State News
  • यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, तीन अक्टूबर से बिलासपुर – इंदौर फ्लाइट की शुरुआत

    बिलासपुर। हवाई सेवा के मामले में बिलासपुर जल्द ही इंदौर से भी जुड़ जाएगा। तीन अक्टूबर से बिलासपुर( bilaspur) इंदौर फ्लाइट की शुरुआत हो रही है, जो हफ्ते में चार दिन उपलब्ध होगी।

    बिलासा बाई केंवटिन एयरपोर्ट से फिलहाल जबलपुर, प्रयागराज, दिल्ली और भोपाल के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध थी। अब हवाई सेवा के नक्शे में इंदौर का भी नाम जुड़ जाएगा। बिलासपुर से बड़ी संख्या में लोग उज्जैन जाते हैं। यह फ्लाइट शुरू होने से उनके लिए आसानी( easy) होगी।

    इंदौर के लिए फ्लाइट 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंचेगी

    बिलासपुर से इंदौर के लिए फ्लाइट 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह इंदौर के बिलासपुर के लिए फ्लाइट 1.55 बजे उड़ान भरेगी और 3.45 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए फ्लाइट की लिए तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से मंजूरी के बाद एलायंस एयर कंपनी ने नई फ्लाइट सेवा का ऐलान किया है।

  • आरक्षण पर अर्जेंट हियरिंग आज, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

    बिलासपुर। प्रदेश में 58% आरक्षण को निरस्त करने के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता बीके मनीष ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ स्पेशल लीव पिटीशन दायर की है।छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh) केलोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सिविल सेवा के सफल अभ्यर्थियों की सूची 30 सितंबर को जारी होने की संभावना पर अर्जेंट हियरिंग का आवेदन किया है। मुख्य न्यायाधीश उनके आवेदन से सहमत हुए तो जल्दी ही इसको सुनवाई के लिए लिस्ट करने का आदेश जारी कर सकते हैं। आदिवासी समाज के नेता योगेश ठाकुर और जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की सदस्य विद्या सिदार की ओर से भी दो याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल करने की तैयारी है।

  • लापता कार चालक की मिली लाश, शादी टूटने से था नाराज, पसरा मातम

    दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने पुल में बुधवार रात कार छोड़कर लापता हुए युवक का आखिरकार आज सुबह शव मिल गया। युवक ने शिवनाथ ( shivnath)में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आज सुबह 5 बजे एसडीआरएफ ने गोताखोरों को नदी में उतारा। बोट में सर्चिंग( searching) करते हुए युवक के शव पानी से बाहर निकाला।

    राजनांदगांव निवासी मृतक पलाश अग्रवाल, उम्र 28 साल के परिजनों ने बेटे की कार को लावारिस हालत में देखकर पहले की अनहोनी की आशंका जता दी थी। जिसके बाद पुलगांव पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शिवनाथ नदी में युवक की तलाश शुरू की।

    गुरुवार सुबह अज्ञात कार की सूचना पर मृतक युवक के माता-पिता उसे ढूंढते हुए शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे। बेटे की कार को देखते ही दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। माता-पिता ने बताया कि बेटे की बुधवार को ही रिश्ता टूटा है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चला गया। बुधवार देर रात तक फोन पर उसने हमसे बात की। हम दोनों ने उसे बहुत समझाया लेकिन रात लगभग 1 बजे के बाद से उसका फोन( phone) लगातार बंद आ रहा था। जिसके बाद हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।बिलखते परिजनों ने बताया कि पलाश रायपुर के निजी बैंक में जॉब करता है। रायपुर की युवती से एक महीने पहले उसका रिश्ता हुआ था। अचानक रिश्ता टूटने से वह सदमे में चला गया था।

    पुलिस ने कार( car) से दो मोबाइल फोन और एक रस्सी बरामद किया था

    कार शिवनाथ पुल पर छोड़कर लापता हो गया था। बता दे कि बुधवार रात को पुलिस को स्थानीय गोताखोरों ने सूचना दी कि एक संदिग्ध कार शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल पर ठीक बीचों-बीच खड़ी हुई है। कार के अंदर कोई नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और एक रस्सी बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दिया था। माता-पिता के पहुंचने के बाद पुलगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई थी।

  • सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत, परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों को तेज रफ्तार बस ने लिया चपेट में

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा के छात्र परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे तीन छात्रों की दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। तीनों छात्र एक ही बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र की है। हादसे में जान गवाने वाले तीनों छात्र कक्षा 12वीं के थे और धमधा देवरी गांव के निवासी थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

    जानकारी के अनुसार, देवरी निवासी दीपक साहू, कोमल साहू और चंद्रशेखर साहू तीनों एक ही बाइक में सवार होकर धमधा शासकीय स्कूल में तिमाही परीक्षा देने गये थे। परीक्षा देकर शाम 5 बजे सभी एक ही बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान नवागांव के पास बेमेतरा से दुर्ग आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्र को गंभीर हालत में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

    इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इसकी जानकरी परिजनों को दी। वहीं बस ड्रायवर को हिरासत में ले लिया गया है। और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • बड़ी खबर : इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, कई बड़े वारदातों में रही है शामिल
    दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 लाख की एक इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाली नक्सली कुमारी कड़ती उर्फ रोशनी ओयाम माटवाड़ा एलओएस डिप्टी कमांडर ने पुलिस अधीक्षक व सीआरपीएफ के अधिकारी के समक्ष समर्पण किया। भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी। नक्सलियों के खोखली विचारधारा व भेदभाव से तंग आकर समर्पण किया। समर्पित महिला नक्सली पर 2017 में बुरखापाल सड़क सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला कर 25 जवानों की शहदत एवम 11 जवानों को घायल करने, हत्या, फायरिंग, रोड़ काटने जैसे अन्य घटनाओं में शामिल थी। इस घर वापस आइए अभियान के तहत 139 इनामी व 588 माओवादियों ने अब तक किया समर्पण।
  • पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी द्वारा नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को रैंक का स्टार लगाकर ,दी उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए
    बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट / बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पदोन्नति प्रक्रिया के तहत स्टार रैंक लगाकर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी ने बधाई दी. माह-जून 2022 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद की योग्यता सूची जारी की गई थी। इन पुलिसकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरांत पदोन्नति की समस्त अर्हताएं पूर्ण की गई. रेंज अंतर्गत कुल 18 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर आज पदोन्नति प्रदान किया गया.पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री रतन लाल डांगी के द्वारा सभी पदोन्नत निरीक्षकों को उनके कंधे पर सहायक उप निरीक्षक के रैंक का स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई। इस स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया असवाल सहित नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिजन एवं रेंज कार्यालय में पदस्थ अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान में जन भागीदारीता हेतु दिया गया प्रशिक्षण जिले के बीपीआरसी, बीपीसी युवोदय एवं स्वयंसेवक प्रशिक्षण में हुए शामिल

    गुरूवार को जिला कार्यालय में एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान के अंतर्गत जन भागीदारीता द्वारा इसके संचालन एवं समन्वय हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण में पंचायत विभाग के विकासखण्ड पंचायत संसाधन समन्वयक (बीपीआरसी), युवोदय कोंडानार अभियान के विकासखण्ड कार्यक्रम समन्वयक (बीपीसी) एवं युवोदय के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। जिसमें उन्हें जिला प्रशासन द्वारा जिले से एनीमिया से पीड़ित महिलाओं एवं किशोरियों की जांच एवं उपचार हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में प्रारंभ किये गये एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान अंतर्गत ऐप द्वारा एनीमिक क्षेत्रों के चिन्हांकन एवं ऐसे क्षेत्रों में जन जागरूकता हेतु समुदाय में सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन अभियान को जन भागीदारीता से संचालित करने के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि किस प्रकार लोगों की छोटी-छोटी आदतों में परिवर्तन से स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। जिसके लिए उन्हें जन सहयोग लेते हुए गांव-गांव में जागरूकता हेतु कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, रैली के माध्यम से प्रचार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
    इस अभियान के तहत् प्रशिक्षण प्राप्त बीपीआरसी अपने-अपने विकासखण्डों में जाकर सरपंच, सचिवों एवं जनप्रतिनिधियों को एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान की जानकारी देने के साथ उसके ऐप के संचालन की जानकारी देंगे साथ ही गांव की संस्थाओं को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु ग्राम स्तर पर नवाचारी प्रयोग करने के लिए भी जनप्रतिनिधियों को अग्रसर करेंगे। वहीं युवोदय कोंडानार के स्वयंसेवकों को विकासखण्ड समन्वयकों द्वारा प्रशिक्षण देकर विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जागरूकता प्रसार किया जायेगा।
    ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में एनीमिक महिलाओं एवं किशोरियों की जांच एवं उपचार द्वारा कोण्डागांव को स्वस्थ बनाने के लिए एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में मिशन के रूप में कार्य करते हुए प्रथम चरण में 15 से 25 वर्ष तक की स्कूली छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच कर एनीमिक छात्राओं को ऑयरन फोलिक एसिड की गोलियां प्रदान की जायेंगी साथ ही ऐसे संस्थानों में रिकॉल पद्धति का प्रयोग कर नोडल शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को खाने पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया जायेगा एवं ऐसी संस्थाएं जो एनीमिया से मुक्त हो जायेंगी उन्हें एनीमिया मुक्त संस्थान के रूप में सम्मानित भी किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऐप के माध्यम से महिलाओं में एनीमिया के स्तर का नियमित निरीक्षण किया जायेगा। ऐसी महिलाएं जिन्हें चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता होगी उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेंगी। इस अभियान क संचालन जिला प्रशासन के महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें एनीमिया मुक्त ग्राम एवं शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों एवं संस्था प्रभारियों को आगे आकर नवाचारी तरीकों से एनीमिया मुक्ति हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय उत्सवों में सम्मानित भी किया जायेगा।

  • महासमुंद : सियान जतन क्लिनिक योजना: 9 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को मिला स्वास्थ्य लाभ

    छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करने के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय यूनानी औषधालय में सियान जतन क्लिनिक का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार तथा अन्य गुरुवार को विशेष ओपीडी का संचालन किया जाता है। राज्य शासन ने बुजुर्गों का ख्याल रखने और उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सियान जतन क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई है।
    शासकीय यूनानी औषाधालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्फाक अहमद ने बताया कि महासमुंद ज़िले के 36 आयुर्वेदिक औषधालय व हेल्थ सेंटर में सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत मई 2021 से हुई है, जहाँ अब तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के 9189 नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार का फायदा मिला है। प्रकृति से जुड़कर लोगों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दवा से लेकर अन्य सभी विधियां प्राकृतिक मापदंड से संबंधित हैं। इसके अच्छे परिणाम लोगों को प्राप्त हो रहे हैं।
    महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के 68 वर्षीय श्री नारायण लाल साहू ने बताया कि उन्हें लगभग दो माह से मांसपेशियों में जकड़न हो रही थी जिसके कारण वे बहुत परेशान रहते थे। औषधालय में आकर चिकित्सकों को इस परेशानी के बारे में बताया। तो चिकित्सकों ने उन्हें निःशुल्क दवाईयां, उपचार नियमित व्यायाम एवं जीवन शैली केे तरीके में सुधार करने के बारे में बताया। जिसको अपनाकर अब वे पूरी तरह से ठीक हो चुके है।
    इसी तरह ईमली भाठा महासमुंद के 62 वर्षीय श्री गोकुल राम सोनवानी ने बताया कि उनके दोनों हाथों में 10 दिन पूर्व लकवा के लक्षण हो गए थे। जिससे उनके हाथों का मूवमेंट ठीक से नहीं हो पा रहा था। यहां आने पर चिकित्सकों ने निःशुल्क उपचार एवं दवाई देकर तथा व्यायाम करने के तरीके से अवगत कराया। जिससे अब उनके दोनों हाथों में मूवमेंट होने लगा है। शंकर नगर वार्ड क्रमांक 01 के निवासी श्री रामकुमार ने बताया कि वे चर्म रोग से पीड़ित थे। यहां आने पर चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां दी। जिससे अब उनका चर्म रोग पूरी तरह से ठीक हो गया है।
    जानकारी अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों का निःशुल्क पंजीयन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण व चिकित्सा की गई। जाँच शिविरों में स्मृति हृास, अर्श रोग, कम सुनाई पड़ना, नेत्ररोग, जोड़ों का दर्द, लकवा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और शारीरिक दुर्बलता इत्यादि शामिल है। चिकित्सालय के सियान जतन क्लिनिक में लाभार्थियों को पेय मिश्रेय पानक, दशमूल काढ़ा, गुडुच्यादि काढ़ा, रसायन औषधि आदि प्रदान किया जाता है। इसके अलावा लोगों को एक ही स्थान पर आयुर्वेद और एलोपैथी के विशेषज्ञों का परामर्श उपलब्ध होता है। उन्होंने बताया कि सियान जतन क्लिनिक में इलाज के लिए आए बुजुर्गों का विस्तृत विवरण भी रखा जा रहा है। यही नहीं, भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन मरीजों का फॉलोअप भी किया जाएगा। नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए कई स्तर पर काम हो रहा है। जिसकी जिम्मेदारी आयुष विभाग को दी गई है।

  • कृषि क्षेत्र में क्रांतिक्रारी परिवर्तन के लिए कृषि मंत्री के हाथों अमर हुए सम्मानित
    महासमुंद। खेती में नवाचार कर कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु युवा कृषक ग्राम मालीडीह निवासी अमर अरूण चंद्राकर (जिला पंचायत, सभापति) को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा द्वारा भुइंया के भगवान कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह आयोजन रायपुर में न्यूज 24 के माध्यम से आयोजित किया गया था। जिसमें छग के नवाचारी किसानों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले के ग्राम मालीडीह निवासी युवा किसान अमर अरूण चंद्राकर ने परपंरागत खेती से हटकर विभिन्न प्रकार के फूलों की खेती कर कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। इनके फूल छग सहित देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंचती है। प्रदेश की खेती को समृद्ध बनाने व किसानों को फसल परिवर्तन हेतु प्रेरित करने के लिए चंद्राकर को यह सम्मान प्रदान किया गया।
  • सब इंस्पेक्टर की लटकी मिली लाश, जताई गई यह आशंका
    नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सब इंस्पेक्टर की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। कहा जा रहा है कि आईटीबीपी के 45 वीं बटालियन के जवान ने बिजली के तार से फंदा बना कर अपनी जान दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के एडका शिविर में तैनात आईटीबीपी के उप निरीक्षक सचिन धुल (29) ने बुधवार रात अपने कार्यालय में फंदे से लटककर जान दे दी। गुरूवार सुबह जब शिविर के जवान धुल के कार्यालय पहुंचे तब उन्होंने उनके शव को फंदे से लटकता पाया। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि धुल कुछ माह पहले की छुट्रटी से अपने कार्यस्थल लौटे थे। दिल्ली निवासी उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
  • दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी कार्यक्रम का आज हुआ समापन, छ.ग के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कबीर पंथ के जीवन मूल्यों के विषय में की चर्चाएं
    सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में आज संत कबीर के जीवन मूल्य एवं समाज दर्शन के विषय पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का 2 दिवसीय आयोजन किया गया. जिसके दूसरे दिन प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सम्मिलित हुए, जहां उन्होंने संत कबीर को लेकर अपनी विचार व्यक्त किए. आजादी की 75 वी अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का 2 दिवसीय आयोजन दुर्ग के सुराना कॉलेज हुआ. जिस के समापन समारोह में आज प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने कहा की कबीर पंथ का मतलब है रास्ता। रास्ता चलने के लिए काम आता है। हर व्यक्ति चाहता है अच्छे रास्ते पर चले। कबीर पंथ मानव जीवन के कल्याण के लिए काम करता है। सदगुरु कबीर साहेब और अन्य संतों का मुख्य उद्देश्य हमें रास्ता दिखाना।जिसमें संत कबीर के जीवन मूल्यों एवं समाज दर्शन के बारे में जानकारी दी गयी . संगोष्ठी का उद्देश्य मानव की मानवता को जागृत करके, उसके जीवन को सार्थक, सुखद व सफल बनाने का कारक परिवार,गुरुजन समाज और साहित्य है। इनमें से साहित्य जीवन और जगत का शाश्वत प्रकाश स्तंभ है। भारतवर्ष में संस्कृत के बाद हिन्दी – साहित्य ही इतना समृद्ध है कि हमारे जीवन को मूल्यों से अलंकृत करता है। समाज में समता, समरसता का संचार करने में सक्षम है।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में दिग्विजय सिंह की दावेदारी से छग. में भी उत्साह : चौबे
    रायपुर मंत्री रविंद्र चौबे ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह के नामांकन पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के साथ छत्तीसगढ़ के सारे प्रमुख नेताओं ने काम किया है इसलिए दिग्विजय सिंह को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता अपने आप को उनके करीब पाते हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह के समर्थन में छत्तीसगढ़ के नेता भी दिल्ली जा सकते हैं और जरूरत पड़ी तो प्रस्तावक समर्थक भी नामांकन के दौरान बन सकते हैं। भाजपा द्वारा भूपेश बघेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर मंत्री रविंद्र चौबे ने तंज कसा और कहा है कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अध्यक्ष का चयन होता है अध्यक्ष कौन होगा इसके लिए रास्ते खुले हुए हैं। भाजपा कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव से डरी हुई है