National News
  • Aaj ka Panchang 08 January 2024: यहां जानिए सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

    Aaj ka Panchang 08 January 2024: आज सोमवार का दिन है। यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। भोलेनाथ को औघड़दानी माना गया है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

    Aaj ka Panchang 08 January 2024: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज द्वादशी तिथि दोपहर 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - शिशिर

    चन्द्र राशि- वृश्चिक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 40 मिनट पर

    चंद्रोदय- सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर

    चंद्रास्त- रात्रि 02 बजकर 26 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 15 मिनट से दोहपर 10 बजकर 03 मिनट तक

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक

    दिशा शूल - पूर्व

    ताराबल

    अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

    चन्द्रबल

    वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ।

    सोमवार विशेष

    • ऊर्जावान बनने और कार्यों में सफलता प्राप्त करने हेतु, सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे शाम के समय एक दीपक जलाएं। इसके बाद उसकी सात बार परिक्रमा करें।
    • सोमवार के दिन बेलपत्र तोड़ने से बचें।
    • सोमवार के दिन बाल कटवाने से भी बचें, क्योंकि इससे शिवभक्ति की हानि होती है।
    • सोमवार के दिन मोती की माला से 108 बार ''ॐ सोम सोमाय नमः'' मंत्र का जाप करें।
  • Rashifal : 8 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानिए क्या कहते है आपके सितारे

    Aaj Ka Rashifal 08 Jauary 2024 Horoscope Today: राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को आज कारोबार में अपार सफलता मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों के रिश्ते मधुर होंगे। उनके विचार और व्यवहार में बदलाव दिखेगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का भविष्यफल जानते हैं-

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज आप किसी विपत्ति में फस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बडा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, जिससे लाभ होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

  • देह व्यापार का भंडाफोड़...आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

    Sex Racket. पुलिस ने एक मोहल्ले में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने निजी मकान में छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.

    पूरा मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र का है. पटेल नगर मोहल्ले में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है. आपत्तिजनक हालत में दो युवतियों समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है. 112 वाहन के पुलिसकर्मियों ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पटेल नगर मोहल्ले में एक लड़की को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है.

    सूचना पर छपेमारी की गई. सभी को हिरासत में लेकर बिहार थाना के हवाले कर दिया गया है. स्थानीय लोगों की माने तो थाने से कुछ ही दूरी पर महीनों से यह गोरखधंधा चल रहा था.

  • मछुआरों के जाल में फंसी तीन साल की मासूम बच्ची की लाश...पढ़िए पूरी खबर

    रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र के अंजोरा टमस नदी घाट में आज सुबह तीन वर्षीय बच्ची की लाश मिली है, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, बच्ची शरीर में ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े भी पहने है, अज्ञात बच्ची के शव मिलने की सूचना पुलिस ने आसपास के सभी थानों को दे दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सोहागी थाना क्षेत्र के टमस नदी स्थित अंजोरा घाट में मछुआरे मछली मारने के लिए जाल बिछाए थे, इस दौरान जब मछुआरों ने जाल को नदी से बाहर निकाला तो उसे पर एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव फंसा हुआ नजर आया, इसके बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला और तत्काल इसकी सूचना सोहागी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। शव को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव एक दिन पुराना है। बच्ची ने शरीर में पूरे कपड़े पहन रखे हैं और उसके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के भी साक्ष नहीं मिले हैं। पुलिस फिलहाल मामले में मार्ग कम कर जांच कर रही है और उसके परिजनों की तलाश का हर संभव प्रयास कर रही है।

  • चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत को एक और उपलब्धि, अपने लक्ष्य पर पहुँचा आदित्य एल-1

     Aditya-L1 Mission : सूर्य मिशन पर निकला इसरो का आदित्य एल-1 ने अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुँच गया है। आदित्य-एल 1 अंतिम कक्षा में स्थापित हो गया। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने 02 सितंबर, 2023 आदित्य एल1 को सूर्य के लिए श्रीहरिकोटा स्थित पीएसएलवी रॉकेट द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया था। इस मिशन से दुनिया को कई ऐसे सवालों के जवाब मिलेंगे जो हम सोच भी नहीं सकते थे। अंतिम कक्षा में स्थापित आदित्य दो वर्षों तक सूर्य का अध्ययन करेगा और ज़रूरी आंकड़े जुटाएगा। 400 करोड़ रुपए का ये मिशन भारत के पचास हजार करोड़ के पचास सैटेलाइट्स की सुरक्षा करेगा। आदित्य एल-1 सूर्य के वायुमंडल का सबसे बाहरी भाग की बनावट और इसके तपने की प्रक्रिया, सौर विस्फोट,रफ़्तार, सौर हवाएं ,अंतरिक्ष के मौसम को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन करेगा। इसरो के मुताबिक सोलर अल्ट्रा-वायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) नामक पेलोड अल्ट्रा-वायलेट (यूवी) के करीब सौर प्रकाशमंडल और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें भी लेगा।

    देश के सूर्य मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ख़ुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है, “भारत ने एक और मील का पत्थर हासिल किया। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 अपने गंतव्य तक पहुँच गई। सबसे जटिल अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। यह असाधारण उपलब्धि सराहना योग्य है। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

  • कांग्रेस ने जारी किया ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो...जाने इसकी खासियत

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा का लोगो शनिवार को जारी किया है। इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो नया यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले कलर में “मिलने तक” को रखा गया है।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगो की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है।”

    कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा, “आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।”

  • 07 January 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

    Aaj Ka Panchang 07 January 2024: आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 10 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 53 मिनट पर बुध, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

    07 जनवरी  2024 का शुभ मुहूर्त

    • पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 7 जनवरी 2024 को रात 12 बजकर 47 मिनट तक
    • विशाखा नक्षत्र- 7 जनवरी को रात 10 बजकर 8 मिनट तक 
    • बुध का धनु राशि में प्रवेश- 7 जनवरी को रात 8 बजकर 53 मिनट पर
    • 07 जनवरी व्रत-त्यौहार- सफला एकादशी

    राहुकाल का समय

    • दिल्ली- शाम 04:20 से शाम 05:38 तक
    • मुंबई- शाम 04:52 से शाम 06:15 तक
    • चंडीगढ़- शाम 04:18 से शाम 05:35 तक
    • लखनऊ- शाम 04:08 से शाम 05:27 तक
    • भोपाल- शाम 04:27 से शाम 05:48 तक
    • कोलकाता- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:06 तक
    • अहमदाबाद- शाम 04:47 से शाम 06:08 तक
    • चेन्नई- शाम 04:31 से शाम 05:56 तक 

    सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
    • सूर्यास्त- शाम 5:39 pm
  • Aaj Ka Rashifal 07 January 2024: व्यापार में मिलेगा फायेदा, बनेगा रुका हुआ काम, पढ़िए दैनिक राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 07 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 07 जनवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां आज कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, तो वहीं, कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएंगे। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    आज के दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वह आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज जातक अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आकस्मिक धन लाभ के योग है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर्स से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं। आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया या बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

  • लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का जनरल वार रूम तैयार
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वार रूम तैयार किया है जिसकी ऑर्गेनाइजेशन कमेटी में अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल वाइस चेयरमैन गोकुल बुटेल दूसरे वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा तीसरी वाइस चेयरमैन वरुण संतोष अध्यक्ष अरविंद कुमार को नियुक्त किया है | और कम्युनिकेशन वार रूम की जिम्मेदारी वैभव वालिया को सौंप गई है |
  • गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड का हत्यारा कौन...अब तक क्यों नहीं मिली बॉडी? जानिए क्या है माजरा

    Divya Pahuja Murder case update: हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार की रात होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने होटल मालिक अभिजीत सिंह और होटल के कर्मचारियों ओमप्रकाश और हेमराज पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।अभिजीत सिंह के दो अन्य साथियों ने दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी। मामले में अभिजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस को यह तो पत चल गया है कि अभिजीत ने हत्या को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक दिव्या की लाश नहीं मिल पा रही है। दिव्या गैंगस्टर संदीप गांडोली की गर्लफ्रेंड थी।

    पुलिस के हाथ लगे दो सीसीटीवी फुटेज
    इससे जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें से एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अभिजीत सिंह दिव्या के साथ होटल सिटी पाॅइंट पहुंचा है। वह होटल के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह अंदर चला जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग एक लाश को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। यह लाश दिव्या की है। इसके बाद आरोपी लाश को अभिजीत की नीले रंग की BMW की डिग्गी में डालकर फरार हो जाते हैं। यह भी एक फुटेज में नजर आ रहा है। 

    दिव्या कर रही थी अभिजीत को ब्लैकमेल
    अभिजीत ने पुलिस ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें थीं। इसे दिखाकर दिव्या अभिजीत को ब्लैकमेल कर रही थी। वह कई बार अभिजीत से पैसे ले चुकी थी। दो जनवरी को भी उसने पैसे देने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद अभिजीत ने दिव्या को होटल सिटी पॉइंट बुलाया।अभिजीत ने दिव्या से उसके मोबाइल का पासवर्ड मांगा ताकि वह दिव्या के फोन से अपनी तस्वीरें डिलीट कर सकें। हालांकि दिव्या ने इससे इनकार कर दिया। इस पर अभिजीत को इतना गुस्सा आया कि उसने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी। 

    क्या कहा दिव्या की बहन ने?
    दिव्या की बहन ने दावा किया कि घटना के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और भाई ब्रह्मप्रकाश का हाथ है। दिव्या के परिवार ने दोनों के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिव्या की बहन ने पुलिस को बताया कि दो जनवरी के शाम तक उसकी अपनी बहन से बात हो रही थी। हालांकि देर शाम उसका मोबाइल नॉट रिचेबल बताने लगा। इसके बाद दिव्या की बहन ने अभिजीत को फोन किया। अभिजीत ने कुछ भी बताने से आनकानी की। इसके बाद दिव्या की मौत की खबर सामने आ गई। 

    कौन थी दिव्या पाहुजा?
    दिव्या पाहुजा एक मॉडल थी। वह गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी। दिव्या के पिता बलदेव नगर में ही फल बेचते थे। 2016 में गैंगस्टर संदीप गाडोली को हरियाणा पुलिस ने मुंबई के एक होटल में हुए एनकाउंटर में मार गिराया था। जिस समय एनकाउंटर हुआ दिव्या भी संदीप के साथ थी। इसके बाद पुलिस ने दिव्या को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने दिव्या को सरकारी गवाह बनाया था। दिव्या संदीप गाडोली एनकाउंटर मामले में सात साल तक सलाखों के पीछे रही। कुछ ही महीनों पहले वह जेल से बाहर निकली थी

  • 05 January 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

    Aaj Ka Panchang 05 January 2024: 5 जनवरी को पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही 5 जनवरी को शाम 7 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

    05 जनवरी  2024 का शुभ मुहूर्त

    • पौष कृष्ण पक्ष की अनवमी तिथि- 5 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 5 मिनट तक
    •  सुकर्मा योग- शुक्रवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक 
    • चित्रा नक्षत्र- 5 जनवरी को शाम 7 बजकर 50 मिनट तक 

    राहुकाल का समय

    1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:08 से दोपहर 12:26 तक
    2. मुंबई- दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:43 तक
    3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:27 तक
    4. लखनऊ- सुबह 10:52 से दोपहर 12:11 तक
    5. भोपाल- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:24 तक
    6. कोलकाता- सुबह 10:20 से दोपहर पहले 11:41 तक
    7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:23 से दोपहर 12:44 तक
    8. चेन्नई- सुबह 10:49 से दोपहर 12:14 तक 

    सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
    • सूर्यास्त- शाम 5:37 pm
  • Horoscope 05 January 2024 : देखिए क्या कहती है आपकी राशि

    Aaj Ka Rashifal 05 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 05 जनवरी 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ शानदार रहेगा, तो वहीं, कुछ राशियों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा होगा। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार में आप सभी के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किस बात को लेकर परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई देगा।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें। वरना दुर्घटना हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें। नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें वाणी पर संयम रखें।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती हैं। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर रहें।