आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ किरणमयी नायक ने पौधा देकर दिया शुभकामना।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ किरणमयी नायक ने पौधा देकर दिया शुभकामना।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ किरणमयी नायक ने पौधा देकर दिया शुभकामना।

महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन हुआ जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को नया सर्किट हाउस (नवा रायपुर) में  नाश्ते पर सुबह आमंत्रित किया था। सुबह 9:00 बजे से 10:30 तक उनसे चर्चा हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक द्वारा उनका स्वागत किया गया, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उनका स्वागत एक पौधे से आयोग अध्यक्ष द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कार्य की जानकारी लिया गया और यह भी कहा कि राज्य महिला आयोग बहुत अच्छे तरीके से समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। 

बैठक में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, महिला आयोग राष्ट्रीय सदस्य श्रीमती ममता कुमारी, महिला आयोग सदस्य गण श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सुश्री दिपिका शोरी एवं महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।