MP News
सीएम डॉ मोहन यादव आज हरियाणा के दौरे पर,तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित 26-Sep-2024

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव  आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। जहां तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम सुबह 11.05 बजे हरियाणा के चरखी दादरी जिले के दादरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुनील संगवान के समर्थन में राव तुलाराम खेल स्टेडियम मिसरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 01.05 बजे भिवानी विधानसभा के मेन चौक नंदगाव में पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सराफ के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.20 बजे बवानी खेरा विधानसभा के ग्राम मिलकपुर में भाजपा प्रत्याशी कपूर वाल्मीकि के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 
 
 
 


RELATED NEWS
Leave a Comment.