नगर पालिका में टेंडर खोलने में लेट लतीफी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कांकेर। नगर पालिका कांकेर में टेंडर घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा नगर पालिका में टेंडर खुलने से पहले काम करा लिया गया है. इस तरह से अभी से भ्रष्टाचार होने लगा है. इसी तरह से नगर पालिका में बोर खनन पहले और टेंडर बाद में कराया गया है. 
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा नगर के दुधवा तालाब अघर नगर वार्ड में 13 लाख रुपए, 19 लाख रुपए तालाब गहरीकरण और सौंदरीकरण के लिए टेंडर निकाला गया है. टेंडर खोलने की तिथि 16 मई थी. अभी टेंडर खोला नहीं गया है. उससे पहले निर्माण कार्य चालू कर दिया गया है. दुधवा तालाब में तीन-चार पोकलेन मशीन और हाईवे लगाकर मिट्टी का खनन किया जा रहा है. इस तरह से नगर पालिका में घोटाले हो रहे हैं. भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता में आई भाजपा खुद ही  भ्रष्टाचार करने में लगी है. जिस कार्य का टेंडर खोला नहीं गया उसे पहले कैसे निर्माण कार्य चालू कर दिया गया है?. इस तरह की घोटाले में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी और पदाधिकारी सभी संलिप्त हैं. इस तरह से हो रहे भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए और दोषियो के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. आज तक नगर पालिका में इस तरह का कार्य कभी नहीं नहीं हुए हैं. कांग्रेस के समय पारदर्शिता के साथ टेंडर के कार्य कराए गए. भाजपा सरकार आते ही इस तरह से घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. गलत ढंग से खनन किया जा रहा है. जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील  गोस्वामी ने कहा टेंडर के एस्टीमेट में दुधवा तालाब की सफाई लिखा है 16 मई 2025 को टेंडर खोलने की तिथि थी जबकि अभी तक टेंडर खोला नहीं गया है.और तालाब में सफाई कार्य चालू कर दिया गया है. उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जन सहयोग से निर्माण कार्य की आड़ में टेंडर का खेल चल रहा है,समाज सेवा के नाम पर घोटाला हो रहा है. पालिका अध्यक्ष स्पष्ट करें कि तालाब के लिए कितनी राशि, कितने कार्य दिवस का श्रम, मशीनरी आदि पालिका को मिला है ,इसे सार्वजनिक किया जावे। जनसहयोग के नाम पर टेंडर जारी कर अपने चहेतों को काम दिलाकर भ्रष्टाचार के भाजपा नेताओं मंसूबे को कांग्रेस पर्दाफाश कर इस तरह के घोटाले को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार बनते ही हर तरफ घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अजय सिंह रेणु ने कहा नगर पालिका में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है. सीएमओ से जानकारी मांगने पर सब इंजीनियर से बात करने बोला जाता है. सब इंजीनियर कुछ भी बताने से इनकार कर देता है. नियम के अनुसार किसी भी प्रकार के टेंडर प्रकाशन होने पर  सूचना बोर्ड पर एक प्रति चस्पा करना अनिवार्य है. नगर पालिका में भ्रष्टाचार करने के लिए उसकी जानकारी तक नहीं दी जा रही है. ना ही सूचना बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है. ऑनलाइन टेंडर में भी सेटिंग की जा रही है. ऑफलाइन टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दिया जा रहा है. नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की अभी से पोल खुलने लगी है. नगर की जनता सब कुछ देख रही है. ऐसे भ्रष्टाचारी पदाधिकारी को बर्दाश्त नहीं करेगी. मंगलवार को अघन नगर मेलाभाठा स्थित तालाब में चल रहे सफाई और निर्माण कार्य का वीडियो और फ़ोटो कांग्रेस नेताओं ने लिया, इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, पुरुषोत्तम पाटिल,नेता प्रतिपक्ष सरदार अजय सिंह रेणु, पार्षद दीपक शोरी, मतीन खान, चन्द्रलोक ठाकुर, जितेंद्र वैध,ओम प्रकाश देवांगन, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, सरजू शोरी, अजय भासवानी ,इशहाक अहमद, खोमेंद्र उइके, रोशन आरा, यास्मीन खान,किशन साहू,अमन गायकवाड़,सुमीत रॉय,अमित साहू, पवन कांगे, तारस सिन्हा, निरंजन लाटिया, निरंजन भास्कर, राजेश नेताम, सत्यार्थ करायत, विनय ठाकुर  उपस्थित थे।