उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। इस योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की आर्थिक चिंता से राहत मिल रही है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी समाज के लोगों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद पुण्य का कार्य किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। नवदंपत्तियों को गृहस्थ जीवन प्रारंभ करने हेतु आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। समारोह के दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
cg24 
