Rajdhani
रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर ने पत्नी के संग किया मतदान शहर वासियों से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की
रायपुर। तीसरे चरण के लिए मंगलवार (7, मई) को वोट डाले जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर अपने पोलिंग बूथ में सपत्नीक वोट डालने पहुंचे। महापौर ढेबर ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील भी की। रायपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय और भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।
- ज्ञात हो इस तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटें शामिल हैं। राज्य की कुल 11 सीटों में से 4 पर पहले दो चरणों में मतदान हो चुका है। राज्य की बाकी बची 7 सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 26 महिलाएं और 142 पुरुष शामिल हैं।
RELATED NEWS
-
झारखंड में महिलायें सुरक्षित नहीं है : गोमती साय 18-May-2024
Leave a Comment.