तिल्दा नेवरा के नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल को उच्च अधिकारियों के फटकार के बाद भी महिला किसान को प्रताड़ित करने नहीं छोड़ा*
तिल्दा नेवरा के नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल को उच्च अधिकारियों के फटकार के बाद भी महिला किसान को प्रताड़ित करने नहीं छोड़ा*

तिल्दा नेवरा _रायपुर _ राजधानी से 40 km दुर तिल्दा नेवरा में पदस्थ नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल के आये भ्रष्टाचार का शिकायत मिलते रहता है।
आवेदिका आशा देवी साहू को 2 साल पहले पैतृक संपत्ति का बंटवारा राजस्व न्यायालय के सर्किट कोर्ट रायपुर के अंतिम आदेश के फैसले से माननीय न्यायालय तहसीलदार ज्योति मशीयारे के अंतिम आदेश के तहत फर्द बंटवारा से मिला है। जिसका ऑफ लाईन किसान पुस्तिका सहित सभी 16 खसरा का ऑफ लाईन रिकॉर्ड दुरस्त हो चुका हैं।
लेकिन बंटवारा के पुर्व उक्त कृषि जमीन पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक तरपोंगी में kcc लोन था , जिसके चलते उक्त जमीन बैंक में बंधक था। बंधक रहते हुए कोई भी जमीन को तहसीलदार के द्वारा ऑनलाइन नही किया जा सकता ,
अब आशा देवी साहू ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक तरपोंगी का kcc लोन 22/04/2025 को पुरा पुरा चुकता kcc लोन पटा कर बैंक से NOC लेकर, 23/04/2025 को नायब तहसीलदार विपीन पटेल को एवं अनुविभागीय अधिकारी को लिखित आवेदन ऑनलाइन करने दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी ने 23 अप्रैल को हीं तत्काल कार्यवाही के आदेश के साथ नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल को भेज दिया है , लेकिन एक माह बीत जाने के बाद नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल ने आज कल कहते कहते आज तक नहीं किया हैं। सामने कृषि कार्य करने का समय आ गया हैं उसे देखते हुए जब ग्राम देवरी में लगे सुशासन त्योहार में अनुविभागीय अधिकारी के नाम शिकायत पत्र दिया गया , अनुविभागीय अधिकारी ने उक्त शिकायत पत्र नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल को भेजकर तुरंत ऑनलाइन करने कहा तब भी नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल ने ऑनलाइन नहीं किया और प्रार्थी से कहा कि आपके 11 एकड़ जमीन लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए का है जिसे ऑनलाइन करवाना हो तो 16 लाख 50 हजार रूपये लगेगा।
तब मैं उक्त घटना जानकारी न्यूज पेपर वाले को दिया तब न्यूज पेपर में 16 लाख 50 हजार रूपये मांगने का शिकायत न्यूज पेपर में निकला तो नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल ने डेढ़ माह बाद आवेदिका के ऑनलाइन करने के आवेदन को 29 मई 2025 को प्रकरण शीर्ष अ _ 27 में रजिस्टर्ड किया हैं जिसका प्रकरण क्रमांक 2025 0511 52 000 65 , 2024 _ 2025 दिनांक 29/05/2025 हैं जिसका अगला सुनवाई तारीख 23/06/2025 को पक्षकारों के उपस्थिति एवं बैंक से एन ओ सी लेने के लिए। एक माह के समय इतना लंबा तारीख दिया हैं। जबकि आवेदिका ने बैंक द्वारा जारी एन ओ सी को नायब तहसीदार विपिन बिहारी पटेल को ऑनलाइन करने के आवेदन के साथ ही दे दिया है। लेकिन नायब तहसीलदार ने आवेदिका महिला किसान के पैसे देने से इनकार करने के बाद ही प्रकरण दर्ज कर परेशान करने के नियत से एक माह का पेशी देकर प्रकरण लंबे समय के लिये लटका कर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप तिल्दा नेवरा के नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल के ऊपर लगाया हैं।
और महिला किसान आवेदिका आशा देवी साहू ने मांग की है कि उनकी भूमि का ऑनलाइन एक सप्ताह के भीतर किया जाय ताकि कृषि कार्य करने हेतु बैंक से खाद , बीज , ब नगद राशि लेकर सरकार के योजना का लाभ ले सकू। और नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल को एक पीड़िता महिला किसान को परेशान करने के दंड स्वरूप तत्काल बर्खास्त करने का मांग क्षेत्र के माननीय राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जी , आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर , कलेक्टर रायपुर , अनुविभागीय तिल्दा नेवरा से की हैं , ताकि एक पीड़ित महिला किसान को शीघ्र न्याय मिल सके।
cg24
