूंगी। सास भी कहने लगी कि यह मेरे पति का घर है, वहीं नाराज बहू ने सास को गाली दी और सास-बहू के बीच से मारामारी शुरू हो गई। इस दौरान बहू विजया ने आव देखा न ताव और अपनी सास के दाहिने हाथ की तीन उंगलियों को दांतों से बुरी तरह से काट लिया। बहू की इस हरकत से सास के हाथ से खून बहने लगा..

    सास-बहू का झगड़ा होते देख बेटा सौरभ झगड़ा सुलझाने आया तो विजया पति सौरभ को गालियां देने लगी और उसे थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही विजया ने अपने पति को देखने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद सास ने अंबरनाथ पूर्व के शिवाजीनगर थाने में जाकर बहू विजया के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करवाया. पुलिस मामले में जांच कर रही है।

  • नीट के नतीजे घोषित: देखें टॉपर लिस्ट और कटऑफ

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने नतीजे, स्कोर व रैंक neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल नीट यूजी परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं। इस साल नीट यूजी परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं। राजस्थान की तनिष्का ने टॉप किया है। तनिष्का ने 720 में से 715 मार्क्स हासिल किए हैं।

    <>नीट यूजी टॉपर्स की लिस्‍ट इस प्रकार है

    रैंक 1 - राजस्थान से तनिष्का
    रैंक 2 - दिल्ली से वत्स आशीष बत्रा
    रैंक 3- कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले
    रैंक 4- रुचा पावाशे - कर्नाटक
    रैंक 5- एराबेली सिद्धार्थ राव - तेलंगाना

    - पहली चार रैंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स के 99.99 परसेंटाइल (715 मार्क्स) हैं। इनके बीच रैंक का निर्धारण टाइ ब्रेकिंग फॉर्मूले से हुआ।

    - परीक्षा पास करने वाले 9,93,069 स्टूडेंट्स में से 2,82,184 अनारक्षित वर्ग के हैं। 447753 ओबीसी, 131767 एससी, 47295 एसटी और 84070 EWS कैटेगरी के हैं। 2,717 उम्मीदवार दिव्यांग वर्ग से हैं।

    - क्वालिफाइंग मार्क्स में आई कमी
    इस वर्ष क्वालिफाइंग मार्क्स में कमी आई है। पिछले वर्ष अनारक्षित वर्ग के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स की रेंज 720 - 138 मार्क्स थी जो इस वर्ष घटकर 715-117 हो गई है। इसी तरह अन्य वर्गों के क्वालिफाइंग मार्क्स रेंज में भी कमी आई है।

    <>यहां देखें नीट कटऑफ
    कैटेगरी कटऑफ परसेंटाइल कटऑफ स्कोर
    अनारक्षित/EWS 50th परसेंटाइल 715-117
    ओबीसी 40th परसेंटाइल 116-93
    एससी 40th परसेंटाइल 116-93
    एसटी 40th परसेंटाइल 116-93

    <>नीट में किस राज्य से किसने किया टॉप
    राज्य छात्र का नाम मार्क्स
    राजस्थान तनिष्का 715
    दिल्ली एनसीटी वत्स आशीष बत्रा 715
    कर्नाटक ऋषिकेश नागबूषण गांगुली, रुचा पवाशी 715
    तेलंगाना एराबेली सिद्धार्थ राव 711
    महाराष्ट्र ऋषि विनय बालसे 710
    पंजाब- अर्पित नारंग 710
    गुजरात जील विपुल व्यास 710
    जम्मू कश्मीर हाजिक परवीज 710
    पश्चिम बंगाल सायंतनी चटर्जी 710
    आध्र प्रदेश मट्टा दुर्गा साई कीर्ति तेजा 710
    गोवा अनुष्का आनंद कुलकर्णी 705
    मध्यप्रदेश सानिका अग्रवाल 705
    तमिलनाडु त्रिदेव विनायक 705
    उत्तर प्रदेश एहसान अग्रवाल 705
    हरियाणा निशा 705
    ओडिशा प्रिया सौम्यदत्त नायक 705
    छत्तीसगढ़ ओम प्रभु 701
    केरल नंदिता पी 701
    बिहार अंकित कुमार 700
    उत्तराखंड रिया 700
    झारखंड आयुष कुमार झा 695
    असम सुब्रत कुमार गोस्वामी 695
    हिमाचल प्रदेश आदित्य राज शर्मा 687
    त्रिपुरा प्रतिब रॉय 685
    अंडमान निकोबार मयंग गुल्ला 680
    पुडुचेरी गुरुदेवनाथन के 675
    मणिपुर ऐबम जीतकुमार सिंह 663
    सिक्किम स्वस्तिका रिजाल- 653
    दादर नागर हवेली वंदना कुशवाहा 651
    मेघालय गौतम कुमार 645
    नगालैंड रंजीत कुमार 636
    लद्दाख नवाज अली 631
    अरुणाचल प्रदेश पल्लवी चौहान 600
    लक्षद्वीप शाहिला हैरा बीएम 592
    मिजोरम फरजीना यास्मिन लस्कर 573
    दमन दीव परमान मानव 452

    <>नीट कटऑफ
    कैटेगरी कटऑफ परसेंटाइल कटऑफ स्कोर
    अनारक्षित/EWS 50th परसेंटाइल 715-117
    ओबीसी 40th परसेंटाइल 116-93
    एससी 40th परसेंटाइल 116-93
    एसटी 40th परसेंटाइल 116-93

    मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है। छात्रों की ओर से ऑब्जेक्शन दर्ज करा दिए गए हैं। अब रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी।

    इस साल कुल 18,72,329 परीक्षार्थियों ने नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 10.64 लाख छात्राएं थीं। देश में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए पहली बार 18 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 2021 की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में 2.5 लाख की वृद्धि हुई थी। नीट-स्नातक परीक्षा देश के बाहर 14 शहरों सहित कुल 497 शहरों में 3,570 केंद्रों पर 17 जुलाई को आयोजित की गई थी।

  • Aaj Ka Panchang 08 September 2022: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    08 सितंबर 2022 का दैनिक पंचांग

    Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
     

    तिथि    त्रयोदशी 21:03 तक
    नक्षत्र   श्रावण 13:38 तक
    करण 

    कौवाला
    तैतिल

    10:34 तक
    21:03 तक

    पक्ष शुक्ल  
    वार    गुरुवार  
    योग   अतिगंदा 21:38 तक
    सूर्योदय 06:06  
    सूर्यास्त 18:30  
    चंद्रमा    मकर  
    राहुकाल       

    13:51 − 15:24

     
    विक्रमी संवत्   2079  
    शक सम्वत 1944   
    मास भाद्रपद  
    शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:43


    पंचांग के पांच अंग तिथि
    हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

    नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

    वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

    योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

    करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

  • 8 सितंबर का राशिफलः गुरु करेंगे इन राशियों का कल्याण, जरूर पढ़ लें अपना भविष्य

    रायपुरः आज का पंचांग 8 सितंबर 2022 दिन गुरुवार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि रात 9 बजकर 2 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य दक्षिणायन का है। नक्षत्र श्रवण दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक और चंद्रमा मकर राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

    मेषः मेष राशि के जातकों के व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। लाभ के लिए सूक्ष्म जीवों को आहार दें। दुर्गाजी के दर्शन करें और दुर्गा कवच का पाठ करें।


    वृषभः विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। शांति के लिए सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। हल्दी, नारियल का दान करें। गणपति का पूजन करें।

    मिथुनः वाहन सावधानी से चलाएं। भाइयों से खटपट हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। भगवती गायत्री की आराधना करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

    कर्कः लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

    सिंहः नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें।

    कन्याः परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।

    तुलाः व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। दोषों की निवृत्ति के लिए चावल, दूध, दही का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

    वृश्चिकः वस्त्र आभूषण की खरीदी करेंगे। पारिवारिक बिजनेस से वित्तीय ग्रोथ मिलेगी। आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

    धनुः सत्तापक्ष से किसी पद की प्राप्ति होगी। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। शनि के उपाय करें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

    मकरः कार्य में तेजी दिखाई देगी। सत्तापक्ष से वाहन एवं मकान संबंधी कार्यो में लाभ की संभावना है। लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें।

    कुंभः शेयर या लाटरी में अचानक हानि की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद या हानि की संभावना है। मामा या ममेरे भाईयों का साथ दिन को बेहतर बना सकता है। राहु से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

    मीनः नई विद्या पर कार्य की शुरूआत या नये योजना से कार्य करने से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाये रखना उचित होगा। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।

     

  • लंपी बीमारी से मरी हजारों गायों की लाशें मैदान में फेंके जाने की तस्‍वीरें वायरल, जानिए जिला प्रशासन ने क्या कहा
    जयपुर: देश के कई राज्यों में लंपी बीमारी बड़ी तेजी से फैल रहा है। इस बीच राजस्‍थान के बीकानेर में लम्‍पी बीमारी से ग्रस्‍त मृत मवेशियों के शव एक मैदान में फेंके जाने की तस्‍वीरें वायरल हुई हैं। पोस्‍ट में दावा किया गया है कि इन गायों की मौत लम्‍पी के कारण हुई हैं, दूसरी ओर प्रशासन ने इससे इनकार किया है। इन तस्‍वीरों को कई समाचार पत्रों ने लिया है जिसमें दावा किया गया है कि लम्‍पी के कारण बीकानेर में रोजाना 250 से अधिक गौवंश की मौत हो रही है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने इन खबरों को भ्रामक करार दिया है। बता दें, लम्‍पी वायरस एक त्वचा रोग का कारण बनता है जो मवेशियों को प्रभावित करता है. यह कुछ मक्खियों-मच्छरों या किल्लियों के द्वारा फैलता है। बीकानेर जिला कलेक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा यह क्षेत्र मृत जानवरों के निपटान के लिए एक सीमांकित क्षेत्र है। शहर की सीमा के भीतर मरने वाले जानवरों के शवों को यहां लाया जाता है, त्वचा को हटा दिया जाता है और कंकाल को सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। ठेकेदार बाद में इन हड्डियों को बाजार में बेचने के लिए उठाता है। लगभग 1,000 जानवरों के शव यहां हमेशा पाए जाते हैं। यह वह फोटो है जो सर्कुलेट की जा रही है। जिला कलेक्टर ने कहा कि जोड़बीड़ का यह क्षेत्र पिछले 50 वर्षों से गिद्ध संरक्षण क्षेत्र है। उन्‍होंने कहा कि लम्‍पी वायरस से मरने वाले जानवरों को यह नहीं लाया जा रहा है। हमने ऐसे शवों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए हैं और वे जानवर जमीन के नीचे दबे हुए हैं।